Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान, झारखंड में बनेंगे 8 नए मेडिकल कॉलेज

    March 12, 2026

    झारखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 18 जिलों के 87 वांटेड अपराधियों की लिस्ट जारी

    March 12, 2026

    50KM की रफ्तार से आंधी-तूफान, बारिश… झारखंड के मौसम में उलटफेर! देवघर-धनबाद समेत 15 जिलों में Alert

    March 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»कर्तव्य पथ पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की गूंज, भारतीय मिसाइलों ने दुनिया को दिखाई ताकत
    Breaking News

    कर्तव्य पथ पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की गूंज, भारतीय मिसाइलों ने दुनिया को दिखाई ताकत

    AdminBy AdminJanuary 26, 2026No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    देश आज अपना 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस मौके पर कर्तव्य पथ पर देश के विकास यात्रा, सांस्कृतिक विविधता और सैन्य शक्ति की झलक दिखाई दी। इस बार यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंतोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन राष्ट्रीय राजधानी में होने वाले इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बने। कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस समारोह की थीम ‘वंदे मातरम के 150 वर्ष’ रखी गई। गणतंत्र दिवस परेड में हाल ही में गठित सैन्य इकाइयों के साथ-साथ ऑपरेशन सिंदूर के दौरान तैनात प्रमुख हथियार प्रणालियों के मॉडल भी प्रदर्शित किए गए। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस समारोह की अगुवाई की। समारोह की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राष्ट्रीय युद्ध स्मारक जाने से हुई। पीएम मोदी ने वहां शहीदों को पूरे राष्ट्र की ओर से श्रद्धांजलि दी और पुष्पचक्र अर्पित किए।

    गणतंत्र दिवस परेड का समापन एक शानदार प्रदर्शन के साथ हुआ, जिसमें भारतीय वायु सेना के राफेल जेट्स ने सटीक फ्लाईपास्ट किया, जिससे भीड़ रोमांचित हो गई और भारत की हवाई ताकत और कौशल के प्रदर्शन के साथ समारोहों का समापन हुआ।

    Operation Sindoor In Republic Day Parade: गणतंत्र दिवस परेड में ऑपरेशन सिंदूर की झलक

    कर्तव्य पथ पर प्रहार फॉर्मेशन का प्रदर्शन किया गया, जिसमें एक ध्रुव एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर था, जिस पर भारतीय सेना का ‘ऑपरेशन सिंदूर’ झंडा लगा था, साथ में भारतीय सेना का ‘रुद्र’ ALH-WSI और भारतीय वायु सेना का ALH मार्क IV भी था।

    Operation Sindoor In Republic Day Parade: गणतंत्र दिवस परेड में ऑपरेशन सिंदूर की झलक

    यूरोपियन कमीशन की प्रेसिडेंट और इस साल गणतंत्र दिवस पर भारत की चीफ गेस्ट उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने कहा कि यह ‘जिंदगी भर का सम्मान’ है। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह में चीफ गेस्ट बनना ज़िंदगी भर का सम्मान है। एक सफल भारत दुनिया को ज्यादा स्थिर, समृद्ध और सुरक्षित बनाता है। और हम सभी को इसका फायदा होता है।

    गणतंत्र दिवस के लिए भारत की मुख्य अतिथि यूरोपियन कमीशन की प्रेसिडेंट उर्सुला वॉन डेर लेयेन को गणतंत्र दिवस की झांकी के बारे में बताते पीएम मोदी।

    गणतंत्र दिवस के लिए भारत की मुख्य अतिथि यूरोपियन कमीशन की प्रेसिडेंट उर्सुला वॉन डेर लेयेन को गणतंत्र दिवस की झांकी के बारे में बताते पीएम मोदी।

