Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची में सनसनी: रेस्टोरेंट में घुसकर अपराधियों ने मारी गोली, वेटर मनीष गोप की मौत

    March 7, 2026

    रांची–लोहरदगा रेल लाइन पर संकट! पुल में दरार, राजधानी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें डायवर्ट

    March 7, 2026

    पलामू में अवैध अफीम की खेती पर बड़ी कार्रवाई, 4 एकड़ फसल पुलिस ने की नष्ट

    March 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»भोजपुर में चंदन मिश्रा हत्याकांड में पुलिस ने किया एकाउंटर, गोली लगने से दो शूटर घायल, 3 गिरफ्तार
    Breaking News

    भोजपुर में चंदन मिश्रा हत्याकांड में पुलिस ने किया एकाउंटर, गोली लगने से दो शूटर घायल, 3 गिरफ्तार

    AdminBy AdminJuly 22, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    पटना: चंदन मिश्रा हत्याकांड में बिहार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. मंगलवार सुबह भोजपुर जिले में बिहार एसटीएफ और भोजपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने अपराधियों के साथ हुई मुठभेड़ में दो शूटरों, बलवंत कुमार सिंह और रवि रंजन कुमार सिंह को घायल कर दिया. दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है, साथ ही एक अन्य आरोपी अभिषेक कुमार को भी हिरासत में लिया गया है. घायल अपराधियों का इलाज बिहिया अस्पताल में चल रहा है. पुलिस ने मौके से दो पिस्तौल, एक कट्टा और मैगजीन बरामद की है.
    पुलिस के अनुसार, बलवंत को हाथ और पैर में गोली लगी है. जबकि रवि रंजन को जांघ में गोली लगी है.  पूछताछ में दोनों ने चंदन मिश्रा हत्याकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. यह मुठभेड़ सुबह 6:25 बजे के आसपास हुई, जिसके बाद घायल अपराधियों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया. पुलिस का कहना है कि ये अपराधी पटना के पारस अस्पताल में 17 जुलाई को हुई चंदन मिश्रा की हत्या में शामिल थे.
    पारस अस्पताल में तीसरे नंबर और पांचवे पर थे ये शूटर
    बता दें कि आरा में बिहार एसटीएफ और पुलिस की मुठभेड़ में घायल बलवंत पारस अस्पताल में तीसरा नंबर का था. जबकि पांचवे नंबर पर टोपी लगाए रवि रंजन था. इन दोनों घायलों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार शूटरों ने पुलिस टीम पर 7 राउंड फायरिंग की थी. जहां गोली लगने के बाद पुलिस ने बदमाशों के पास से हथियार भी बरामद किया है.

    पुलिस की कार्रवाई और जांच जारी

    चंदन मिश्रा, जो बक्सर का कुख्यात गैंगस्टर था. चंदन को मेडिकल पैरोल पर पटना के पारस अस्पताल में भर्ती होने के दौरान 5 हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. इस मामले में पहले ही मुख्य शूटर तौसीफ उर्फ बादशाह, नीशु खान, भीम और हर्ष को कोलकाता से गिरफ्तार किया जा चुका है. अब इस मुठभेड़ के बाद कुल 8 लोग हिरासत में हैं. पुलिस का कहना है कि हत्या के पीछे शेरू सिंह गैंग का हाथ हो सकता है, जिसकी जांच जारी है.

    इस हत्याकांड ने बिहार में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं. विपक्ष ने नीतीश सरकार पर निशाना साधा है, जबकि पुलिस का दावा है कि अपराधियों पर नकेल कसी जा रही है. वहीं, पुलिस की पूछताछ में शूटरों ने हत्याकांड में शामिल होने की बात कबूली है.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    रांची में सनसनी: रेस्टोरेंट में घुसकर अपराधियों ने मारी गोली, वेटर मनीष गोप की मौत

    March 7, 2026

    रांची–लोहरदगा रेल लाइन पर संकट! पुल में दरार, राजधानी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें डायवर्ट

    March 7, 2026

    पलामू में अवैध अफीम की खेती पर बड़ी कार्रवाई, 4 एकड़ फसल पुलिस ने की नष्ट

    March 7, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची में सनसनी: रेस्टोरेंट में घुसकर अपराधियों ने मारी गोली, वेटर मनीष गोप की मौत
    • रांची–लोहरदगा रेल लाइन पर संकट! पुल में दरार, राजधानी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें डायवर्ट
    • पलामू में अवैध अफीम की खेती पर बड़ी कार्रवाई, 4 एकड़ फसल पुलिस ने की नष्ट
    • नेपाल में 47 सीटों के नतीजे घोषित, बालेन शाह जीत के करीब
    • झारखंड पुलिस के लिए नया निर्देश, 9 मार्च से लागू होगी समर यूनिफॉर्म
    • किसी के पिता दर्जी, किसी के पोस्टमास्टर… झारखंड के इन बच्चों ने UPSC में रच दिया इतिहास
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.