Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    जमशेदपुर में ‘लुटेरी दुल्हन’ का कारनामा: शादी का झांसा देकर लाखों के गहने लेकर फरार

    March 11, 2026

    झारखंड के तीन तीरंदाजी कोच स्विट्ज़रलैंड में वर्ल्ड आर्चरी सेमिनार के लिए चयनित

    March 11, 2026

    झारखंड में हस्तशिल्प को बढ़ावा: 270 शिल्पियों को प्रशिक्षण, 2500 उद्यमियों को मिलेगा लाभ

    March 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Featured»IRCTC अकाउंट में फटाफट कर लें ये काम, वरना 1 जुलाई के बाद नहीं बुक कर पाएंगे तत्काल ट्रेन टिकट
    Featured

    IRCTC अकाउंट में फटाफट कर लें ये काम, वरना 1 जुलाई के बाद नहीं बुक कर पाएंगे तत्काल ट्रेन टिकट

    AdminBy AdminJune 12, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    IRCTC Train Ticket Rules: अगर आप IRCTC (Indian Railway Catering and Tourism Corporation) की वेबसाइट या ऐप से ट्रेन टिकट बुक करते हैं, तो जान लीजिए 1 जुलाई के बाद तत्काल ट्रेन टिकट बुक करने के लिए आपको आधार वेरिफाइड OTP की आवश्यकता होगी. वहीं, 15 जुलाई के बाद तत्काल ट्रेन टिकट के OTP अनिवार्य होने वाला है. ऐसे में जरूरी है कि आप अपने IRCTC अकाउंट में मोबाइल नंबर और आधार कार्ड को अपडेट रखें.

    रेलवे द्वारा Aadhaar आधारित वेरिफिकेशन को अनिवार्य बनाए जाने के बाद अब बिना आधार लिंक के Tatkal टिकट बुकिंग करने में दिक्कत हो सकती है. आइए जानते हैं कि आप IRCTC अकाउंट में मोबाइल नंबर और आधार कैसे अपडेट कर सकते हैं.

    IRCTC की वेबसाइट पर जाएं. इसके बाद अपने यूजरनेम और पासवर्ड से लॉग इन करें और “My Account” सेक्शन में जाएं. “Update Profile” विकल्प पर क्लिक करें. यहां आपको “Mobile Number” का ऑप्शन दिखेगा, जिसके बाद नया नंबर दर्ज करें और “Submit” पर क्लिक करें. OTP वेरिफिकेशन के बाद आपका नंबर अपडेट हो जाएगा.

    रेलवे के नए नियमों के मुताबिक, अब सुबह 10 बजे और 11 बजे खुलने वाले तत्काल टिकट के विंडो से बुकिंग एजेंट्स को 30 मिनट के लिए बाहर रखा गया है. इसका मतलब है कि बुकिंग एजेंट सुबह 10.30 बजे AC के लिए और 11.30 बजे नॉन एसी तत्काल के लिए बुकिंग कर पाएंगे.

    रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग के नियमों में एक बड़ा बदलाव किया है. रेलवे ने बताया कि 1 जुलाई से अगर आप IRCTC की वेबसाइट या ऐप से ट्रेन टिकट बुक करना चाहते हैं, तो Aadhaar से लिंक्ड यूजर्स को OTP के जरिए टिकट बुक करना होगा, जबकि 15 जुलाई के बाद से OTP बेस्ड टिकट बुकिंग को अनिवार्य कर दिया जाएगा.

    सबसे पहले ये जान लीजिए कि IRCTC की साइट से आप तत्काल टिकट बुकिंग कब करा सकते हैं. नियमों के मुताबिक हर दिन AC कैटेगरी की ट्रेनों के लिए तत्काल बुकिंग सुबह 10 बजे से शुरू होती है, वहीं, ट्रेनों के स्लीपर क्लास के लिए तत्काल टिकट बुकिंग हर सुबह 11 बजे से शुरू होती है.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    जमशेदपुर में ‘लुटेरी दुल्हन’ का कारनामा: शादी का झांसा देकर लाखों के गहने लेकर फरार

    March 11, 2026

    झारखंड के तीन तीरंदाजी कोच स्विट्ज़रलैंड में वर्ल्ड आर्चरी सेमिनार के लिए चयनित

    March 11, 2026

    झारखंड में हस्तशिल्प को बढ़ावा: 270 शिल्पियों को प्रशिक्षण, 2500 उद्यमियों को मिलेगा लाभ

    March 11, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • जमशेदपुर में ‘लुटेरी दुल्हन’ का कारनामा: शादी का झांसा देकर लाखों के गहने लेकर फरार
    • झारखंड के तीन तीरंदाजी कोच स्विट्ज़रलैंड में वर्ल्ड आर्चरी सेमिनार के लिए चयनित
    • झारखंड में हस्तशिल्प को बढ़ावा: 270 शिल्पियों को प्रशिक्षण, 2500 उद्यमियों को मिलेगा लाभ
    • JSSC CGL पेपर लीक: CID ने छात्र नेता कुणाल सिंह को भेजा समन, गिरफ्तारी पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई
    • झारखंड-पश्चिम बंगाल में रेलवे का नया अध्याय: 2 चौथी लाइन परियोजनाओं को मोदी कैबिनेट ने दी मंजूरी
    • दुबई एयरपोर्ट पर ईरान का ड्रोन हमला, भारतीय नागरिक घायल, खाड़ी देशों में बढ़ा खतरा
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.