Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    धनबाद नगर निगम में नई सरकार! मेयर संजीव सिंह की एंट्री, पानी संकट पर पहला फोकस

    March 18, 2026

    धनबाद में 80 फीट गहरी खदान में मिला अज्ञात शव, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी

    March 18, 2026

    पुल मरम्मत के कारण रांची की राजधानी एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें बरकाकाना होकर चलेंगी

    March 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»पुल मरम्मत के कारण रांची की राजधानी एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें बरकाकाना होकर चलेंगी
    Breaking News

    पुल मरम्मत के कारण रांची की राजधानी एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें बरकाकाना होकर चलेंगी

    AdminBy AdminMarch 18, 2026Updated:March 18, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

     रांची रेल मंडल के रांची – लोहरदगा – टोरी रेलखंड के अंतर्गत नगजुआ एवं लोहरदगा स्टेशन के बीच कोयल नदी पर स्थित पुल संख्या 115 में चल रहे मरम्मत कार्य की वजह से ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है।

    12454 नई दिल्ली – रांची राजधानी एक्सप्रेस 21 मार्च को अपने निर्धारित मार्ग टोरी – लोहरदगा – रांची के स्थान पर परिवर्तित मार्ग टोरी – बरकाकाना – मेसरा – टाटीसिलवे – रांची होकर चलेगी। संभावना जताई गई है कि मार्च के अंत तक रांची-लोहरदगा रेलखंड पर ट्रेनों की सेवा को बहाल कर दी जाएगी।

    ब्रिज का काम अंतिम चरण पर है। 12453 रांची – नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस 22 मार्च को अपने निर्धारित मार्ग रांची – लोहरदगा – टोरी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रांची – टाटीसिलवे – मेसरा – बरकाकाना – टोरी होकर चलेगी।

    इसी तरह 18631 रांची – चोपन एक्सप्रेस 22 मार्च को अपने निर्धारित मार्ग रांची – लोहरदगा – टोरी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रांची – टाटीसिलवे – मेसरा – बरकाकाना – टोरी होकर, 18632 चोपन – रांची एक्सप्रेस 21 मार्च एवं 23 मार्च को अपने निर्धारित मार्ग टोरी – लोहरदगा – रांची के स्थान पर परिवर्तित मार्ग टोरी – बरकाकाना – मेसरा – टाटीसिलवे – रांची होकर जाएगी।

    18635 रांची – सासाराम एक्सप्रेस 21 मार्च एवं 23 मार्च को अपने निर्धारित मार्ग रांची – लोहरदगा – टोरी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रांची – टाटीसिलवे – मेसरा – बरकाकाना – टोरी होकर जाएगी।

    वहीं 18636 सासाराम – रांची एक्सप्रेस 21 मार्च एवं 22 मार्च को अपने निर्धारित मार्ग टोरी – लोहरदगा – रांची के स्थान पर परिवर्तित मार्ग टोरी – बरकाकाना – मेसरा – टाटीसिलवे – रांची होकर और 08611 सांतरागाछी – अजमेर एक्सप्रेस 23 मार्च को अपने निर्धारित मार्ग मुरी – रांची – लोहरदगा – टोरी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मुरी – बरकाकाना – टोरी होकर चलेगी।

    हटिया-सांकी ट्रेन रहेगी रद

    परिचालन की तकनीकी बाधाओं के कारण रांची रेल मंडल से परिचालित ट्रेनें रद रहेंगी। 58663/58664 हटिया – सांकी – हटिया पैसेंजर 21 मार्च से 23 मार्च तक रद रहेगी।

    अब 28 मार्च तक चलेगी रांची–आनंद विहार टर्मिनल होली स्पेशल

    रांची-आनंद विहार टर्मिनल होली स्पेशल के परिचालन अवधि को विस्तार दिया गया है। ट्रेनों में अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए 02877/02878 रांची – आनंद विहार टर्मिनल – रांची होली स्पेशल के परिचालन अवधि में विस्तार किया गया है।

    02877 रांची – आनंद विहार टर्मिनल होली स्पेशल 21 मार्च एवं 28 मार्च को रांची से प्रस्थान करेगी। 02878 आनंद विहार टर्मिनल – रांची होली स्पेशल 22 मार्च एवं 29 मार्च को आनंद विहार टर्मिनल से प्रस्थान करेगी। इन ट्रेनों की समय सारणी, ठहराव एवं कोच संयोजन पूर्ववत रहेंगे ।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    धनबाद नगर निगम में नई सरकार! मेयर संजीव सिंह की एंट्री, पानी संकट पर पहला फोकस

    March 18, 2026

    धनबाद में 80 फीट गहरी खदान में मिला अज्ञात शव, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी

    March 18, 2026

    झारखंड में एक ही परिवार के 3 लोगों की निर्मम हत्या, जादू-टोने के शक में दिया वारदात को अंजाम

    March 17, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • धनबाद नगर निगम में नई सरकार! मेयर संजीव सिंह की एंट्री, पानी संकट पर पहला फोकस
    • धनबाद में 80 फीट गहरी खदान में मिला अज्ञात शव, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी
    • पुल मरम्मत के कारण रांची की राजधानी एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें बरकाकाना होकर चलेंगी
    • Koylanchal Samvad e-paper | 18th March | Dhanbad
    • Koylanchal Samvad e-paper | 18th March | Ranchi
    • झारखंड में एक ही परिवार के 3 लोगों की निर्मम हत्या, जादू-टोने के शक में दिया वारदात को अंजाम
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.