रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन अपनी शादी की सालगिरह पर धर्मपत्नी विधायक कल्पना सोरेन के साथ शनिवार की सुबह रजरप्पा पहुंचे. साथ में बड़े पुत्र नितिन सोरेन भी थे. मुख्यमंत्री यहां प्रसिद्ध सिद्धपीठ मां छिन्नमस्तिका मंदिर में विधिवत पूजा- अर्चना की. माता रानी से समस्त राज्यवासियों की सुख, समृद्धि, खुशहाली और उन्नति की कामना की.
पूरे विधि-विधान से की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री ने नारियल बलि देकर रक्षा सूत्र बंधवाया. इसके बाद शीश झुकाकर मां छिन्नमस्तिका से आशीर्वाद मांगा. मौके पर धार्मिक पुरोहितों ने परम्परा के अनुरूप पूरे विधि-विधान से पूजा सम्पन्न कराई.
प्रतीक चिन्ह से किया गया सम्मानित
मौके पर रजरप्पा मंदिर न्यास समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन को प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया.

