Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सारंडा में सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता! भाकपा माओवादी के दो नक्सली गिरफ्तार

    October 18, 2025

    झारखंड में ठंड की दस्तक: लातेहार में तापमान गिरा 15.5 डिग्री, दिवाली तक और बढ़ेगी सिहरन!

    October 18, 2025

    धनतेरस पर चमका सोना-चांदी: कीमतों में उछाल, ग्राहकों की बढ़ी भीड़

    October 18, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»Chhath Puja 2023: नहाय-खाय से लेकर सुबह के अर्घ्य तक, जानिए चार दिन तक चलने वाले छठ महापर्व में किस दिन क्या होता है
    Breaking News

    Chhath Puja 2023: नहाय-खाय से लेकर सुबह के अर्घ्य तक, जानिए चार दिन तक चलने वाले छठ महापर्व में किस दिन क्या होता है

    AdminBy AdminNovember 16, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    chhath puja 2023
    chhath puja 2023
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    Chhath Puja 2023: हिंदू धर्म में छठ पूजा का बहुत ज्यादा महत्व है। यह महापर्व मुख्य रूप से बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मनाया जाता है। यह व्रत संतान की लंबी उम्र, उसके स्वास्थ्य, उज्जवल भविष्य और सुखमय जीवन की कामना के साथ रखा जाता है। यह व्रत सबसे कठिन व्रतों में से एक माना जाता है। 36 घंटों तक कठिन नियमों का पालन करते हुए इस व्रत को रखा जाता है। इस दौरान व्रती चौबीस घंटो से अधिक समय तक निर्जल व्रत रखते हैं। छठ पूजा का मुख्य व्रत कार्तिक मास में शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को रखा जाता है, लेकिन इस पर्व की शुरुआत चतुर्थी तिथि से ही हो जाती है और सप्तमी तिथि को प्रातः सूर्योदय के समय अर्घ्य देने के बाद इसका समापन होता है। चार दिनों  वाले पर्व में किस दिन क्या किया जाता है?

    पहला दिन: नहाय-खाय
    कार्तिक मास में शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को छठ पर्व का प्रथम दिन होता है। छठ पर्व की शुरुआत नहाय खाय से होती है। इस साल छठ का नहाय-खाय शुक्रवार 17 नवंबर 2023 को है। इस दिन प्रसाद के रूप में सात्विक रूप से कद्दू-भात तैयार किया जाता है।

    दूसरा दिन: खरना
    कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को खरना मनाया जाता है। खरना को लोहंडा भी कहते हैं। इस साल खरना 18 नवंबर 2023 को है। दिनभर व्रत के बाद व्रती रात को पूजा के बाद गुड़ से बनी खीर खाकर उसके बाद से 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू करते हैं।

    तीसरा दिन:  मुख्य व्रत
    षष्ठी तिथि छठ पूजा का तीसरा दिन होता है। इस दिन छठ पर्व की मुख्य पूजा की जाती है। छठ पर्व के तीसरे दिन व्रती और परिवार के सभी लोग नदी, सरोवर, पोखर या तालाब आदि में जाकर डूबते सूर्य को अर्घ्य देते हैं और छठी मईया का पूजन किया जाता है। इस साल छठ पूजा का तीसरा यानी मुख्य दिन 19 नवंबर को है।

    चौथा दिन: उषा अर्घ्य
    चौथा दिन यानी सप्तमी तिथि छठ महापर्व का अंतिम दिन होता है। इस दिन छठ पर्व का आखिरी दिन 20 नवंबर को है। इस दिन प्रातः उगते सूर्य को जल दिया जाता है। इसी के साथ छठ पर्व का समापन होता है।

    chhath puja 2023
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    सारंडा में सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता! भाकपा माओवादी के दो नक्सली गिरफ्तार

    October 18, 2025

    झारखंड में ठंड की दस्तक: लातेहार में तापमान गिरा 15.5 डिग्री, दिवाली तक और बढ़ेगी सिहरन!

    October 18, 2025

    धनतेरस पर चमका सोना-चांदी: कीमतों में उछाल, ग्राहकों की बढ़ी भीड़

    October 18, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • सारंडा में सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता! भाकपा माओवादी के दो नक्सली गिरफ्तार
    • झारखंड में ठंड की दस्तक: लातेहार में तापमान गिरा 15.5 डिग्री, दिवाली तक और बढ़ेगी सिहरन!
    • धनतेरस पर चमका सोना-चांदी: कीमतों में उछाल, ग्राहकों की बढ़ी भीड़
    • Koylanchal Samvad e-paper | Dhanbad | 18th Oct
    • झारखंड को मिली बड़ी सौगात: पतरातू विद्युत परियोजना की यूनिट-1 का सफल ट्रायल, आत्मनिर्भर ऊर्जा की ओर कदम
    • Koylanchal Samvad e-paper | Ranchi | 18th Oct
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2025 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.