Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान, झारखंड में बनेंगे 8 नए मेडिकल कॉलेज

    March 12, 2026

    झारखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 18 जिलों के 87 वांटेड अपराधियों की लिस्ट जारी

    March 12, 2026

    50KM की रफ्तार से आंधी-तूफान, बारिश… झारखंड के मौसम में उलटफेर! देवघर-धनबाद समेत 15 जिलों में Alert

    March 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»झारखंड में आज चलेगी ठंडी हवाएं, जरूरी न हो तो घर से न निकलें बाहर
    Breaking News

    झारखंड में आज चलेगी ठंडी हवाएं, जरूरी न हो तो घर से न निकलें बाहर

    AdminBy AdminJanuary 9, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची. झारखंड को ठंड से अभी राहत मिलने वाली नहीं. बीते 24 घंटे में राजधानी रांची समेत अन्य जिलों की हालत ठंड से बेहाल रही. विजिबिलिटी इतनी कम रही कि सामने रखी चीज भी दिखाई नहीं दे रही थी. प्रदेश में सबसे न्यूनतम तापमान लातेहार का 6 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं, राजधानी रांची में कांके का तापमान 2.5 डिग्री तक चला गया. गुरुवार के मौसम की बात करें तो कल के मुकाबले आज और भी जबरदस्त ठंड पड़ने वाली है.

    रांची मौसम केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि उत्तर पश्चिम से जो हवा आ रही है, वह अपने साथ कंकनी ला रही है. अब भी हिमालय के कई शहरों में अच्छी खासी बर्फबारी हो रही है. इसका असर राज्य में देखा जा रहा है. हमने कुछ जिलों में कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी कर रखा है. इस अलर्ट को हल्के में न लें, क्योंकि कई जगह पर दुर्घटना जैसी खबरें भी देखने को मिल रही हैं.

    इन जिलों में येलो अलर्ट
    गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, साहिबगंज, पाकुड़, गिरिडीह, देवघर, दुमका व गोड्डा में सुबह अति घना कोहरा देखने को मिल सकता है. खासतौर पर इन जिलों के लोगों को चेतावनी है कि सुबह में सफर पर न निकलें. धूप निकलने के बाद ही कहीं निकलें. हालांकि, दिन में मौसम साफ हो जाएगा. वहीं, अन्य जिलों में स्थिति सामान्य रहेगी. लेकिन, शाम को शीतलहर की संभावना है. ऐसे में बाहर निकलें तो गर्म कपड़े जरूर पहनें, अन्यथा ठंड अटैक कर सकती है.

    जरूरी हो तभी बाहर निकलें
    इसके अलावा, पलामू, सिमडेगा, रामगढ़, चतरा, कोडरमा, गढ़वा व गुमला में न्यूनतम तापमान 5 से 7 डिग्री के बीच रहने की संभावना है. यानी यहां पर खासतौर पर लोगों को शाम के वक्त काफी सतर्क रहना है. यहां जबरदस्त शीतलहर चल सकती है. कोशिश करें शाम 7:00 बजे के बाद जरूरी न हो तो घर से बाहर न निकलें.

    जिलों का संभावित तापमान
    संभावित तापमान की बात करें तो देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ व साहिबगंज में अधिकतम 23 व न्यूनतम 7 डिग्री, कोडरमा, चतरा, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, पलामू में अधिकतम 23 डिग्री व न्यूनतम 6 डिग्री, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, रांची, खूंटी, गुमला अधिकतम 23 डिग्री व न्यूनतम 8 डिग्री, पूर्वी व पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला खरसावां व सिमडेगा अधिकतम 24 व न्यूनतम 6 डिग्री दर्ज किया जा सकता है.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान, झारखंड में बनेंगे 8 नए मेडिकल कॉलेज

    March 12, 2026

    झारखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 18 जिलों के 87 वांटेड अपराधियों की लिस्ट जारी

    March 12, 2026

    50KM की रफ्तार से आंधी-तूफान, बारिश… झारखंड के मौसम में उलटफेर! देवघर-धनबाद समेत 15 जिलों में Alert

    March 12, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान, झारखंड में बनेंगे 8 नए मेडिकल कॉलेज
    • झारखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 18 जिलों के 87 वांटेड अपराधियों की लिस्ट जारी
    • 50KM की रफ्तार से आंधी-तूफान, बारिश… झारखंड के मौसम में उलटफेर! देवघर-धनबाद समेत 15 जिलों में Alert
    • जमशेदपुर में ‘लुटेरी दुल्हन’ का कारनामा: शादी का झांसा देकर लाखों के गहने लेकर फरार
    • झारखंड के तीन तीरंदाजी कोच स्विट्ज़रलैंड में वर्ल्ड आर्चरी सेमिनार के लिए चयनित
    • झारखंड में हस्तशिल्प को बढ़ावा: 270 शिल्पियों को प्रशिक्षण, 2500 उद्यमियों को मिलेगा लाभ
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.