Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    असम विधानसभा चुनाव के लिए झामुमो ने 21 प्रत्याशियों की सूची की जारी

    March 23, 2026

    चलती ट्रेन में धुआं-धुआं! जनशताब्दी एक्सप्रेस में मची अफरा-तफरी, बाल-बाल बचे यात्री

    March 23, 2026

    LPG संकट! 14.2KG सिलेंडर में अब सिर्फ 10KG गैस? जानिए क्या है पूरा मामला

    March 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»ECI ने सीएम हेमंत सोरेन को दिया 14 दिन का समय, ऑफिस ऑफ प्रॉफिट मामले में अब 28 जून को सुनवाई
    झारखण्ड

    ECI ने सीएम हेमंत सोरेन को दिया 14 दिन का समय, ऑफिस ऑफ प्रॉफिट मामले में अब 28 जून को सुनवाई

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJune 14, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची: भारत निर्वाचन आयोग के समक्ष मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जुड़े ऑफिस ऑफ प्रॉफिट मामले में अब अगली सुनवाई 28 जून को होगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने वकील के कोरोना पॉजिटिव होने का हवाला देते हुए नई दिल्ली स्थित चुनाव आयोग के समक्ष पेश होने के लिए और अधिक समय मांगा। जिसे आयोग ने स्वीकार करते हुए 14 दिनों का समय दिया। लेकिन आयोग की ओर से इस बात यह भी कहा गया है कि अगली तिथि को वे खुद या अपने वकील के माध्यम से पक्ष रखे, अन्यथा उनकी ओर से जो लिखित जवाब सौंपा गया है, उसी के आधार पर फैसला लिया जाएगा। सीएम हेमंत सोरेन के आग्रह पर इस मामले में भारत निर्वाचन आयोग की ओर से दो बार सुनवाई टाली जा चुकी है।

    इससे पहले भी सीएम हेमंत सोरेन को चुनाव आयोग की ओर से पक्ष रखने के लिए दो बार समय दिया गया। पहली हेमंत सोरेन को 10 मई तक जवाब देना था, लेकिन उन्होंने अपनी मां की तबीयत का हवाला देते हुए अतिरिक्त समय की मांग की थी। इसके जिसके बाद 20 मई तक उन्हें जवाब देने का समय मिला, तो सीएम ने जवाब दे दिया और कहा कि उनके पास कोई माइनिंग लीज नहीं है। इसके बाद चुनाव आयोग की ओर से 31 मई को आयोग में पेश होने का आदेश दिया था, जिसके बाद हेमंत सोरेन की ओर से आयोग अतिरिक्त समय की मांग की गयी थी, जिसे आयोग ने मान लिया और आज हेमंत सोरेन की ओर से फिर से अपने वकील की तबीयत का हवाला देते हुए समय की मांग की गयी, जिसे भी चुनाव आयोग ने स्वीकार कर लिया है और 28 जून को आयोग के समक्ष खुद या अपने वकील के माध्यम से जवाब रखने का आदेश दिया है।

    गौरतलब है कि इस पूरे प्रकरण में सबसे पहले बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने प्रेस कांफ्रेंस कर मुख्यमंत्री पर अपने नाम से खनन पट्टा लेने का आरोप लगाते हुए इसे ऑफिस ऑफ प्रॉफिट का मामला बताते हुए उनकी विधानसभा सदस्यता रद्द करने की मांग की गयी थी। बाद में भाजपा नेताओं ने राज्यपाल रमेश बैस से इसकी शिकायत की और राज्यपाल ने इस पर भारत निर्वाचन आयोग से मंतव्य मांगा। जिसके बाद सबसे पहले 3 मई को चुनाव आयोग की ओर से नोटिस जारी कर मुख्यमंत्री से जवाब मांगा गया था।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    असम विधानसभा चुनाव के लिए झामुमो ने 21 प्रत्याशियों की सूची की जारी

    March 23, 2026

    दुबई से तेल लेकर लौट रहे कैप्टन की हार्ट अटैक से मौत

    March 21, 2026

    ईद-सरहुल पर ट्रैफिक प्लान फेल? सड़कों पर दिखा जाम और अफरातफरी

    March 21, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • असम विधानसभा चुनाव के लिए झामुमो ने 21 प्रत्याशियों की सूची की जारी
    • चलती ट्रेन में धुआं-धुआं! जनशताब्दी एक्सप्रेस में मची अफरा-तफरी, बाल-बाल बचे यात्री
    • LPG संकट! 14.2KG सिलेंडर में अब सिर्फ 10KG गैस? जानिए क्या है पूरा मामला
    • BSEB इंटर रिजल्ट 2026 का काउंटडाउन शुरू, कुछ ही देर में जारी होगा परिणाम
    • न्यूयॉर्क एयरपोर्ट पर विमान-ट्रक टक्कर, कई घायल, सभी उड़ानों पर ग्राउंड स्टॉप
    • Koylanchal Samvad e-paper | 23rd March | Dhanbad
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.