प्रवर्तन निदेशालय (ED) के डायरेक्टर और भारतीय राजस्व सेवा (IRS) के वरिष्ठ अधिकारी राहुल नवीन को केंद्र सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए प्रोफॉर्मा प्रमोशन दिया है। अब उन्हें केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) में मुख्य आयकर आयुक्त (CCIT) के पद पर नियुक्त किया गया है। इस संबंध में सोमवार को आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया गया।
1993 बैच के IRS अधिकारी राहुल नवीन पिछले कुछ वर्षों से प्रवर्तन निदेशालय में अहम भूमिका निभा रहे थे। वे 2024 से ED के फुल-टाइम डायरेक्टर के तौर पर कार्यरत थे। इससे पहले 2023 में उन्होंने एजेंसी के एक्टिंग डायरेक्टर के रूप में भी जिम्मेदारी निभाई थी।
जांच एजेंसी में मजबूत पकड़
प्रवर्तन निदेशालय में अपने कार्यकाल के दौरान राहुल नवीन ने कई हाई-प्रोफाइल मामलों की निगरानी की।
वे इंटरनेशनल टैक्सेशन, FEMA (Foreign Exchange Management Act) और PMLA (Prevention of Money Laundering Act) के जानकार विशेषज्ञ माने जाते हैं। उनकी कार्यशैली को गंभीर, संतुलित और प्रभावी माना जाता रहा है। राहुल नवीन की शैक्षणिक पृष्ठभूमि भी बेहद मजबूत रही है। आईआईटी कानपुर से B.Tech और M.Tech
स्विनबर्न यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी से MBA
उनकी यह शैक्षणिक और प्रशासनिक दक्षता उन्हें इस नए पद के लिए और भी सक्षम बनाती है।
CBDT में मुख्य आयकर आयुक्त के रूप में उनकी नियुक्ति को केंद्र सरकार की ओर से एक महत्वपूर्ण रणनीतिक कदम माना जा रहा है। यह पद देश की कर व्यवस्था और वित्तीय अनुशासन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाता है।

