Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    दुबई से तेल लेकर लौट रहे कैप्टन की हार्ट अटैक से मौत

    March 21, 2026

    ईद-सरहुल पर ट्रैफिक प्लान फेल? सड़कों पर दिखा जाम और अफरातफरी

    March 21, 2026

    सरहुल पर्व का अनोखा रहस्य! कैसे घड़े का पानी बताता है बारिश का हाल?

    March 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»Dhanbad News: धनबाद के मोटर पार्ट्स व्यवसायी दीपक अग्रवाल को गोली मारने में शामिल 4 अपराधियों को ATS ने किया गिरफ्तार
    Breaking News

    Dhanbad News: धनबाद के मोटर पार्ट्स व्यवसायी दीपक अग्रवाल को गोली मारने में शामिल 4 अपराधियों को ATS ने किया गिरफ्तार

    AdminBy AdminNovember 1, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Dhanbad News
    Dhanbad News
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    Dhanbad News: धनबाद के पुटकी थाना क्षेत्र मे आधी रात ATS और धनबाद पुलिस की बड़ी करवाई, एक मुठभेड़ मे अपराधी छोटू अंसारी घायल, इस घटना मे धनबाद थाना के दरोगा नंदूपाल भी हुए घायल. ATS की बड़ी करवाई, धनबाद पुलिस के सहयोग से व्यवसायी दीपक पर गोली चलाने वाले कुख्यात अपराधी छोटू अंसारी को मुठभेड़ मे पैर पर मारी गोली किया गिरफ्तार. SNMMCH मे अपराधी छोटू का चल रहा इलाज़. धनबाद में रंगदारी और गिरती कानून व्‍यवस्‍था के खिलाफ व्‍यापारियों के समूह ने आज बंद का आह्वान किया.

    गौरतलब है कि बीते 29 अक्टूबर की रात धनबाद के बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के मटकुरिया रोड स्थित कार पार्ट्स की दुकान कार सेंटर के मालिक दीपक अग्रवाल को अपराधियों ने गोली मार दी थी. गोली उनकी गर्दन में लगी, जो ठुड्डी को चीरते हुए आरपार हो गई थी. घटना के बाद प्रिंस खान गिरोह के मेजर के नाम से ही एक पत्र सोशल मीडिया में वायरल हुआ था. मेजर ने इस घटना की जिम्मेवारी लेते हुए कारोबारियों को धमकी दी थी कि जो भी रंगदारी नहीं देगा, उसका यही अंजाम होगा. पत्र में कई कारोबारियों के नाम थे.

    घटना के बाद कारोबारियों में भारी आक्रोश

    घटना के वक्त रात के 8.30 बजे दीपक अपनी दुकान में बैठे थे. उनके स्टाफ और स्थानीय लोगों के सहयोग से पहले उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. उसके बाद गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें देर रात कोलकाता रेफर कर दिया. स्थानीय दुकानदारों के अनुसार, दीपक को रंगदारी के लिए पहले से धमकी मिल रही थी. इधर, इस घटना के बाद से कारोबारियों में भारी आक्रोश है, हमले और रंगदारी के विरोध में धनबाद जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स की ओर से जिले की सभी दुकानें बंद रखने का निर्णय लिया गया है.
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    दुबई से तेल लेकर लौट रहे कैप्टन की हार्ट अटैक से मौत

    March 21, 2026

    ईद-सरहुल पर ट्रैफिक प्लान फेल? सड़कों पर दिखा जाम और अफरातफरी

    March 21, 2026

    सरहुल पर्व का अनोखा रहस्य! कैसे घड़े का पानी बताता है बारिश का हाल?

    March 21, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • दुबई से तेल लेकर लौट रहे कैप्टन की हार्ट अटैक से मौत
    • ईद-सरहुल पर ट्रैफिक प्लान फेल? सड़कों पर दिखा जाम और अफरातफरी
    • सरहुल पर्व का अनोखा रहस्य! कैसे घड़े का पानी बताता है बारिश का हाल?
    • तेल कंपनियों का झटका: प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़े, आम पेट्रोल फिलहाल स्थिर
    • जमशेदपुर MGM अस्पताल में रहस्यमयी मौत: चौथी मंजिल से गिरकर युवक की जान गई, जांच जारी
    • Box Office Blast: धुरंधर 2 की ऐतिहासिक ओपनिंग, 100 करोड़ पार कर बनी सबसे बड़ी ओपनर
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.