Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची सिविल कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से भेजा गया मैसेज

    March 10, 2026

    खराब मौसम का असर: दिल्ली से रांची आ रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट कोलकाता डायवर्ट

    March 10, 2026

    असम में आदिवासियों से संवाद करेंगे हेमंत सोरेन, दौरे को लेकर बढ़ी सियासी हलचल

    March 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»झारखंड में शीतलहर का कहर जारी: 17 जिलों में यलो अलर्ट, मैक्लुस्कीगंज का तापमान 1 डिग्री तक पहुंचा
    Breaking News

    झारखंड में शीतलहर का कहर जारी: 17 जिलों में यलो अलर्ट, मैक्लुस्कीगंज का तापमान 1 डिग्री तक पहुंचा

    AdminBy AdminJanuary 13, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    झारखंड में सर्दी का सितम लगातार जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के पूर्वानुमान में बताया गया कि अगले तीन दिनों तक यानी 13, 14 और 15 जनवरी को राज्य के उत्तर पश्चिमी, निकटवर्ती मध्य भाग और दक्षिणी क्षेत्र के 17 जिलों में शीतलहर की संभावना बनी रहेगी। इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

    वहीं, पिछले तीन दिनों तक मैक्लुस्कीगंज का तापमान जीरो से नीचे था साेमवार को ऊपर चढ़कर एक डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा तो लोगों को कुछ राहत मिली। हालांकि, सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम ही देखने को मिल रही है। यहां जनजीवन प्रभावित नजर आ रहा है।

    सुबह-सुबह आमजनों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। जिले में ठंड के कारण कोहरे और कनकनी का असर देखने को मिल रहा है। सुबह और शाम के समय कड़ाके की ठंड के साथ घना कोहरा का असर देखने को मिल रहा है।

    तीन दिनों बाद मैक्लुस्कीगंज का तापमान एक डिग्री सेल्सियस

    पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो पूरे राज्य में मौसम शुष्क बना रहा। राज्य में कहीं कहीं पर हल्के और मध्यम दर्जे का कोहरा देखा गया। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस चाईबासा का जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान मैक्लुस्कीगंज का 1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

    वहीं, कांके का 3.3 डिग्री, गुमला का 3.6 डिग्री सेल्सियस तो राजधानी रांची का अधिकतम 22.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 8.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि पूरे राज्य में कहीं कहीं हल्के व मध्यम दर्जे का कोहरा या धुंध और बाद में आसमान मुख्यत: साफ रहेगा। मौसम शुष्क बना रहेगा।

    उन्होंने बताया कि 13, 14 और 15 जनवरी को राज्य के उत्तर पश्चिमी क्षेत्र पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार, दक्षिणी क्षेत्र पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां के अलावा निकटवर्ती मध्य भाग के जिलों रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, बोकारो, खूंटी, लोहरदगा, कोडरमा और धनबाद में शीतलहर की संभावना बनी रहेगी, इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।

    अगले चार दिन राजधानी का इतना रहेगा तापमान

    13 जनवरी : अधिकतम 22 डिग्री और न्यूनतम 6 डिग्री सेल्सियस

    14 जनवरी : अधिकतम 21 डिग्री और न्यूनतम 6 डिग्री सेल्सियस

    15 जनवरी : अधिकतम 21 डिग्री और न्यूनतम 6 डिग्री सेल्सियस

    16 जनवरी : अधिकतम 22 डिग्री और न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस

    कांके में ठिठुरन भरी सुबह, धूप ने दिन में दी राहत

    कांके प्रखंड क्षेत्र में बीते 24 घंटों के दौरान ठंड का प्रकोप जारी रहा। सोमवार को कांके में अधिकतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान गिरकर 3.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। सुबह और देर रात शीतलहर के कारण लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा।

    हालांकि, दिन चढ़ने के साथ हल्की धूप निकलने से जनजीवन को कुछ राहत मिली। हवा की गति 4.4 किमी प्रति घंटा रही, जिससे ठंड का अहसास और बढ़ गया। इस दौरान वर्षा शून्य दर्ज की गई। मौसम के इस मिजाज का असर आम जनजीवन पर साफ नजर आया।

    सुबह के समय सड़कें अपेक्षाकृत सूनी रहीं, वहीं लोग अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा लेते दिखे। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ठंड का असर बना रह सकता है, ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    रांची सिविल कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से भेजा गया मैसेज

    March 10, 2026

    खराब मौसम का असर: दिल्ली से रांची आ रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट कोलकाता डायवर्ट

    March 10, 2026

    असम में आदिवासियों से संवाद करेंगे हेमंत सोरेन, दौरे को लेकर बढ़ी सियासी हलचल

    March 10, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची सिविल कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से भेजा गया मैसेज
    • खराब मौसम का असर: दिल्ली से रांची आ रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट कोलकाता डायवर्ट
    • असम में आदिवासियों से संवाद करेंगे हेमंत सोरेन, दौरे को लेकर बढ़ी सियासी हलचल
    • रजरप्पा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं से मारपीट मामले में कार्रवाई, 4 जैप जवान और 1 होमगार्ड निलंबित
    • झारखंड पुलिस को स्मार्टफोन का तोहफा! अनुसंधानकर्ताओं के लिए नई सुविधा जारी
    • झारखंड पुलिस का बड़ा एक्शन: 200 कुख्यात अपराधियों पर इनाम, कानून-व्यवस्था में कड़ा सुधार!
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.