झरिया : नगर निगम चुनाव के दौरान झरिया में बड़ा हंगामा हो गया है। डीएवी उच्च विद्यालय स्थित बूथ संख्या 12, 13, 14 और 15 के समीप मुख्य सड़क जाम होने से मतदान प्रक्रिया प्रभावित हो गई है.
जानकारी के अनुसार, देर रात झरिया थाना और घनुवाडीह ओपी क्षेत्र के बालूगद्दा में अवैध कोयला लोड एक ट्रक की चपेट में आने से एक बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई. घटना के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने अवैध कोयला लदे तीन ट्रकों को पकड़ लिया.
रविवार सुबह होते ही गुस्साए लोगों ने झरिया-बलियापुर मुख्य मार्ग पर डीएवी उच्च विद्यालय के पास आगजनी कर सड़क जाम कर दिया और जमकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. सड़क जाम के कारण मतदान केंद्र तक पहुंचने में मतदाताओं को भारी परेशानी हो रही है और कई बूथों पर मतदान प्रभावित हुआ है.

