Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रामगढ़ के चुटूपालू घाटी में भीषण हादसा: ब्रेक फेल कंटेनर ट्रेलर से टकराया, जिंदा जला चालक

    February 13, 2026

    NEET UG 2026 का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 8 मार्च तक

    February 13, 2026

    मधुकम में लौटी उम्मीद, हाईकोर्ट स्टे के बाद घरों का निर्माण शुरू

    February 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»सीएम चम्पाई सोरेन ने सिंहभूम में लाभुकों के बीच किया 167 करोड़ की परिसंपत्ति का वितरण, विपक्ष पर भी कसा तंज
    Breaking News

    सीएम चम्पाई सोरेन ने सिंहभूम में लाभुकों के बीच किया 167 करोड़ की परिसंपत्ति का वितरण, विपक्ष पर भी कसा तंज

    AdminBy AdminJune 16, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    झारखंड विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी गठबंधन सरकार। राज्य के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने सरायकेला खरसावां के राजनगर से लाभुकों के बीच 167 करोड़ की लागत से 160 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। कोल्हान को पूरी तरह से जीतना चाहती है गठबंधन सरकार। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन आत्मविश्वास से लबरेज दिखे। अपने संबोधन में सीएम ने विपक्ष पर तीखे हमले करते हुए कहा कि युवा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को झूठे आरोप में जेल में बंद किया गया है। बीजेपी पर ये भी आरोप लगाया कि लगातार सरकार को अस्थिर करने की कोशिश की गई है। लोकसभा चुनाव के समाप्त होने के बाद राज्य सरकार का ये पहला कार्यक्रम है। कोल्हान के सरकारी कार्यक्रम के माध्यम से ये बताने की भी कोशिश है कि समाज का अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ मिले, यदि कोई सरकारी अधिकारी कर्मचारी लापरवाही बरतने का काम करती है तो कारवाई होगी।

    अब विधानसभा चुनाव में मात्र चार महीने का वक्त बचा है ऐसे में जमीनी धरातल पर सरकार काम करना चाहती । सरायकेला खरसावां की तस्वीर बदलना चाहती है सरकार। चंपाई सोरेन ने युवाओं को लेकर दो योजनाओं की शुरुआत की है एक मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना और मानकी मुंडा छात्रवृत्ति योजना। जाहिर सी बात है युवा वोटरों पर पैनी नजर है विधानसभा चुनाव को लेकर।
    गौरतलब है कि कोल्हान में 14 विधानसभा सीट में 11 पर जेएमएम के पास है। राजनैतिक रूप से संथाल परगना के बाद कोल्हान पर इंडिया घटक दल को मजबूत करने का इरादा है। झारखंड के राजनीति में कोल्हान ने अब तक चार मुख्यमंत्री दिए हैं। सिंहभूम लोकसभा सीट पर जेएमएम की जीत ने पार्टी और कैडर को मजबूत किया है।

    सीएम चंपाई सोरेन ने 200 युनिट मुफ्त बिजली की बात कर सरकार की नीतियों से जनता को अवगत कराया है। इस मंच से खनिज संपदा की बात की और ये भी कहा कि आदिवासीयों के साथ मूलवासी को पक्का मकान देने की बात की । कोल्हान में चार सरकारी स्कूल भवन का उद्घाटन कर ये साबित की है कि शिक्षा के क्षेत्र में भी सरकार काम कर रही है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ मंत्री सत्यानंद भोक्ता, दीपक बिरूआ के साथ ईचागढ़ की विधायक सविता महतो भी मौजूद थीं। सीएम चंपाई सोरेन ने एक बार फिर इमोशनल कार्ड खेलते हुए कहा कि युवा पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बीजेपी ने जेल भेजा है।

    गौरतलब है सरकार रणनीति के तहत काम करने की योजना बनाई है, ये भी सरकार के कड़ी चुनौती होगी। अब सरकार आपके द्वार कार्यक्रम की शुरुआत जुलाई महीने में हो सकती है। वहीं दूसरी तरफ बीजेपी भी राज्य में डब्ल इंजन की सरकार बनाने के लिए रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है। इतना जरूर कहा जा सकता है कि इंडिया घटक दल एकजुट रहा तो एनडीए के लिए एक बड़ी चुनौती होगी।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    रामगढ़ के चुटूपालू घाटी में भीषण हादसा: ब्रेक फेल कंटेनर ट्रेलर से टकराया, जिंदा जला चालक

    February 13, 2026

    NEET UG 2026 का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 8 मार्च तक

    February 13, 2026

    मधुकम में लौटी उम्मीद, हाईकोर्ट स्टे के बाद घरों का निर्माण शुरू

    February 13, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रामगढ़ के चुटूपालू घाटी में भीषण हादसा: ब्रेक फेल कंटेनर ट्रेलर से टकराया, जिंदा जला चालक
    • NEET UG 2026 का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 8 मार्च तक
    • मधुकम में लौटी उम्मीद, हाईकोर्ट स्टे के बाद घरों का निर्माण शुरू
    • देहरादून में दिनदहाड़े गैंगस्टर विक्रम शर्मा की गोली मारकर हत्या, सिल्वर सिटी मॉल में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत
    • झारखंड पुलिस में बड़ा अपग्रेड: 893 अत्याधुनिक डिजिटल वायरलेस उपकरणों की खरीद, संचार होगा तेज और सुरक्षित
    • हज़ारीबाग में हाथियों का तांडव! एक ही परिवार के 4 समेत 6 की दर्दनाक मौत, गांव में मातम
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.