Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रजरप्पा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं से मारपीट मामले में कार्रवाई, 4 जैप जवान और 1 होमगार्ड निलंबित

    March 9, 2026

    झारखंड पुलिस को स्मार्टफोन का तोहफा! अनुसंधानकर्ताओं के लिए नई सुविधा जारी

    March 9, 2026

    झारखंड पुलिस का बड़ा एक्शन: 200 कुख्यात अपराधियों पर इनाम, कानून-व्यवस्था में कड़ा सुधार!

    March 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»BSEB Examination: राज्यकर्मी का दर्जा पाने के लिए आयोजित होने वाली सक्षमता परीक्षा की घोषणा, BSEB ने जारी की गाइडलाइन
    Breaking News

    BSEB Examination: राज्यकर्मी का दर्जा पाने के लिए आयोजित होने वाली सक्षमता परीक्षा की घोषणा, BSEB ने जारी की गाइडलाइन

    AdminBy AdminJanuary 23, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    bseb exam
    bseb exam
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    BSEB Examination: बिहार के करीब 4 लाख नियोजित शिक्षकों के लिए बड़ी खबर है. राज्यकर्मी का दर्जा पाने के लिए आयोजित होने वाली सक्षमता परीक्षा की घोषणा हो गयी है. परीक्षा लेने वाली बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने 26 फरवरी से 13 मार्च तक ऑनलाइन परीक्षा लेगी.

    बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इस परीक्षा को लेकर गाइडलाइन जारी की है.इसके अनुसार 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर इस परीक्षा को लेकर विज्ञापन जारी होगा.एक से 15 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन होगा.5 से 16 फरवरी तक अभ्यर्थी अपना एडमिड कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं और 26 फरवरी से 13 मार्च तक ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की जायेगी.परीक्षा के लिए आवेदन को 1100 रूपये देने होंगे.वहीं आवेदन के साथ ही उन्हें प्राथमिकता के रूप में तीन जिलों का नाम देना होगा जहां वे सक्षमता परीक्षा पास कर राज्यकर्मी के रूप में सेवा देना चाहतें हैं.

    इस सक्षमता परीक्षा में पहले से लेकर 12 वीं क्लास तक पढानेवाले नियोजित शिक्षकों के साथ ही पुस्तकालयाध्यक्ष भी शामिल होंगे.इस सक्षमता परीक्षा में पास मार्क्स लाना अनिवार्य है.पास मार्क्स लाकर वे राज्यकर्मी बनेगें.कोई मेधा सूची नहीं बनेगी.अलग-अलग वर्गो के लिए अलग अलग पास मार्क्स निर्धारित किये गये हैं.इस परीक्षा में महिला अभ्यर्थियों को विशेष छूट दी गयी है.वे महज 32 फीसदी अंक लाकर पास कर सकतें हैं.दिव्यांग और एससी एसीटी वर्ग के अभ्यर्थियो के लिए भी 32 फीसदी अंक लाना अनिवार्य होगा.वहीं ईबीसी के लिए 34,ओबीसी के लिए 36.5 और सामान्य वर्ग के पुरूष अभ्यर्थी के लिए 40 फीसदी अंक लाना अनिवार्य किया गया है.

    बीएसईबी के अनुसार परीक्षा ऑनलाइन होगी और 150 वस्तुनिष्ट प्रश्न पूछे जायेंगे.इसके लिए ढाई घंटे का समय होगा और किसी तरह की निगेटिव मार्किंग नहीं होगी.सिलेबस बीपीएससी द्वारा आयोजित शिक्षक भर्ती परीक्षा का पाठ्यक्रम होगा.वहीं इस परीक्षा की तैयारी कराने में शिक्षा विभाग में मदद करेगा.जिला के शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में शाम में प्रैक्टिस कराया जायेगा जिसमें कोई भी अभ्यर्थी शाम 7.30 से रात 9.30 तक शामिल हो सकते हैं.

    इसे भी पढें: ED ने सीएम Hemant को 27 से 31 जनवरी के बीच एक बार फिर पूछताछ के लिए बुलाया, जानिए पूरी डिटेल

    bseb exam bseb examination
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    रजरप्पा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं से मारपीट मामले में कार्रवाई, 4 जैप जवान और 1 होमगार्ड निलंबित

    March 9, 2026

    झारखंड पुलिस को स्मार्टफोन का तोहफा! अनुसंधानकर्ताओं के लिए नई सुविधा जारी

    March 9, 2026

    झारखंड पुलिस का बड़ा एक्शन: 200 कुख्यात अपराधियों पर इनाम, कानून-व्यवस्था में कड़ा सुधार!

    March 9, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रजरप्पा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं से मारपीट मामले में कार्रवाई, 4 जैप जवान और 1 होमगार्ड निलंबित
    • झारखंड पुलिस को स्मार्टफोन का तोहफा! अनुसंधानकर्ताओं के लिए नई सुविधा जारी
    • झारखंड पुलिस का बड़ा एक्शन: 200 कुख्यात अपराधियों पर इनाम, कानून-व्यवस्था में कड़ा सुधार!
    • रांची में सनसनी! धुर्वा स्मार्ट सिटी रोड के पास फंदे से लटका मिला युवक का शव
    • गुरुग्राम अस्पताल में कैमिकल अटैक! युवक ने युवती पर फेंका कैमिकल, हालत गंभीर
    • Koylanchal Samvad e-paper | 9th March | Ranchi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.