Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    जमशेदपुर के सोनारी में स्वर्णरेखा नदी से मिला अज्ञात शव, इलाके में सनसनी

    March 2, 2026

    होलिका दहन से जुड़े अचूक उपाय, जिसे करते ही दूर होंगे कष्ट और पूरी होंगी कामनाएं

    March 2, 2026

    धनबाद के बरमसिया पुल के पास कचरे के ढेर में भीषण आग, घनी आबादी में मची अफरा-तफरी

    March 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Featured»पटना एयरपोर्ट पर हंगामा: इंडिगो की 24 फ्लाइटें रद्द, यात्रियों की बढ़ी परेशानी
    Featured

    पटना एयरपोर्ट पर हंगामा: इंडिगो की 24 फ्लाइटें रद्द, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

    AdminBy AdminDecember 10, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    जयप्रकाश नगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से मंगलवार को इंडिगो एयरलाइंस की कई प्रमुख उड़ानें परिचालन कारणों से रद कर दी गईं। एयरपोर्ट प्रबंधन को कैंसिलेशन लेटर में 11 आगमन और प्रस्थान फ्लाइटें रद होने की जानकारी दी गई है।

    इसमें सबसे अधिक दिल्ली-पटना की छह उड़ानें रद रहीं। एक जोड़ी फ्लाइट स्पाइस जेट की भी रद रही। इस प्रकार कुल 24 उड़ाने मंगलवार को रद रहीं। यात्रियों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है।

    एयरलाइंस प्रबंधन का कहना है कि आठ घंटे पहले फ्लाइट रद होने की सूचना यात्रियों को दी जा रही है। वहीं, यात्रियों का कहना है कि भागलपुर, मुंगेर सहित दूर-दराज के जिलों से पटना पहुंचने के बाद उन्हें फ्लाइट रद होने का मैसेज मिल रहा है। ऐसे में उन्हें दोहरा नुकसान हो रहा है। बुधवार को इंडिगो की सात जोड़ी उड़ानें रद रहेंगी।रेड

    मंगलवार को भी पूछताछ काउंटरों के कर्मियों को यात्रियों का रोष झेलना पड़ा। इंडिगो एयरलाइंस के कर्मियों ने आगामी दिनों की यात्रा से संबंधित पूछताछ पर टिकट कैंसिल कराने के विकल्प बता रहे थे। टिकट रद कराने पर राशि लौटा दी जाएगी।

    यात्रियों को एयरलाइंस की वेबसाइट व एप से अपडेट रहने का भी सलाह दी है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि जयपुर से पटना का टिकट कैंसिल होने के कारण उनका बेटा बस से पटना पहुंच रहा है। छह दिसंबर के टिकट कैंसिल होने के बाद अब तक रिफंड एयरलाइंस की ओर से नहीं दिया गया है।

    आज रद रहेगी

    फ्लाइट नंबर (जाने) फ्लाइट नंबर (आने) सेक्टर (रूट)
    6ई6387 6ई2163 दिल्ली → पटना → दिल्ली
    6ई713 6ई663 कोलकाता → पटना → कोलकाता
    6ई6643 6ई6644 दिल्ली → पटना → दिल्ली
    6ई6451 6ई6452 बेंगलुरु → पटना → बेंगलुरु
    6ई915 6ई6683 हैदराबाद → पटना → हैदराबाद
    6ई6549 6ई6550 दिल्ली → पटना → दिल्ली
    6ई678 6ई679 चेन्नई → पटना → चेन्नई

    50 हजार रुपये मांग रहे टैक्सी वाले

    जमुई से पहुंचे अभिषेक कुमार ने कहा कि उन्हें जरूरी कार्य से दिल्ली जाना है, वहां से जर्मनी की फ्लाइट लेनी है। उड़ान रद होने के बाद टैक्सी से दिल्ली जाने पर विचार किया तो 50 हजार रुपये एसयूवी वाहन वाले मांग रहे हैं। 20 से 25 रुपये प्रति किलोमीटर भाड़ा के साथ-साथ टोल टैक्स भी देना है।

    ट्रेन में आरक्षण नहीं मिलने पर बनारस भाया दिल्ली जाने का निर्णय किया है। टैक्सी चालकों का कहना है कि पटना से दिल्ली 1,000 किलोमीटर से अधिक है। यात्रियों से दोनों साइड का किराया मांगा जा रहा है। वाहनों की क्षमता के अनुसार 25 से 50 हजार रुपये तक किराए वसूल किए जा रहे हैं।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    जमशेदपुर के सोनारी में स्वर्णरेखा नदी से मिला अज्ञात शव, इलाके में सनसनी

    March 2, 2026

    होलिका दहन से जुड़े अचूक उपाय, जिसे करते ही दूर होंगे कष्ट और पूरी होंगी कामनाएं

    March 2, 2026

    धनबाद के बरमसिया पुल के पास कचरे के ढेर में भीषण आग, घनी आबादी में मची अफरा-तफरी

    March 2, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • जमशेदपुर के सोनारी में स्वर्णरेखा नदी से मिला अज्ञात शव, इलाके में सनसनी
    • होलिका दहन से जुड़े अचूक उपाय, जिसे करते ही दूर होंगे कष्ट और पूरी होंगी कामनाएं
    • धनबाद के बरमसिया पुल के पास कचरे के ढेर में भीषण आग, घनी आबादी में मची अफरा-तफरी
    • कुवैत में क्रैश हुआ अमेरिका का F-15 लड़ाकू विमान, सामने आया Video
    • झारखंड में मार्च में ही मई-जून जैसी गर्मी! जमशेदपुर-सरायकेला में 36°C, होली पर साफ रहेगा मौसम
    • नामकुम-चुटिया के बढ़ते बिजली लोड से मिलेगी राहत, टाटीसिलवे में भी बनेगा आधुनिक ग्रिड
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.