Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड के किसानों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की मांग, विधानसभा में बोलीं कल्पना सोरेन

    March 12, 2026

    स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान, झारखंड में बनेंगे 8 नए मेडिकल कॉलेज

    March 12, 2026

    झारखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 18 जिलों के 87 वांटेड अपराधियों की लिस्ट जारी

    March 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»CM Hemant Soren ने दिया इस्तीफा, Champai Soren होंगे झारखंड के अगले CM
    Breaking News

    CM Hemant Soren ने दिया इस्तीफा, Champai Soren होंगे झारखंड के अगले CM

    AdminBy AdminJanuary 31, 2024Updated:January 31, 2024No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    झारखंड का  राजनीतिक हलकों से बड़ी खबर यह है कि झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने इस्तीफा दे दिया है ।

    फर्जी दस्तावेजों से किया गया बड़ा घोटाला!

    झारखंड में जब से रांची के बरियातू के आर्मी जमीन घोटाला उजागर हुआ है, कारोबारी हलकों के साथ राजनीतिक हलकों में भूचाल आया हुआ है। झारखंड के इस चर्चित जमीन घोटाले की जांच ईडी करीब एक साल से कर रही है। लेकिन इस मामले को लेकर भूचाल इस साल ही आया है। क्योंकि इस जमीन घोटाले में कई दिग्गज कारोबारी और अधिकारी इस घोटाले की लपेट में आ चुके हैं और इस घोटाले की जांच अब राज्य के मुखिया हेमंत सोरेन तक जा पहुंची है।

    जिस मामले में सीएम हेमंत सोरेन को समन जारी किया गया है, उस मामले में अब तक 13 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इस केस में रांची के उपायुक्त रहे IAS छवि रंजन भी फंसे हुए हैं। फिलहाल निलंबन झेल रहे छवि रंजन जेल में हैं। उन पर आरोप है रांची में जुलाई, 2020 से लेकर जुलाई, 2022 के बीच उपायुक्त रहते हुए नियमों के विपरीत कई भूमि सौदे किए थे। इसी मामले में कोलकाता के बड़े कारोबारी विष्णु अग्रवाल भी जेल में है। समझा जा रहा है कि इसी केस की कड़ी खिसकती हुई अब मुख्यमंत्री सोरेन तक जा पहुंची है।

    ईडी ने अब तक जो भी कार्रवाइयां की हैं और उन कार्रवाइयों में जो भी दस्तावेज मिले हैं, उससे यही निष्कर्ष निकलता है कि भू-मफिया और अधिकारियों ने फर्जी दस्तावेजों से जमीन का इतना बड़ा घोटाला किया है। जमीन घोटाले में कई फर्जी दस्तावेजों के आधार पर सेना के कब्जे वाली लगभग 5 एकड़ जमीन को बेचा गया। 13 अप्रैल को ED ने मामले में पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में स्थित करीब 22 ठिकानों पर छापेमारी की थी। ED को पूछताछ में पता चला है कि रंजन और बिचौलिया प्रेम प्रकाश कारोबारी अग्रवाल के संपर्क में थे। इन लोगों ने मिलीभगत से करोड़ों की जमीन फर्जी दस्तावेज बनाकर बेची। मामले में कारोबारी अग्रवाल से पूछताछ जारी है। बताया जा रहा है कि कई मंत्री और अधिकारियों से अग्रवाल के अच्छे संबंध हैं। जब से ईडी ने सेना की इस जमीन की हेरा फेरी मामले में हाथ लगाया है, इस जमीन घोटाले के साथ दूसरे जमीन घोटाले भी खुद-ब-खुद उजागर होते चले गये। ऐसी दर्जनों जमीनों के दस्तावेज ईडी को मिले जिसे फर्जी तरीके से रसूखदारों के अपने रसूख के दम पर हथिया लिया।

    सीएम तक कैसे पहुंची जांच की आंच?
    • ED ने जमीन घोटाला मामले में 13 और 26 अप्रैल को की छापेमारी
    • 13 अप्रैल को राजस्व कर्मचारी भानुप्रताप के घर से मिला बक्सा
    • बक्से में ईडी नेजमीन से जुड़े दस्तावेज बरामद किए गए
    • 14 अप्रैल को प्रदीप बागची, अफसर अली उर्फ अफ्सू खान, सद्दाम हुसैन, इम्तियाज अहमद, तल्हा खान, फैयाज खान व भानु प्रताप प्रसाद गिरफ्तार
    • रांची और जमशेदपुर में 5 ठिकानों पर ED ने मारा छापा
    • बड़ी संख्या में जमीन की खरीद-बिक्री से संबंधित दस्तावेज बरामद
    • जांच में आया रांची के पूर्व डीसी आईएएस छविरंजन का नाम
    • ईडी ने की छवि रंजन से कई दौर की पूछताछ
    • 4 मई को रांची के निलंबित आईएएस छवि रंजन हुए गिरफ्तार
    • 7 जून को दिलीप कुमार घोष व अमित कुमार अग्रवाल गिरफ्तार
    • 3 जुलाई को भरत प्रसाद और राजेश राय की गिरफ्तारी
    • 31 जुलाई को कोलकाता के कारोबारी विष्णु अग्रवाल की गिरफ्तारी
    • 11 अगस्त को ईडी ने जेल में बंद प्रेम प्रकाश को किया गिरफ्तार
    • मामले में अब तक 13 आरोपी सलाखों के पीछे पहुंच चुके हैं
    • प्रेम प्रकाश से पूछताछ के बाद ईडी में सीएम हेमंत को भेजा समन
    • ईडी ने 14 अगस्त को बुलाया, हेमंत व्यस्तता के कारण नहीं आये
    • ईडी ने दोबारा समन भेजकर सीएम हेमंत को 24 अगस्त को बुलाया है
    • समन के बाद बाबूलाल मरांडी सीएम हेमंत पर दागे तीखे सवाल
    • जालसाजी करके, नाम बदलकर, जमीनें हड़पने का लगाया आरोप
    • पूछा कौन हैं शिव सोरेन, हेमंत कुमार सोरेन, बसंत कुमार सोरेन और दुर्गा प्रसाद सोरेन
    Champai Soren
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    झारखंड के किसानों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की मांग, विधानसभा में बोलीं कल्पना सोरेन

    March 12, 2026

    स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान, झारखंड में बनेंगे 8 नए मेडिकल कॉलेज

    March 12, 2026

    झारखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 18 जिलों के 87 वांटेड अपराधियों की लिस्ट जारी

    March 12, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड के किसानों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की मांग, विधानसभा में बोलीं कल्पना सोरेन
    • स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान, झारखंड में बनेंगे 8 नए मेडिकल कॉलेज
    • झारखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 18 जिलों के 87 वांटेड अपराधियों की लिस्ट जारी
    • 50KM की रफ्तार से आंधी-तूफान, बारिश… झारखंड के मौसम में उलटफेर! देवघर-धनबाद समेत 15 जिलों में Alert
    • जमशेदपुर में ‘लुटेरी दुल्हन’ का कारनामा: शादी का झांसा देकर लाखों के गहने लेकर फरार
    • झारखंड के तीन तीरंदाजी कोच स्विट्ज़रलैंड में वर्ल्ड आर्चरी सेमिनार के लिए चयनित
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.