Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    घाटशिला उपचुनाव: स्कॉर्पियो पर चढ़कर प्रचार करने पर जयराम महतो को चुनाव आयोग का शोकॉज नोटिस जारी

    October 22, 2025

    Neeraj Chopra: भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल बने नीरज चोपड़ा- VIDEO

    October 22, 2025

    छठ पर्व 2025: रांची नगर निगम ने घाटों पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ FIR दर्ज करने का किया ऐलान

    October 22, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»केंद्र सरकार ने झारखंड के DGP अनुराग गुप्ता के कार्यकाल विस्तार पर लगाई रोक
    Breaking News

    केंद्र सरकार ने झारखंड के DGP अनुराग गुप्ता के कार्यकाल विस्तार पर लगाई रोक

    AdminBy AdminApril 29, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    केंद्र सरकार ने झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता (DGP Anurag Gupta) के 30 अप्रैल के बाद सेवा विस्तार पर रोक लगा दी है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने डीजीपी अनुराग गुप्ता को 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त करने से जुड़ा पत्र राज्य सरकार को भेजा है। अनुराग गुप्ता की सेवानिवृति 30 अप्रैल को ही निर्धारित है। केंद्र ने झारखंड सरकार को साफ कहा है कि अनुराग गुप्ता को अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी जाए। ऐसे में मंत्रालय के पत्र के बाद अब उनके पद पर बने रहने को लेकर संशय उत्पन्न हो गया है। अब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विदेश से लौटने के बाद राज्य सरकार इस पर निर्णय लेगी। बाबूलाल मरांडी ने अनुराग गुप्ता की नियुक्ति के खिलाफ हाईकोर्ट में अवमानना याचिका दायर की है, जिस पर 19 जून को सुनवाई होगी।

    2 फरवरी, 2025 को नियमित पुलिस महानिदेशक बनाया गया

    नियमों के मुताबिक, डीजीपी का कार्यकाल दो वर्ष का होता है। यदि अनुराग गुप्ता की नियुक्ति 26 जुलाई 2024 से मानी जाती है, तो उनका कार्यकाल 26 जुलाई 2026 तक रहेगा। वहीं, यदि नियुक्ति 28 नवंबर 2024 से मानी जाती है, तो कार्यकाल 28 नवंबर 2026 तक निर्धारित होगा। झारखंड सरकार ने 2 फरवरी, 2025 को अधिसूचना जारी कर अनुराग गुप्ता (DGP Anurag Gupta) को दो वर्ष के कार्यकाल के लिए राज्य का नियमित पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया था। इसके पहले उन्हें 26 जुलाई 2024 को राज्य का कार्यवाहक डीजीपी बनाया गया था। इसके अलावा उन्हें आपराधिक अन्वेषण विभाग और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया था।वर्ष 2024 में विधानसभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग ने उन्हें इस पद से हटा दिया था और 1989 बैच के आईपीएस अजय सिंह को डीजीपी नियुक्त किया था। बाद में, चुनावी प्रक्रिया संपन्न होते ही राज्य सरकार ने 28 नवंबर को एक बार फिर अनुराग गुप्ता (DGP Anurag Gupta) को कार्यवाहक डीजीपी के रूप में बहाल कर दिया था। इसके बाद 2 फरवरी, 2025 को सरकार की ओर से जारी अधिसूचना में उन्हें नियमित पुलिस महानिदेशक बनाया गया।

    सरयू राय ने डीजीपी पद पर बनाए रखने के फैसले को गलत करार दिया

     

    इधर इस मामले पर राजनीतिक बयानबाजी का भी दौर शुरू हो गया है। जदयू विधायक सरयू राय ने सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया है कि केंद्र सरकार ने झारखंड सरकार को पत्र लिखकर अनुराग गुप्ता को 30 अप्रैल के बाद डीजीपी पद पर बनाए रखने के फैसले को गलत करार दिया है। केंद्र ने राज्य सरकार से अनुरोध किया है कि गुप्ता को निर्धारित तिथि पर सेवानिवृत्त किया जाए। वहीं, राजद के प्रदेश महासचिव कैलाश यादव ने केंद्र सरकार के फैसले को राज्यहित के खिलाफ बताते हुए कहा कि अनुराग गुप्ता ने भाजपा की सोच के खिलाफ काम किया और उन्होंने नक्सलवाद और अफीम की अवैध खेती के खिलाफ बड़ी कामयाबी दिलाई है, इसलिए उन पर कार्रवाई हो रही है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    घाटशिला उपचुनाव: स्कॉर्पियो पर चढ़कर प्रचार करने पर जयराम महतो को चुनाव आयोग का शोकॉज नोटिस जारी

    October 22, 2025

    Neeraj Chopra: भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल बने नीरज चोपड़ा- VIDEO

    October 22, 2025

    छठ पर्व 2025: रांची नगर निगम ने घाटों पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ FIR दर्ज करने का किया ऐलान

    October 22, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • घाटशिला उपचुनाव: स्कॉर्पियो पर चढ़कर प्रचार करने पर जयराम महतो को चुनाव आयोग का शोकॉज नोटिस जारी
    • Neeraj Chopra: भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल बने नीरज चोपड़ा- VIDEO
    • छठ पर्व 2025: रांची नगर निगम ने घाटों पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ FIR दर्ज करने का किया ऐलान
    • रांची में चौथी सैफ सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मुख्य अतिथि बनने का आमंत्रण
    • जमशेदपुर में कार में आग! सोनारी थाना क्षेत्र की गाड़ी जल कर राख
    • राँची में छठ पर्व 2025: यातायात व्यवस्था और पार्किंग सूचना
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2025 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.