केंद्रीय मनश्चिकित्सा संस्थान(CIP), रांची में 51 पदों पर वैकेंसी निकली है। ये पद क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट, नर्सिंग ऑफिसर, असिस्टेंट साइकोलॉजिस्ट, फार्मासिस्ट , निड्ल वुमन, टेलर और कुक के हैं। इच्छुक अभ्यर्थी इसके लिए 21 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं।
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में उम्मीदवार को एक घंटे में 50 ऑब्जेक्टिक क्वेश्चन हल करने होंगे। इसके अलावे सीआईपी कमेटी के ओर से गठित कमेटी उम्मीदवार का फिटनेस भी देखेगी। फॉर्म पूर तरह ऑनलाइन भरा जाएगा। इसे www.recruitment.cipdigitalacademy.in/ पर जाकर भरा जा सकता है।
किन पदों के लिए कितनी वैकेंसी
सीआईपी में 51 पदों में से 45 पद नर्सिंग अफसर के हैं। इसमें अनारक्षित के लिए 20, SC के लिए 7, ST के लिए तीन, OBC के लिए 11, EWSके लिए चार, PWD के लिए एक पद है। उम्मीदवार की आयु अनारक्षित पद के लिए 30, एससी-एसटी के लिए 35, ओबीसी के लिए 33 व निशक्त के लिए अलग-अलग उम्र सीमा निर्धारित की गई है।
क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट का पद अनारक्षित
वहीं क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट के पद पर भी नियुक्ति की जाएगी। यह पद अनारक्षित होगा।इसके लिए उम्मीदवार की आयु सीमा 30 वर्ष है। असिस्टेंट साइकोलॉजिस्ट के पद के लिए उम्र सीमा भी 30 वर्ष रखी गई है, जबकि फार्मासिस्ट के 1 पद की नियुक्ति के लिए उम्र 18 से 25 वर्ष के बीच होना चाहिए। यह पद अनारक्षित है। निडिल वूमेन के एक पद पर भी एक नियुक्ति सीआईपी में की जाएगी। यह पद एससी के लिए आरक्षित है। इसमें उम्र सीमा 30 वर्ष है। वही एक पद पर टेलर की नियुक्ति भी की जाएगी। इसके लिए उम्र सीमा 18 से 25 वर्ष रखी गई है।

