Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रजरप्पा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं से मारपीट मामले में कार्रवाई, 4 जैप जवान और 1 होमगार्ड निलंबित

    March 9, 2026

    झारखंड पुलिस को स्मार्टफोन का तोहफा! अनुसंधानकर्ताओं के लिए नई सुविधा जारी

    March 9, 2026

    झारखंड पुलिस का बड़ा एक्शन: 200 कुख्यात अपराधियों पर इनाम, कानून-व्यवस्था में कड़ा सुधार!

    March 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»Dhanbad Judge Murder Case : झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस CBI जांच की करेंगे निगरानी
    झारखण्ड

    Dhanbad Judge Murder Case : झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस CBI जांच की करेंगे निगरानी

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadAugust 9, 2021Updated:August 9, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    धनबाद:  जिला एवं सत्र न्यायाधीश-8 उत्तम आनंद की माैत के मामले की सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दाैरान सीबीआइ की ओर से जांच की प्रगति रिपोर्ट साैंपी गई। इस पर सुनवाई करते हुए चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया एनवी रमन्ना ने झारखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस से प्रत्येक सप्ताह मामले का मॉनीटर करने का आग्रह किया है। सीबीआइ की ओर से दाखिल की गई सील बंद रिपोर्ट पर चीफ जस्टिस ने कहा कि इसमें तो कुछ भी नहीं है। इसमें न तो आरोपितों की मंशा का जिक्र है और न ही कारण बताया गया है। सीबीआइ की ओर से उपस्थित हुए सॉलिसिटर जनरल मेहता ने कहा कि फिलहाल आरोपितों से पूछताछ जारी है। मामले की जांच हो रही है।

    सीबीआइ को हर सप्ताह रांची हाई कोर्ट में प्रगति रिपोर्ट साैंपने का आदेश

    चीफ जस्टिस ने सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई स्थगित करते हुए सीबीआई को अब मामले की स्टेटस रिपोर्ट प्रत्येक सप्ताह झारखंड हाई कोर्ट को सौंपने का आदेश दिया। साथ ही झारखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस से प्रत्येक सप्ताह इसकी समीक्षा करने का आग्रह किया। चीफ जस्टिस ने देश में अधिवक्ताओं और न्यायिक पदाधिकारियों के खिलाफ बढ़ रही ऐसी घटनाओं के प्रति चिंता जताई और कहा कि इससे न्यायिक पदाधिकारी आतंकित हैं। हमें ऐसा वातावरण तैयार करना होगा जिससे अधिवक्ता और न्यायिक पदाधिकारी सुरक्षित महसूस कर सकें।

     

    28 जुलाई को जज उत्तम आनंद की हुई थी माैत

    धनबाद के जिला एवं सत्र न्यायाधीश-8 उत्तम आनंद की माैत 28 जुलाई को हुई थी। वह सुबह की सैर पर निकले थे। धनबाद के रणधीर वर्मा चाैक के पास एक ऑटो ने धक्का मार दिया। अस्पताल ले जाने के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    सीसीटीवी फुटेज को देख हत्या का संदेह

    जज उत्तम आनंद के हादसे की पिक्चर सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। इसमें साफ देखा जा सकता है कि ऑटो बीच सड़क से बायी ओर मुंडकर सड़क के किनारे आता है। फिर धक्का मारने के बाद भाग निकलता है। घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद हादसे को हत्या की साजिश के रूप में देखा जाने लगा। दूसरे दिन मामला सुप्रीम कोर्ट में उठा। झारखंड सरकार ने जांच के लिए एसआइटी बनाई। बाद में सीबीआइ को केस साैंप दिया गया। सोमवार को सुनवाई के बाद चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया ने सुप्रीम कोर्ट में मामले की सुनवाई स्थगति कर दिया। अब इस मामले की सुनवाई हाई कोर्ट रांची में होगी।

    DHANBAD DHANBAD NEWS JHARKHAND
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    रजरप्पा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं से मारपीट मामले में कार्रवाई, 4 जैप जवान और 1 होमगार्ड निलंबित

    March 9, 2026

    झारखंड पुलिस को स्मार्टफोन का तोहफा! अनुसंधानकर्ताओं के लिए नई सुविधा जारी

    March 9, 2026

    झारखंड पुलिस का बड़ा एक्शन: 200 कुख्यात अपराधियों पर इनाम, कानून-व्यवस्था में कड़ा सुधार!

    March 9, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रजरप्पा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं से मारपीट मामले में कार्रवाई, 4 जैप जवान और 1 होमगार्ड निलंबित
    • झारखंड पुलिस को स्मार्टफोन का तोहफा! अनुसंधानकर्ताओं के लिए नई सुविधा जारी
    • झारखंड पुलिस का बड़ा एक्शन: 200 कुख्यात अपराधियों पर इनाम, कानून-व्यवस्था में कड़ा सुधार!
    • रांची में सनसनी! धुर्वा स्मार्ट सिटी रोड के पास फंदे से लटका मिला युवक का शव
    • गुरुग्राम अस्पताल में कैमिकल अटैक! युवक ने युवती पर फेंका कैमिकल, हालत गंभीर
    • Koylanchal Samvad e-paper | 9th March | Ranchi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.