    26 January Republic Day Parade Live: सेना ने किया भीष्म टैंक का प्रदर्शन, जानें इसकी खासियत

    गणतंत्र दिवस परेड (26 जनवरी 2026) में भारत ने टी-90 टैंक का प्रदर्शन किया। इसे भारतीय सेना ने ‘भीष्म’ नाम दिया है। रूस में निर्मित तीसरी पीढ़ी का मुख्य युद्धक टैंक है। यह टैंक 2001 से भारतीय सेना का हिस्सा है और इसे राजस्थान, पंजाब में पाकिस्तान सीमा और लेह में चीन सीमा पर तैनात किया गया है। 2005 में इनकी बड़ी खेप भारत आई। शुरुआत में यह पूरी तरह रूसी तकनीक से बना था, लेकिन अब इसके कई पुर्जे भारत में ही बनाए जाते हैं। तमिलनाडु के अवाडी में इन टैंकों को तैयार किया जाता है।

    26 January Republic Day Parade Live: सेना ने किया भीष्म टैंक का प्रदर्शन, जानें इसकी खासियत

    India Republic Day 2026 Parade Live: अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला को स्पेस स्टेशन के अपने साहसी मिशन के लिए अशोक चक्र से सम्मानित किया गया।

     India Republic Day 2026 Parade Live: अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला को स्पेस स्टेशन के अपने साहसी मिशन के लिए अशोक चक्र से सम्मानित किया गया।

    2026 Republic Day Parade Live: सैन्य शक्ति ने ढोल और शहनाई पर ‘वंदे मातरम्’ की शानदार धुन बजाई। बता दें कि इस बार गणतंत्र दिवस की थीम भी वंदे मातरम् ही रखी गई है।

    2026 Republic Day Parade Live: सैन्य शक्ति ने ढोल और शहनाई पर वंदे मातरम् की शानदार धुन बजाई। बता दें कि इस बार गणतंत्र दिवस की थीम भी वंदे मातरम् ही रखी गई है।

    India Republic Day 2026 Live: सेना के हेलिकॉप्टरों ने बनाई शानदार फॉर्मेशन

    दिल्ली में कर्तव्य पथ पर 129 हेलीकॉप्टर यूनिट के चार Mi-17 1V हेलीकॉप्टरों द्वारा ध्वज फॉर्मेशन में फूलों की पंखुड़ियां बरसाई जा रही हैं। हेलीकॉप्टरों के इस फॉर्मेशन का नेतृत्व ग्रुप कैप्टन आलोक अहलावत कर रहे हैं।

    India Republic Day 2026 Live: सेना के हेलिकॉप्टरों ने बनाई शानदार फॉर्मेशन

    पीएम मोदी ने की राष्ट्रपति की अगवानी

    गणतंत्र दिवस पर यूरोप से आमंत्रित दोनों चीफ गेस्ट के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति भवन से निकलीं। यहां से तीनों राष्ट्रपति की बग्गी पर सवार होकर कर्तव्य पथ पर पहुंचे। कर्तव्य पथ पर पहले से मौजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीनों की अगवानी की। इसके बाद तीनों सेनाओं के अधिकारियों से मुलाकात करते हुए राष्ट्रपति कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गईं।

    पीएम मोदी ने की राष्ट्रपति की अगवानी

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान, झारखंड में बनेंगे 8 नए मेडिकल कॉलेज

    March 12, 2026

    झारखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 18 जिलों के 87 वांटेड अपराधियों की लिस्ट जारी

    March 12, 2026

    50KM की रफ्तार से आंधी-तूफान, बारिश… झारखंड के मौसम में उलटफेर! देवघर-धनबाद समेत 15 जिलों में Alert

    March 12, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान, झारखंड में बनेंगे 8 नए मेडिकल कॉलेज
    • झारखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 18 जिलों के 87 वांटेड अपराधियों की लिस्ट जारी
    • 50KM की रफ्तार से आंधी-तूफान, बारिश… झारखंड के मौसम में उलटफेर! देवघर-धनबाद समेत 15 जिलों में Alert
    • जमशेदपुर में ‘लुटेरी दुल्हन’ का कारनामा: शादी का झांसा देकर लाखों के गहने लेकर फरार
    • झारखंड के तीन तीरंदाजी कोच स्विट्ज़रलैंड में वर्ल्ड आर्चरी सेमिनार के लिए चयनित
    • झारखंड में हस्तशिल्प को बढ़ावा: 270 शिल्पियों को प्रशिक्षण, 2500 उद्यमियों को मिलेगा लाभ
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.