Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान, झारखंड में बनेंगे 8 नए मेडिकल कॉलेज

    March 12, 2026

    झारखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 18 जिलों के 87 वांटेड अपराधियों की लिस्ट जारी

    March 12, 2026

    50KM की रफ्तार से आंधी-तूफान, बारिश… झारखंड के मौसम में उलटफेर! देवघर-धनबाद समेत 15 जिलों में Alert

    March 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»जमशेदपुर EPFO ऑफिस में भ्रष्टाचार का मामला, अधिकारी के खिलाफ FIR
    झारखण्ड

    जमशेदपुर EPFO ऑफिस में भ्रष्टाचार का मामला, अधिकारी के खिलाफ FIR

    AdminBy AdminDecember 24, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    EPFO Scam, Jamshedpur EPFO News, EPFO Forgery Case, Ranchi FIR News, Jharkhand Crime News, PF Scam, Government Officer Misuse, Jamshedpur News, Ranchi Breaking News,
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) में जालसाजी और पद के दुरुपयोग का एक गंभीर मामला सामने आया है। इस मामले में जमशेदपुर स्थित EPFO कार्यालय के सेक्शन सुपरवाइजर मनोज कुमार राय के खिलाफ रांची के डोरंडा थाना में प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई है।

    यह प्राथमिकी अरुण कुमार के लिखित आवेदन पर दर्ज की गई है। मामला मृत सदस्य स्वर्गीय मो. रियाज से संबंधित भविष्य निधि (PF), पेंशन और EDLI दावों को पारित कराने के प्रयास से जुड़ा है, जिसमें फर्जीवाड़े और अधिकारों के दुरुपयोग का आरोप लगाया गया है।


    मेसर्स जैन ट्रेवल्स ने की थी शिकायत

    मामले की शुरुआत मेसर्स जैन ट्रेवल्स की शिकायत से हुई। प्रतिष्ठान ने 4 नवंबर को EPFO कार्यालय को लिखित शिकायत दी थी। शिकायत में कहा गया कि आरोपी मनोज कुमार राय ने 29 अक्टूबर को बिना किसी सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के दिन और रात में दो बार प्रतिष्ठान के कार्यालय का दौरा किया।


    दावों को पारित कराने के लिए जालसाजी का आरोप

    शिकायत के अनुसार, मनोज कुमार राय ने मृत सदस्य के PF और पेंशन दावों को प्रमाणित कराने के लिए प्रतिष्ठान पर दबाव बनाया। आरोप है कि उसने प्रतिष्ठान के लेटरहेड, मुहर और हस्ताक्षर की जालसाजी कर दावों को पारित कराने की कोशिश की।

    जैन ट्रेवल्स ने अपनी शिकायत के समर्थन में वीडियो और ऑडियो फुटेज भी पेन ड्राइव के माध्यम से EPFO कार्यालय को सौंपे हैं।


    जांच में सामने आए अहम तथ्य

    मामले की गंभीरता को देखते हुए EPFO ने एक प्रवर्तन अधिकारी को सत्यापन के लिए भेजा। जांच के बाद जैन ट्रेवल्स की ओर से 11 और 18 नवंबर को लिखित स्पष्टीकरण दिया गया, जिसमें स्पष्ट किया गया कि उन्होंने किसी भी दावे का प्रमाणन नहीं किया है।

    साथ ही कहा गया कि दस्तावेजों पर लगे हस्ताक्षर, मुहर और लेटरहेड पूरी तरह फर्जी हैं।

    EPFO कार्यालय के CCTV फुटेज की जांच में यह भी सामने आया कि मृत्यु दावा आवेदन डाक प्राप्ति अनुभाग में आरोपी मनोज कुमार राय ने स्वयं प्रस्तुत किया था।


    FIR दर्ज, जांच जारी

    प्राथमिक जांच में फर्जी दस्तावेजों के जरिए EPFO राशि निकालने की कोशिश के प्रमाण मिलने के बाद पुलिस ने मनोज कुमार राय के खिलाफ जालसाजी और पद के दुरुपयोग का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे प्रकरण की गहन जांच कर रही है।

    EPFO Forgery Case EPFO Scam Government Officer Misuse Jamshedpur EPFO News jamshedpur news jharkhand crime news PF Scam ranchi breaking news Ranchi FIR News
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान, झारखंड में बनेंगे 8 नए मेडिकल कॉलेज

    March 12, 2026

    झारखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 18 जिलों के 87 वांटेड अपराधियों की लिस्ट जारी

    March 12, 2026

    50KM की रफ्तार से आंधी-तूफान, बारिश… झारखंड के मौसम में उलटफेर! देवघर-धनबाद समेत 15 जिलों में Alert

    March 12, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान, झारखंड में बनेंगे 8 नए मेडिकल कॉलेज
    • झारखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 18 जिलों के 87 वांटेड अपराधियों की लिस्ट जारी
    • 50KM की रफ्तार से आंधी-तूफान, बारिश… झारखंड के मौसम में उलटफेर! देवघर-धनबाद समेत 15 जिलों में Alert
    • जमशेदपुर में ‘लुटेरी दुल्हन’ का कारनामा: शादी का झांसा देकर लाखों के गहने लेकर फरार
    • झारखंड के तीन तीरंदाजी कोच स्विट्ज़रलैंड में वर्ल्ड आर्चरी सेमिनार के लिए चयनित
    • झारखंड में हस्तशिल्प को बढ़ावा: 270 शिल्पियों को प्रशिक्षण, 2500 उद्यमियों को मिलेगा लाभ
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.