Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    खादगढ़ा बस स्टैंड में भीषण आग, 7 बसें चपेट में; 6 पूरी तरह जलीं, एक आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त

    February 1, 2026

    चाईबासा में GST का बड़ा छापा, पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर के भाई के घर पहुंची केंद्रीय टीम

    January 31, 2026

    बजट 2026 से पहले 1.1 करोड़ कर्मचारियों की धड़कनें तेज, 8वें वेतन आयोग पर नजर

    January 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»मंत्री आलमगीर आलम के PS के ठिकानों पर ED की रेड, निजी सचिव के नौकर के घर से मिले 25 करोड़ से भी अधिक कैश, गिनती जारी
    Breaking News

    मंत्री आलमगीर आलम के PS के ठिकानों पर ED की रेड, निजी सचिव के नौकर के घर से मिले 25 करोड़ से भी अधिक कैश, गिनती जारी

    AdminBy AdminMay 6, 2024Updated:May 6, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    ED ने झारखंड के रांची में कई ठिकानों पर छापेमारी कर बड़े पैमाने पर कैश बरामद किया है. ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के निजी सचिव संजीव लाल के नौकर के घर ईडी ने भारी नकदी जब्त की है. सूत्रों के मुताबिक, अभी तक 30 करोड़ रुपये के कैश बरामदगी का अनुमान है.

    लोकसभा चुनाव के दौरान झारखंड में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की बड़ी कार्रवाई सामने आई है. केंद्रीय एजेंसी रांची में कई ठिकानों पर छापेमारी कर रहा है. वीरेंद्र राम मामले में झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के पीएस संजीव लाल के घरेलू सहायक के यहां से भारी मात्रा में नकदी बरामद की गई. नोटो की गड्डियों का ढेर लगा हुआ है, जिसे देखकर अधिकारी भी चकरा गए हैं, जिन्हें गिनने के लिए मशीनें मंगवाई गई हैं.

    ईडी के अधिकारियों की ओर से जारी किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि घर में किस तरह से नोटों को रखा गया था. बैग, सूटकेस और पॉलिथीन में भरकर नोटों की गड्डियां रखी गई थीं. अधिकारी घर का कोना-कोना छान रहे हैं.

    PMLA के तहत करीब आधा दर्जन ठिकानों पर रेड डाली गई है. ED की ये कार्रवाई निलंबित चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम और उनके करीबियों के ठिकानों पर भी हो रही है. ईडी ने कुछ योजनाओं के कार्यान्वयन में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फरवरी 2023 में झारखंड ग्रामीण विकास विभाग के चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम को गिरफ्तार किया था.

    बीते साल फरवरी में एजेंसी ने वीरेंद्र राम से लंबी पूछताछ करने के बाद गिरफ्तार किया था. ईडी ने 21 फरवरी 2023 को रांची, जमशेदपुर और झारखंड, बिहार और दिल्ली के कुछ अन्य स्थानों पर सर्च अभियान चलाया था, जिसके बाद उसे पकड़ा था. एजेंसी ने तमाम परिसरों से 30 लाख का कैश, 1.5 करोड़ रुपए के गहने, कई करोड़ की 8 लग्जरी कारें और एसयूवी, मेट्रो और अन्य शहरों में फ्लैट व बंगले जब्त किए थे.

    ED Raid पर नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी की प्रतिक्रिया

    https://koylanchalsamvad.com/wp-content/uploads/2024/05/VID-20240506-WA0005-1.mp4
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    खादगढ़ा बस स्टैंड में भीषण आग, 7 बसें चपेट में; 6 पूरी तरह जलीं, एक आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त

    February 1, 2026

    चाईबासा में GST का बड़ा छापा, पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर के भाई के घर पहुंची केंद्रीय टीम

    January 31, 2026

    बजट 2026 से पहले 1.1 करोड़ कर्मचारियों की धड़कनें तेज, 8वें वेतन आयोग पर नजर

    January 31, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • खादगढ़ा बस स्टैंड में भीषण आग, 7 बसें चपेट में; 6 पूरी तरह जलीं, एक आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त
    • चाईबासा में GST का बड़ा छापा, पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर के भाई के घर पहुंची केंद्रीय टीम
    • बजट 2026 से पहले 1.1 करोड़ कर्मचारियों की धड़कनें तेज, 8वें वेतन आयोग पर नजर
    • Budget 2026: क्या रविवार 1 फरवरी को ही पेश होगा आम बजट? आज हो सकता है बड़ा फैसला
    • 14 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट? वैभव सूर्यवंशी पर सबा करीम का बड़ा बयान!
    • NEET छात्रा की मौत या हत्या? बिहार सरकार ने मांगी CBI जांच, दुष्कर्म के आरोपों से हिला पटना
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.