Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    आय से अधिक संपत्ति केस में बड़ा एक्शन, ACB ने IAS विनय चौबे की पत्नी को भेजा नोटिस

    December 15, 2025

    झारखंड की युवती की यूपी में हैवानियत भरी हत्या, सूटकेस में मिला कंकाल, दंपती गिरफ्तार

    December 15, 2025

    झारखंड हाईकोर्ट से निशिकांत दुबे को बड़ी राहत, देवघर केस की FIR निरस्त

    December 15, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»राष्ट्रीय»Bigg Boss विनर ने छत पर रचाई शादी, पैसा बचाकर PM केयर्स फंड में किया दान
    राष्ट्रीय

    Bigg Boss विनर ने छत पर रचाई शादी, पैसा बचाकर PM केयर्स फंड में किया दान

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadApril 29, 2020No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण के कारण मामले लगातार बढ़ रहे हैं। देश में लॉकडाउन लागू है, लोगों को अधिक से अधिक घरों में रहने की अपील की जा रही है, ताकि वायरस के संक्रमण को रोका जा सके। कोरोना की वजह से जारी लॉकडाउन की वजह से शादी-ब्याह जैसे कार्यक्रम भी बंद है। केंद्र सरकार ने लोगों को कुछ शर्तों के साथ वेडिंग फंक्शन की छूट दी है। इसी बीच बिग बॉस (Bigg Boss) सीजन 2 के विनर ने शादी रचाकर सबको हैरान कर दिया। टीवी और बॉलीवुड सितारे अक्सर ग्रैंड फंक्शन के साथ शादी करते हैं, लेकिन बिग बॉस सीजन 2 के विनर आशुतोष कौशिक ने बेहद सादे समारोह में छत पर सात फेरे लिए।

    छत पर लिए 7 फेरे

    बिग बॉस के सीजन 2 के विनर रहे आशुतोष कौशिक ने कोरोना वायरस के कारण जारी लॉकडाउन के बीच बेहद साधारण तरीके से शादी रचा ली है। धूम-धड़ाके के बजाए आशुतोष ने घर की छत पर ही शादी के सात फेरे लिए । दिल्ली से सटे नोएडा के सेक्टर 100 स्थित अपने घर की छत पर आशुतोष ने अर्पिता के संग बिना कि बैंड बाजे के शादी कर ली।

    सिर्फ 4 लोग थे मोजूद 

    आशुतोष और आर्पिता के परिवार के बेहद करीबी लोग ही इस शादी में शामिल हुए। शादी में मौजूद मेहमानों ने मुंह पर मास्क लगाया था। इस शादी में दूल्हा-दुल्हन के अलावा सिर्फ 4 ही लोग मौजूद थे। आशुतोष ने फेसबुक पोस्ट के जरिए अपने फैंस को अपनी शादी की जानकारी दी। अपने फेसबुक पेज पर उन्होंने अपनी शादी के फोटो और वीडियो भी शेयर किए। उन्होंने बताया कि अलीगढ़ की रहने वाली अर्पिता के साथ उन्होंने सात फेरे लिए हैं। उनकी शादी में अर्पिता की तरफ से उनकी मां और बहन ने हिस्सा लिया तो वहीं आशुतोष के तरफ से उनकी मां शामिल हुई।

    पीएम केयर्स फण्ड में दिए दान

    आशुतोष ने शादी के खर्च के बचे पैसे कोरोना वायरस के लिए मदद के तौर पर डोनेट कर दी है। उन्होंने पीएम केयर्स फंड में शादी के खर्च के बचे सारे पैसे डोनेट कर दिए है। अपनी शादी के बारे में उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि शादी एक बहुत पर्सनल मैटर है, तो इसमें क्यों भीड़ क्यों जुटाना। पर्सनल मैटर के लिए क्यों इनता खर्चा उन्होंने कहा कि उनके यूट्यूब चैनल से जो कमाई हुई, वो भी उन्होंने पीएम केयर्स में दान कर दी है।

    BIGG BOSS PM CARES FUND
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    FASTag KYV Update: अब KYC नहीं, KYV भी जरूरी, नहीं तो Fastag होगा बंद

    December 15, 2025

    लियोनल मेसी ने रखा भारत में कदम, एयरपोर्ट पर एक झलक पाने के लिए फैंस हुए क्रेजी

    December 13, 2025

    गोवा के नॉर्थ गोवा के अरपोरा में स्थित एक रेस्टोरेंट में आग लगने से 25 लोगों की मौत

    December 7, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • आय से अधिक संपत्ति केस में बड़ा एक्शन, ACB ने IAS विनय चौबे की पत्नी को भेजा नोटिस
    • झारखंड की युवती की यूपी में हैवानियत भरी हत्या, सूटकेस में मिला कंकाल, दंपती गिरफ्तार
    • झारखंड हाईकोर्ट से निशिकांत दुबे को बड़ी राहत, देवघर केस की FIR निरस्त
    • FASTag KYV Update: अब KYC नहीं, KYV भी जरूरी, नहीं तो Fastag होगा बंद
    • रांची में बड़ा एक्शन: कोतवाली थाना प्रभारी आदिकांत महतो लाइन क्लोज, SSP का सख्त फैसला
    • मानगो थाना बना रणक्षेत्र: दो नर्सिंग होम संचालकों की रंजिश में थाने के भीतर हिंसा और तोड़फोड़
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2025 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.