भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने आज यानि कि गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए जल संसाधन विभाग के दो अधिकारियों को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया. गिरफ्तार किए गए अधिकारियों में इंजीनियर राहुल कुमार और सहायक अभियंता विजय डांगी शामिल हैं. दोनों को 1 लाख 72 हजार रुपये की घूस लेते समय पकड़ा गया है.
मिली जानकारी के अनुसार, एसीबी को इस मामले में पहले शिकायत मिली थी, जिसके आधार पर जांच की गई. शिकायत की पुष्टि होने के बाद एसीबी की टीम ने सुनियोजित तरीके से जाल बिछाया. जैसे ही दोनों अधिकारियों ने तय राशि ली, टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्हें मौके पर ही धर दबोचा.

