Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची में सनसनी: रेस्टोरेंट में घुसकर अपराधियों ने मारी गोली, व्यवसायी मनीष गोप की मौत

    March 7, 2026

    रांची–लोहरदगा रेल लाइन पर संकट! पुल में दरार, राजधानी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें डायवर्ट

    March 7, 2026

    पलामू में अवैध अफीम की खेती पर बड़ी कार्रवाई, 4 एकड़ फसल पुलिस ने की नष्ट

    March 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»CM हेमंत सोरेन ने जमशेदपुर में दिवंगत मंत्री रामदास सोरेन को दी श्रद्धांजलि, परिवार को बंधाया ढांढस
    Breaking News

    CM हेमंत सोरेन ने जमशेदपुर में दिवंगत मंत्री रामदास सोरेन को दी श्रद्धांजलि, परिवार को बंधाया ढांढस

    AdminBy AdminAugust 20, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    झारखंड के CM हेमंत सोरेन ने बुधवार को जमशेदपुर में दिवंगत शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के परिवार से मुलाकात की। इस दौरान उनकी विधायक पत्नी कल्पना सोरेन भी उनके साथ थीं। CM ने स्व. रामदास के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए अपने एक्स (X) अकाउंट पर एक भावुक पोस्ट साझा किया।

    अपने पोस्ट में CM सोरेन ने लिखा कि बाबा दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन के बाद रामदास दा का असमय चले जाना उनके लिए असहनीय दुख का कारण है। उन्होंने कहा, “प्रकृति की गोद में बाबा दिशोम गुरुजी के चले जाने के बाद रामदास दा का इस तरह से चले जाने की पीड़ा मेरे लिए अत्यंत असहनीय है। यह जो शून्यता बनी है, इसकी भरपाई शायद ही कभी हो पाएगी।”

    उन्होंने स्व. रामदास के योगदान को याद करते हुए कहा कि झारखंड अलग राज्य आंदोलन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका थी। रामदास दा का व्यवहार सरल और सहज था और वे एक क्रांतिकारी और आंदोलनकारी होने के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों से गहरे जुड़े थे। वे हमेशा लोगों की समस्याओं को हल करने के लिए तत्पर रहते थे। CM ने यह भी बताया कि स्व. रामदास शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सजग थे और इस विषय पर उनकी कई बार चर्चा हुई थी। उन्होंने कहा, “राज्य में शिक्षा व्यवस्था को उत्कृष्ट बनाने को लेकर भी वे सजग रहते थे। शिक्षा को और कैसे बेहतर बनाया जाए, इसे लेकर हमारी कई बार चर्चा हुई थी।”

    सीएम सोरेन ने आगे कहा कि भले ही रामदास दा अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनका व्यक्तित्व और कार्य हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे। उन्होंने प्रार्थना की कि मरांग बुरु उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे और शोकाकुल परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति दे। उन्होंने अपने संदेश में यह भी कहा कि इस दुख की घड़ी में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) का पूरा परिवार शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा है। अंत में उन्होंने लिखा, “महान आंदोलनकारी स्व. रामदास दा अमर रहें! अमर रहें! अमर रहें!”

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    रांची में सनसनी: रेस्टोरेंट में घुसकर अपराधियों ने मारी गोली, व्यवसायी मनीष गोप की मौत

    March 7, 2026

    रांची–लोहरदगा रेल लाइन पर संकट! पुल में दरार, राजधानी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें डायवर्ट

    March 7, 2026

    पलामू में अवैध अफीम की खेती पर बड़ी कार्रवाई, 4 एकड़ फसल पुलिस ने की नष्ट

    March 7, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची में सनसनी: रेस्टोरेंट में घुसकर अपराधियों ने मारी गोली, व्यवसायी मनीष गोप की मौत
    • रांची–लोहरदगा रेल लाइन पर संकट! पुल में दरार, राजधानी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें डायवर्ट
    • पलामू में अवैध अफीम की खेती पर बड़ी कार्रवाई, 4 एकड़ फसल पुलिस ने की नष्ट
    • नेपाल में 47 सीटों के नतीजे घोषित, बालेन शाह जीत के करीब
    • झारखंड पुलिस के लिए नया निर्देश, 9 मार्च से लागू होगी समर यूनिफॉर्म
    • किसी के पिता दर्जी, किसी के पोस्टमास्टर… झारखंड के इन बच्चों ने UPSC में रच दिया इतिहास
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.