Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रामगढ़ के चुटूपालू घाटी में भीषण हादसा: ब्रेक फेल कंटेनर ट्रेलर से टकराया, जिंदा जला चालक

    February 13, 2026

    NEET UG 2026 का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 8 मार्च तक

    February 13, 2026

    मधुकम में लौटी उम्मीद, हाईकोर्ट स्टे के बाद घरों का निर्माण शुरू

    February 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने जमशेदपुर में की बड़ी घोषणा, 25 से 50 वर्ष के बीच आयु की सभी महिलाओं को मिलेगा आर्थिक सहयोग
    Breaking News

    मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने जमशेदपुर में की बड़ी घोषणा, 25 से 50 वर्ष के बीच आयु की सभी महिलाओं को मिलेगा आर्थिक सहयोग

    AdminBy AdminJune 17, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने रविवार को जमशेदपुर और सरायकेला के राजनगर में आयोजित सभाओं को संबोधित किया। इस दौरान, उन्होंने कहा कि सरकार गरीबों को शौचालय सहित तीन कमरे का आवास प्रदान कर रही है। राज्य के किसान भाई वर्ष में तीन बार फसल उपजा सकें, इस निमित्त कई बड़ी सिंचाई परियोजनाओं का कार्य प्रगति पर है।

    जमशेदपुर के मानगो में सीएम ने कहा कि युवाओं को रोजगार के लिए 25 लाख रुपये तक ऋण दिया जा रहा है। इसमें 40 प्रतिशत छूट भी है। निजी कंपनियों के लिए हमारी सरकार ने नियम बनाकर यह अनिवार्य किया है कि 75 प्रतिशत नौकरियां स्थानीय लोगों को दी जाएं।

    इसी तरह पहले किसानों का 50 हजार रुपये ऋण माफ किया गया था लेकिन अब दो लाख रुपये तक ऋण माफ करने का निर्णय लिया गया है। कहा कि राज्य में सहायक शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया 12 जून से शुरू हो गई है। सितंबर माह तक 40 हजार शिक्षकों की नियुक्ति करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके साथ ही सिपाही सहित विभिन्न विभागों में नियुक्ति की जानी है। इसकी प्रक्रिया तेज गति से चल रही है।

    जुलाई से फिर शुरू होगा सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम

    सीएम चंपई सोरेन ने कहा कि जुलाई से फिर सरकार आपके द्वार कार्यक्रम शुरू होगा। इसके माध्यम से जनता की समस्याओं का अधिकारी उनके द्वार पर पहुंच कर समाधान करेंगे और योजनाओं का लाभ दिलाएंगे। उन्होंने कहा कि हम झारखंड की जनता की जरूरतों से भली भांति परिचित हैं।

    उन्होंने कहा कि किस गांव और टोले में क्या जरूरत है, यह हमें पता है। रोटी, कपड़ा, मकान, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पानी, सिंचाई, दवाई जनता की हर जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विकास कार्य कर रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि सरकार ने अब 60 की जगह 50 वर्षी की उम्र से ही हर वर्ग की महिल तथा अनुसूचित जाति व जनजाति के पुरुषों को पेंशन देने की व्यवस्था की गई है। झारखंड के हर गांव के हर जरूरतमंद को हमने सर्वजन पेंशन से जोड़ा।

    सीएम ने इन योजनाओं का किया उद्घाटन

    जमशेदपुर में इस मौके पर मुख्यमंत्री ने 221 करोड़ 73 लाख 39 हजार रुपये की लागत वाली 182 योजनाओं का शिलान्यास-उद्घाटन किया। इसमें 11,480.16 रुपये की 71 योजनाओं का शिलान्यास व 3796.55 रुपये की 111 योजनाओं का उद्घाटन शामिल है।

    वहीं, 6896.671 रुपये की परिसंपत्ति का वितरण किया। उधर, सरायकेला में मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर लाभुकों के बीच करीब 54 करोड़ 42 लाख 46 हज़ार 498 रुपये की परिसंपत्ति का वितरण किया तथा 182 योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया।

    इनमें 7000.759 लाख रुपये की 22 योजनाओं का उद्घाटन हुआ। वहीं, 16709.805 लाख रुपये की लागत से 160 योजनाओं की आधारशिला रखी।

    इसे भी पढें: शिवराज सिंह चौहान बने झारखंड के चुनाव प्रभारी

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    रामगढ़ के चुटूपालू घाटी में भीषण हादसा: ब्रेक फेल कंटेनर ट्रेलर से टकराया, जिंदा जला चालक

    February 13, 2026

    NEET UG 2026 का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 8 मार्च तक

    February 13, 2026

    मधुकम में लौटी उम्मीद, हाईकोर्ट स्टे के बाद घरों का निर्माण शुरू

    February 13, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रामगढ़ के चुटूपालू घाटी में भीषण हादसा: ब्रेक फेल कंटेनर ट्रेलर से टकराया, जिंदा जला चालक
    • NEET UG 2026 का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 8 मार्च तक
    • मधुकम में लौटी उम्मीद, हाईकोर्ट स्टे के बाद घरों का निर्माण शुरू
    • देहरादून में दिनदहाड़े गैंगस्टर विक्रम शर्मा की गोली मारकर हत्या, सिल्वर सिटी मॉल में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत
    • झारखंड पुलिस में बड़ा अपग्रेड: 893 अत्याधुनिक डिजिटल वायरलेस उपकरणों की खरीद, संचार होगा तेज और सुरक्षित
    • हज़ारीबाग में हाथियों का तांडव! एक ही परिवार के 4 समेत 6 की दर्दनाक मौत, गांव में मातम
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.