Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कर्तव्य पथ पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की गूंज, भारतीय मिसाइलों ने दुनिया को दिखाई ताकत

    January 26, 2026

    Republic Day 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तिरंगा फहराया, गणतंत्र दिवस परेड शुरू

    January 26, 2026

    Republic Day Ranchi: सिविल कोर्ट, एसपी आवास और नगर निगम में शान से फहराया तिरंगा

    January 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»फोरलेन के फ्लाई ओवरब्रिज निर्माण स्थल पर फायरिंग, एक कर्मी को लगी गोली
    झारखण्ड

    फोरलेन के फ्लाई ओवरब्रिज निर्माण स्थल पर फायरिंग, एक कर्मी को लगी गोली

    AdminBy AdminJune 27, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    डालटनगंज: राष्ट्रीय राजमार्ग  98 डालटनगंज-औरंगाबाद मुख्य पथ पर पिपरा थाना क्षेत्र के चपरवार मोड़ पर बन रहे फ्लाइ ओवरब्रिज निर्माण साइट पर अपराधियों ने मंगलवार को दिनदहाड़े फायरिंग कर दी। तीन राउंड चलाई गई गोली में एक गोली एक कर्मी के पैर में लगी। फायरिंग के बाद सारे अपराधी छतरपुर की ओर भाग निकले। जख्मी कर्मी को आनन फानन में पहले अनुमंडलीय अस्पताल छतरपुर, उसके बाद एमआरएमसीएच मेदिनीनगर में इलाज किया गया। एमआरएमसीएच में इलाज के दौरान दाएं पैर के घुटने के नीचे लगी गोली निकाल दी गई है। जख्मी कर्मी की पहचान बिहार के मुुजफ्फरपुर के निवासी शिवा दास (40वर्ष) के रूप में हुई है।

    छतरपुर के एसडीपीओ अजय कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि अपराधिक गिरोह ने इस घटना को अंजाम दिया है। अनुसंधान किया जा रहा है। पूरे इलाके में नाकेबंदी की गयी है। जल्द आरोपी पकड़े जायेंगे। घटना के बाद मामले की छानबीन में छतरपुर, हरिहरगंज, पिपरा की पुलिस लगी हुई है।
    बताया जाता है कि मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे चपरवार मोड़ पर फ्लाई ओवरब्रिज निर्माण में एक दर्जन से अधिक मजदूर लगे हुए थे। कुछ मजदूर ब्रिज के ऊपरी हिस्से में तो कुछ नीचे काम कर रहे थे। शिवा दास भी मजदूरों के साथ काम कर रहे थे।

    चश्मदीद छोटे लाल ने एमआरएमसीएच में बताया कि एक अपाची बाइक से तीन युवक निर्माण साइट पर पहुंचे। एक युवक बाइक के पास खड़ा रहा, जबकि दो युवक हाथों में पिस्टल लिए निर्माण स्थल के पास आकर बिना कुछ कहे पूछे ताबड़तोड़ तीन राउंड गोली चलाई। इसी क्रम में शिवा दास के दाहिने पैर के घुंटने के नीचे गोली लग गई। गोली चलाने के बाद तीनों अपराधी पिपरा की ओर भागे, लेकिन पुनः गाड़ी बैक कर छतरपुर की ओर निकल गए।
    घटना के बाद आनन फानन में शिवा दास को अनुमंडलीय अस्पताल छतरपुर में इलाज के लिए लाया गया। यहां डाक्टर ने बताया कि घुंटने के नीचे गोली फंसी हुई है। वहां से उसे एमआरएमसीएच मेदिनीनगर रेफर कर दिया गया। यहां आने के बाद ऑपरेशन से गोली निकाल दी गयी और इलाज के लिए भर्ती करा दिया गया। यहां इलाज के दौरान टीओपी वन के प्रभारी रेवाशंकर राणा मौजूद रहे।

    CRIME NEWS JHARKHAND AAJ KA KHABAR JHARKHAND KA KHABAR koylanchal KOYLANCHAL SAMBAD koylanchal samvad koylanchal samvad news RANCHI AAJ KA KHABAR ranchi ka khabar
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    Republic Day Ranchi: सिविल कोर्ट, एसपी आवास और नगर निगम में शान से फहराया तिरंगा

    January 26, 2026

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण, भारत रत्न की मांग तेज

    January 25, 2026

    रांची के बरियातू फायरिंग रेंज में आगजनी, असामाजिक तत्वों की करतूत से मचा हड़कंप

    January 24, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • कर्तव्य पथ पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की गूंज, भारतीय मिसाइलों ने दुनिया को दिखाई ताकत
    • Republic Day 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तिरंगा फहराया, गणतंत्र दिवस परेड शुरू
    • Republic Day Ranchi: सिविल कोर्ट, एसपी आवास और नगर निगम में शान से फहराया तिरंगा
    • Republic Day Special: कर्तव्य पथ पर पहली बार ‘बैटल ऐरे फॉर्मेट’, सीमा पर हाई अलर्ट
    • Koylanchal Samvad e-paper | 26th Jan | Dhanbad
    • Koylanchal Samvad e-paper | 26th Jan | Ranchi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.