Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड के किसानों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की मांग, विधानसभा में बोलीं कल्पना सोरेन

    March 12, 2026

    स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान, झारखंड में बनेंगे 8 नए मेडिकल कॉलेज

    March 12, 2026

    झारखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 18 जिलों के 87 वांटेड अपराधियों की लिस्ट जारी

    March 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»दिल्ली में अमित शाह से मिले चंपाई सोरेन, 30 अगस्त को रांची में बीजेपी में होंगे शामिल
    Breaking News

    दिल्ली में अमित शाह से मिले चंपाई सोरेन, 30 अगस्त को रांची में बीजेपी में होंगे शामिल

    AdminBy AdminAugust 27, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    champai soren amit shah
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांचीः कोल्हान टाइगर के नाम से चर्चित पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन एक बार फिर दिल्ली दौरे पर हैं। चंपाई सोरेन दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद अगले राजनीतिक कदम पर निर्णायक फैसला ले लिया। चंपाई सोरेन के साथ असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने भी अमित शाह से मुलाकात की। बाद में हिमंता बिस्वा सरमा ने बताया कि चंपाई सोरेन 30 अगस्त को रांची में औपचारिक रूप से बीजेपी में शामिल होंगे। इससे पहले हिमंता बिस्वा सरमा ने रांची से दिल्ली जाने के दौरान स्वीकार किया कि उनकी चंपाई सोरेन से पांच-छह महीनों से बातचीत हो रही है। अब चंपाई सोरेन ने जेएमएम छोड़ने का फैसला ले लिया है।

    चंपाई सोरेन झारखंड लौटने के बाद करेंगे शक्ति प्रदर्शन

    इससे पहले एक सप्ताह के अंदर दूसरी बार दिल्ली पहुंचे चंपाई सोरेन ने साफ कहा था कि दो दिवसीय दौरे पर राष्ट्रीय राजधानी आए है। राजनीतिक चर्चाओं के बीच चंपाई सोरेन दिल्ली स्थित झारखंड भवन की जगह ताज होटल में ठहरे थे, जहां बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं से उनकी मुलाकात हुई। अब बीजेपी में शामिल होने का फैसला लेने के बाद उनके मंगलवार या बुधवार को झारखंड वापस लौटने की संभावना है। इन सबके बीच असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा का भी झारखंड दौरा भी 29 और 30 अगस्त को एक बार फिर होने वाला है।

    अमित शाह से क्या भरोसा चाहते हैं चंपाई सोरेन

    राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन बीजेपी में शामिल होने के पहले कई आश्वासन चाहते थे। चंपाई सोरेन अमित शाह और बीजेपी से यह भरोसा चाहते हैं अब आगामी विधानसभा चुनाव के बाद यदि राज्य में बीजेपी की सरकार बने, तो उन्हें मुख्यमंत्री की कुर्सी मिलनी चाहिए। इसके अलावा वे अपने बेटों को भी बीजेपी की मदद से राजनीति में स्थापित करना चाहते हैं।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    झारखंड के किसानों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की मांग, विधानसभा में बोलीं कल्पना सोरेन

    March 12, 2026

    स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान, झारखंड में बनेंगे 8 नए मेडिकल कॉलेज

    March 12, 2026

    झारखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 18 जिलों के 87 वांटेड अपराधियों की लिस्ट जारी

    March 12, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड के किसानों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की मांग, विधानसभा में बोलीं कल्पना सोरेन
    • स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान, झारखंड में बनेंगे 8 नए मेडिकल कॉलेज
    • झारखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 18 जिलों के 87 वांटेड अपराधियों की लिस्ट जारी
    • 50KM की रफ्तार से आंधी-तूफान, बारिश… झारखंड के मौसम में उलटफेर! देवघर-धनबाद समेत 15 जिलों में Alert
    • जमशेदपुर में ‘लुटेरी दुल्हन’ का कारनामा: शादी का झांसा देकर लाखों के गहने लेकर फरार
    • झारखंड के तीन तीरंदाजी कोच स्विट्ज़रलैंड में वर्ल्ड आर्चरी सेमिनार के लिए चयनित
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.