धनबाद:कुख्यात अपराधी प्रिंस खान के खिलाफ धनबाद-रांची पुलिस ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई की है. इस कार्रवाई में पुलिस ने अपराधी प्रिंस खान के दो गुर्गों का एनकाउंटर किया है. जिसमें दोनों के पैर में गोली लगी है. जबकि एक का भागने के क्रम में पैर टूट गया है. घटना के बाद सभी को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
सोमवार अहले सुबह धनबाद पुलिस ने भागाबांध ओपी क्षेत्र और जोड़ापोखर ओपी क्षेत्र के बॉर्डर इलाके में प्रिंस खान के दो गुर्गों का एनकाउंटर किया है. पुलिस की इस एनकाउंटर में प्रिंस खान के दो गुर्गे अमन सिंह उर्फ कुबेर और विक्की डोम के पैर में गोली लगी है. जबकि अफजल अमन का भागने के दौरान पैर टूट गया है, जिससे वह घायल हो गया.
एसएसपी ने की घटना की पुष्टि
एसएसपी प्रभात कुमार ने घटना की पुष्टि की है. एसएसपी ने कहा कि पुलिस के द्वारा एनकाउंटर की गई है. जिसमें दो को पैर में गोली लगी है. जबकि एक आरोपी का पैर टूटा है. पैर में गोली लगने वालों में अमन सिंह और विक्की डोम शामिल है. वहीं पैर टूटने वाला का नाम अफजल अमन है. एसएसपी ने बताया कि अमन सिंह पलामू का रहने वाला है. जबकि विक्की डोम और अफजल अमन दोनों धनबाद का ही रहने वाला है.
