Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    JSSC CGL पेपर लीक: CID ने छात्र नेता कुणाल सिंह को भेजा समन, गिरफ्तारी पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई

    March 11, 2026

    झारखंड-पश्चिम बंगाल में रेलवे का नया अध्याय: 2 चौथी लाइन परियोजनाओं को मोदी कैबिनेट ने दी मंजूरी

    March 11, 2026

    दुबई एयरपोर्ट पर ईरान का ड्रोन हमला, भारतीय नागरिक घायल, खाड़ी देशों में बढ़ा खतरा

    March 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»चाईबासा में सुरक्षा बल और नक्सली बीच हुई मुठभेड़, एक जवान शहीद, दूसरे की हालत गंभीर
    झारखण्ड

    चाईबासा में सुरक्षा बल और नक्सली बीच हुई मुठभेड़, एक जवान शहीद, दूसरे की हालत गंभीर

    AdminBy AdminAugust 11, 2023No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    झारखंड के चाईबासा जिले के अति नक्सल प्रभावित टोंटो थानाक्षेत्र के जंगलों में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच गोलीबारी जारी है. नक्सलियों और सुरक्षाबल के बीच मुठभेड़ में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के दो जवानों को गोली लगा, जिसमें एक जवान शहीद हो गया और दूसरे जवान को चाईबासा में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर किया गया.

    दरअसल, नियमित सर्च ऑपरेशन में निकले सुरक्षाबल के जवानों पर नक्सलियों ने फायरिंग की. जवानों ने मोर्चा संभाला और जवाबी फायरिंग की. गौरतलब है कि टोंटो थानाक्षेत्र के जंगलों में सुरक्षाबल के जवानों द्वारा एक करोड़ के इनामी नक्सली मिहिर बेसरा दस्ते के खिलाफ सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. उसी दौरान यह मुठभेड़ हुई. गोलीबारी में घायल जवान सीआरपीएफ-60 बटालियन के हैं.

    घायल जवानों की पहचान कॉन्स्टेबल सुशांत और हवलदार मुन्ना के रूप में की गई है. कॉन्स्टेबल सुशांत को पैर में गोली लगी है. जबकि हवलदार मुन्ना को सीने में गोली लगी.  मुठभेड़ में सीआरपीएफ कोबरा बटालियन और झारखंड पुलिस की ओर से झारखंड जगुआर की टीम शामिल थी. दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग हुई. इसके बाद इनामी नक्सली मिसिर बेसरा अपने दस्ता के सदस्यों के साथ पीछे हट गया. सुरक्षबलों ने मुठभेड़ के बाद पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी रखा है. पुलिस कप्तान आशुतोष शेखर ने इस मामले की पुष्टि की है.

    वहीं मुठभेड़ के बाद पुलिस ने गुरुवार को मिसिर बेसरा का बेस कैंप ध्वस्त कर दिया. बंकर में लाइट की सुविधा से लेकर दैनिक जरूरत का हर सामान मौजूद था. इसके अलावा वहां मोर्टार, विस्फोटक सहित अन्य हथियार और नक्सली साहित्य भी मिले हैं. हालांकि, पुलिस अधिकारियों की ओर से अभी पूरे मामले का खुलासा किया जाना बाकी है. पुलिस के अनुसार, मिसिर बेसरा कभी सामने नहीं आता था. वह हमेशा सुरक्षा घेरा में रहता था. बेस कैंप में जिस जगह मिसिर बेसरा रहता था उसके चारों और लैंड माइंस बिछी रहती थी. चार सालों के बाद सीआरपीएफ के सहयोग से पहली बार पुलिस मिसिर बेसरा के बेस कैंप तक पहुंची.

     

    सुरक्षा बलों को देखते ही मिसिर बेसरा और उसके दस्ते में शामिल नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी. इसके बाद सुरक्षाबलों की ओर से भी जवाबी फायरिंग की गयी. मिसिर बेसरा को घेरने के लिए पुलिस ने गुरुवार से अभियान और तेज कर दिया है. जानकारी के अनुसार, कोल्हान के जंगल में सेंट्रल कमेटी के नक्सली मिसिर बेसरा, पतिराम मांझी, असीम मंडल सहित अन्य बड़े नक्सलियों के होने की सूचना पर पुलिस 11 जनवरी 2023 से विशेष रूप से अभियान चला रही है. अब तक पुलिस को सबसे अधिक नुकसान नक्सलियों द्वारा लगाये गये आईइडी से हुआ है. बावजूद पुलिस ने नक्सलियों को ट्रैक करते हुए उनके मुख्यालय को ध्वस्त किया.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    JSSC CGL पेपर लीक: CID ने छात्र नेता कुणाल सिंह को भेजा समन, गिरफ्तारी पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई

    March 11, 2026

    झारखंड-पश्चिम बंगाल में रेलवे का नया अध्याय: 2 चौथी लाइन परियोजनाओं को मोदी कैबिनेट ने दी मंजूरी

    March 11, 2026

    रांची-खूंटी रोड पर दर्दनाक हादसा: धान लदे ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत

    March 11, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • JSSC CGL पेपर लीक: CID ने छात्र नेता कुणाल सिंह को भेजा समन, गिरफ्तारी पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई
    • झारखंड-पश्चिम बंगाल में रेलवे का नया अध्याय: 2 चौथी लाइन परियोजनाओं को मोदी कैबिनेट ने दी मंजूरी
    • दुबई एयरपोर्ट पर ईरान का ड्रोन हमला, भारतीय नागरिक घायल, खाड़ी देशों में बढ़ा खतरा
    • रांची-खूंटी रोड पर दर्दनाक हादसा: धान लदे ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत
    • झारखंड के 9 नगर निकायों में डिप्टी मेयर की रेस शुरू, जानिए कौन से आगे
    • झारखंड में गैस संकट की आहट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर अस्थायी रोक, अब 25 दिन बाद ही मिलेगी दूसरी बुकिंग
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.