Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Koylanchal Samvad e-paper | 11 March | Dhanbad

    March 11, 2026

    Koylanchal Samvad e-paper | 11 March | Ranchi

    March 11, 2026

    क्‍या है एसेंशियल कमोडिटी एक्‍ट? सरकार ने LPG की क‍िल्‍लत के बीच क‍िया लागू

    March 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»पश्चिमी सिंहभूम और लोहरदगा के उपायुक्तों को राष्ट्रपति के हाथों मिला भूमि सम्मान
    झारखण्ड

    पश्चिमी सिंहभूम और लोहरदगा के उपायुक्तों को राष्ट्रपति के हाथों मिला भूमि सम्मान

    AdminBy AdminJuly 18, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची: भूमि संसाधन विभाग के तत्वावधान में नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में मंगलवार को पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त अनन्य मित्तल को राष्ट्रपति ने सम्मानित किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जिले के उपायुक्त अनन्य मित्तल व उनकी टीम को भूमि सम्मान-2023 प्लेटिनम सर्टिफिकेट प्रदान कर भूमि रिकॉर्ड सुधार के लिए संचालित अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया।

    पुरस्कार प्राप्त करने वाली जिले की टीम में अपर उपायुक्त संतोष कुमार सिन्हा एवं जिला भू अर्जन पदाधिकारी एजाज अनवर शामिल थे। सम्मान मिलने के बाद उपायुक्त ने कहा कि यह सम्मान जिले के लिए गर्व की बात है। इसमें पूरी टीम की मेहनत है। इस तरह का सम्मान मिलने से टीम का मनोबल बढ़ता है। उपायुक्त ने इस उपलब्धि का श्रेय सभी कर्मचारियों को दिया।

    लोहरदगा जिले के डीसी डॉक्टर वाघमारे प्रसाद कृष्ण और उप विकास आयुक्त समीरा एस को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भूमि सम्मान अवार्ड से सम्मानित किया है। विज्ञान भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में डीसी और डीडीसी ने यह सम्मान राष्ट्रपति के हाथों प्राप्त किया, जो लोहरदगा के लिए यह गौरव की बात है।

    राष्ट्रपति भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में पूरे देश के 75 जिलों में लोहरदगा को भी यह सम्मान मिला है।लोहरदगा जिले की ओर से उपायुक्त डॉ. वाघमारे प्रसाद कृष्ण, उप विकास आयुक्त समीरा एस को लैंड डिजिटलाइजेशन में उत्कृष्ट कार्य के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सम्मानित किया है। लोहरदगा के साथ झारखंड के नौ जिलों को भी यह सम्मान मिला है। इसमें पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला, दुमका, चतरा, गुमला, गिरिडीह, खूंटी और सिमडेगा शामिल हैं।

    डीसी और डीडीसी के नेतृत्व में सेल डीड, खतियान और अन्य जमीन संबंधी डॉक्यूमेंट का डिजिटलाइजेशन करने का 99 प्रतिशत से अधिक सफलतापूर्वक किया गया है। लोहरदगा डीसी और डीडीसी को राष्ट्रपति के हाथों सम्मान मिलने पर यहां के लोगों ने खुशी जताई है। साथ ही उन्होंने जिला प्रशासन को बधाई दी है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    क्‍या है एसेंशियल कमोडिटी एक्‍ट? सरकार ने LPG की क‍िल्‍लत के बीच क‍िया लागू

    March 10, 2026

    रांची सिविल कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से भेजा गया मैसेज

    March 10, 2026

    खराब मौसम का असर: दिल्ली से रांची आ रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट कोलकाता डायवर्ट

    March 10, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • Koylanchal Samvad e-paper | 11 March | Dhanbad
    • Koylanchal Samvad e-paper | 11 March | Ranchi
    • क्‍या है एसेंशियल कमोडिटी एक्‍ट? सरकार ने LPG की क‍िल्‍लत के बीच क‍िया लागू
    • रांची सिविल कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से भेजा गया मैसेज
    • खराब मौसम का असर: दिल्ली से रांची आ रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट कोलकाता डायवर्ट
    • असम में आदिवासियों से संवाद करेंगे हेमंत सोरेन, दौरे को लेकर बढ़ी सियासी हलचल
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.