Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    अब गांव में ही होगा विवादों का समाधान, झारखंड में नारी अदालत पायलट प्रोजेक्ट लागू

    February 18, 2026

    राज्यपाल के अभिभाषण से बजट सत्र की शुरुआत, शोक प्रस्ताव के बाद कार्यवाही स्थगित

    February 18, 2026

    झारखंड में 45 लाख की ब्राउन शुगर बरामद, 14 ड्रग तस्कर गिरफ्तार

    February 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»राज्यपाल के अभिभाषण से बजट सत्र की शुरुआत, शोक प्रस्ताव के बाद कार्यवाही स्थगित
    झारखण्ड

    राज्यपाल के अभिभाषण से बजट सत्र की शुरुआत, शोक प्रस्ताव के बाद कार्यवाही स्थगित

    AdminBy AdminFebruary 18, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची: झारखंड विधानसभा का बजट सत्र सोमवार को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार के अभिभाषण के साथ विधिवत शुरू हुआ। राज्यपाल ने अपने विस्तृत संबोधन में राज्य सरकार की उपलब्धियों, नीतियों और आगामी योजनाओं का खाका सदन के पटल पर रखा।

    राज्यपाल ने कहा कि सरकार कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। साइबर अपराध पर प्रभावी नियंत्रण हेतु विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं तथा अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य के प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा बलों की सक्रियता और विकास योजनाओं के विस्तार से सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं।

    विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए राज्यपाल ने दुमका में कमर्शियल पायलट प्रशिक्षण केंद्र के संचालन को राज्य के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। इसके अलावा वन क्षेत्र विस्तार, पर्यटन विकास, औद्योगिक निवेश को प्रोत्साहन, राष्ट्रीय एवं राज्य उच्च पथों के निर्माण और ग्रामीण सड़कों के सुदृढ़ीकरण जैसे कार्यों की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आधारभूत संरचना के व्यापक विकास के जरिए झारखंड को तीव्र प्रगति की ओर अग्रसर करने का लक्ष्य तय किया गया है।

    राज्यपाल ने यह भी कहा कि सरकार उद्योगों को बढ़ावा देने, रोजगार सृजन, पर्यावरण संरक्षण और संतुलित क्षेत्रीय विकास के प्रति गंभीर है। युवाओं, किसानों और महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं।

    अभिभाषण के उपरांत विधानसभा अध्यक्ष रविन्द्र नाथ महतो ने सदन की कार्यवाही संचालित करते हुए शोक प्रस्ताव प्रस्तुत किया। विगत सत्र के बाद से देश ने राजनीति, कला, उद्योग और समाजसेवा के क्षेत्र की कई प्रमुख हस्तियों को खोया है, जिस पर सदन ने गहरा दुःख व्यक्त किया। विभिन्न दुर्घटनाओं में मृत लोगों को भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की गई।

    शोक प्रस्ताव पारित होने के बाद विधानसभा की कार्यवाही गुरुवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    अब गांव में ही होगा विवादों का समाधान, झारखंड में नारी अदालत पायलट प्रोजेक्ट लागू

    February 18, 2026

    झारखंड में 45 लाख की ब्राउन शुगर बरामद, 14 ड्रग तस्कर गिरफ्तार

    February 18, 2026

    झारखंड में बिजली शुल्क पर बड़ा विवाद, 5 हजार करोड़ वापसी को कंपनियां पहुंचेंगी हाईकोर्ट

    February 18, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • अब गांव में ही होगा विवादों का समाधान, झारखंड में नारी अदालत पायलट प्रोजेक्ट लागू
    • राज्यपाल के अभिभाषण से बजट सत्र की शुरुआत, शोक प्रस्ताव के बाद कार्यवाही स्थगित
    • झारखंड में 45 लाख की ब्राउन शुगर बरामद, 14 ड्रग तस्कर गिरफ्तार
    • झारखंड में बिजली शुल्क पर बड़ा विवाद, 5 हजार करोड़ वापसी को कंपनियां पहुंचेंगी हाईकोर्ट
    • झारखंड में गर्मी की एंट्री! चाईबासा 33.4°C पर पहुंचा, कई जिलों में पारा 30 के पार
    • 7 लोगों की मौत के बाद एक्शन में वन विभाग, खूंखार हाथियों का ठिकाना चिन्हित
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.