BJP ST मोर्चा के रांची जिला अध्यक्ष जीतराम मुंडा की गाेली मारकर हत्या करने वाला मुख्य शूटर अली शेर उर्फ बाबू साहेब मारा गया। UP STF ने बुधवार देर शाम लखनऊ में उसका एनकाउंटर कर दी। इस दौरान उसका एक सहयोगी कामरान भी मारा गया।
अली शेर पर पुलिस एक लाख रुपए का इनाम रखी थी। जीतराम मुंडा हत्याकांड में पुलिस उसे तलाश कर रही थी। लेकिन उसका काेई सुराग नहीं मिल रहा था। उस पर UP के आजमगढ़ और मऊ समेत चार जिलाें में 24 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। BJP नेता की हत्या के लिए उसने 5 लाख रुपए की सुपारी ली थी।
पुलिस को बार-बार झांसा दे रहा था अली
ग्रामीण एसपी नौशाद आलमने बताया कि जीतराम मुंडा हत्याकांड में अली शेर मुख्य शूटर था। वह पेशेवर अपराधी था। घटना के बाद से ही रांची पुलिस उसे गिरफ्तार करने का लगातार प्रयास कर रही थी। लेकिन हर बार वह पुलिस काे झांसा देकर भाग जाता था। आखिरकार उसकी यूपी एसटीएफ के साथ मुठभेड़ हुई और वह अपने सहयोगी के साथ मारा गया।
मुख्य साजिशकर्ता पहले हो चुका है गिरफ्तार
पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता मनोज मुंडा काे पहले ही गिरफ्तार कर ली है। पुलिसिया दबिश से बचने के लिए वह रांची सिविल काेर्ट में सरेंडर करने पहुंचा था। लेकिन सरेंडर करने से पहले ही पुलिस ने उसे धर दबाेचा। इससे पहले SIT ने 28 सितंबर काे यूपी के गाजीपुर से डब्ल्यू यादव और रांची से कार्तिक मुंडा काे गिरफ्त में लिया था। इसके अलावा कई आैर आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।
मनोज मुंडा ने दी थी हत्या की सुपारी
पांच लाख रुपए की सुपारी लेकर अली शेर ने अपने सहयोगी डब्ल्यू यादव के साथ मिलकर 22 सिंतंबर की शाम ओरमांझी थाना क्षेत्र के पालू में जीतराम मुंडा की गाेली मारकर हत्या कर दी थी। उस समय वह होटल में चाय पी रहे थे। आरोप है कि ओरमांजी के ही मनोज मुंडा ने हत्या की सुपारी दी थी। इस हत्याकांड में पुलिस ने डब्ल्यू यादव काे 28 सितंबर काे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

