Ranchi: राजधानी के डोरंडा थाना क्षेत्र में मंगलवार की शाम लूट की घटना को अंजाम दिया गया. डोरंडा स्थित ‘अपना मार्ट’ में चार अज्ञात युवक हेलमेट पहनकर घुसे और हथियार का भय दिखा कर काउंटर पर रखी नकद लूटकर फरार हो गए.
दुकानदार के अनुसार, बदमाशों ने करीब 67 हजार रुपये लूट लिए. कुछ ही मिनटों में घटना को
अंजाम देकर फरार भी हो गए. वारदात के दौरान अपराधियों ने चेहरे छुपाने के लिए हेलमेट पहन रखा
था.
पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. फुटेज में साफ दिख रहा है कि चार युवक तेजी से दुकान में घुसते हैं और कैश लेकर भाग निकलते हैं.

