Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड के किसानों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की मांग, विधानसभा में बोलीं कल्पना सोरेन

    March 12, 2026

    स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान, झारखंड में बनेंगे 8 नए मेडिकल कॉलेज

    March 12, 2026

    झारखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 18 जिलों के 87 वांटेड अपराधियों की लिस्ट जारी

    March 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»महाकुंभ से लौट रहे धनबाद के सेना के अधिकारी और उनकी बेटी समेत 3 की सड़क हादसे में मौत
    Breaking News

    महाकुंभ से लौट रहे धनबाद के सेना के अधिकारी और उनकी बेटी समेत 3 की सड़क हादसे में मौत

    AdminBy AdminJanuary 26, 2025Updated:January 26, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    धनबादः सरायढेला थाना क्षेत्र के खरनागढ़ा के रहने वाले सेना के एक अधिकारी शिवजी सिंह, उनकी बेटी सोनम कुमारी और पड़ोसी राजीव कुमार की सड़क हादसे में मौत हो गई है. ये हादसा यूपी के प्रयागराज-वाराणसी हाइवे के मिर्जामुराद में हुआ है. वे महाकुंभ स्नान के लिए गये थे और वापस लौट रहे थे.

    इस हादसे में वहीं शिवजी सिंह की पत्नी नीरा देवी और राजीव सिंह की पत्नी अलका सिंह की स्थिति नाजुक बनी हुई. जिनका इलाज बनारस के बीएचयू में चल रहा है. घटना की सूचना मिलने बाद उनके परिजन बनारस के लिए रवाना हो गए हैं.

    वहीं मृतक राजीव सिंह के पिता शिवदयाल सिंह ने बताया कि उनका बेटा राजीव और बहु नीरा कुंभ स्नान के लिए शुक्रवार को शिवजी सिंह के साथ कार से निकले थे. स्नान के बाद शनिवार को लौट रहे थे. इस दौरान बेटे राजीव सिंह, शिवजी सिंह और उनकी बेटी सोनम कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई है. उन्होंने कहा कि राजीव अपना व्यवसाय करते थे. राजीव सिंह का एक बेटा है, जिसका नाम प्रिंस सिंह है. वह टाटा में रहकर एमबीए की पढ़ाई कर रहा है.

    सेना के अधिकारी शिवजी सिंह के पड़ोसी राजीव सिंह ने बताया कि शुक्रवार को शिवजी सिंह और उनकी पत्नी नीरा देवी देवी, बेटी सोनम कुमारी के साथ पड़ोस के रहने वाले राजीव कुमार व उनकी पत्नी अलका सिंह सभी कार में सवार होकर कुंभ स्नान के लिए निकले थे. कुंभ स्नान के बाद वह सभी कार से वापस लौट रहे थे. यूपी के प्रयागराज-वाराणसी हाईवे के मिर्जामुराद में उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई. कार की टक्कर एक डंपर से हो गई.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    झारखंड के किसानों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की मांग, विधानसभा में बोलीं कल्पना सोरेन

    March 12, 2026

    स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान, झारखंड में बनेंगे 8 नए मेडिकल कॉलेज

    March 12, 2026

    झारखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 18 जिलों के 87 वांटेड अपराधियों की लिस्ट जारी

    March 12, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड के किसानों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की मांग, विधानसभा में बोलीं कल्पना सोरेन
    • स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान, झारखंड में बनेंगे 8 नए मेडिकल कॉलेज
    • झारखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 18 जिलों के 87 वांटेड अपराधियों की लिस्ट जारी
    • 50KM की रफ्तार से आंधी-तूफान, बारिश… झारखंड के मौसम में उलटफेर! देवघर-धनबाद समेत 15 जिलों में Alert
    • जमशेदपुर में ‘लुटेरी दुल्हन’ का कारनामा: शादी का झांसा देकर लाखों के गहने लेकर फरार
    • झारखंड के तीन तीरंदाजी कोच स्विट्ज़रलैंड में वर्ल्ड आर्चरी सेमिनार के लिए चयनित
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.