Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रामगढ़ के चुटूपालू घाटी में भीषण हादसा: ब्रेक फेल कंटेनर ट्रेलर से टकराया, जिंदा जला चालक

    February 13, 2026

    NEET UG 2026 का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 8 मार्च तक

    February 13, 2026

    मधुकम में लौटी उम्मीद, हाईकोर्ट स्टे के बाद घरों का निर्माण शुरू

    February 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»सावन की पहली सोमवारी आज, 72 साल बाद दुर्लभ संयोग, शुभ मुहूर्त में ऐसे करें महादेव की पूजा, बरसेगी कृपा
    झारखण्ड

    सावन की पहली सोमवारी आज, 72 साल बाद दुर्लभ संयोग, शुभ मुहूर्त में ऐसे करें महादेव की पूजा, बरसेगी कृपा

    AdminBy AdminJuly 22, 2024No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    देवों के देव महादेव को प्रिय सावन का महीना सोमवार 22 जुलाई 2024 से शुरू हो रहा है। यह पवित्र महीना 19 अगस्त को समाप्त होगा।  इस बार श्रावण मास में 5 सोमवार पड़ेंगे और इसका शुभारंभ भी सोमवार से हो रहा है।

    कहते हैं कि सावन के सोमवार व्रत रखना बहुत शुभ और फलदायी होता है। अविवाहित कन्याएं मनचाहा जीवनसाथी और विवाहित महिलाएं अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए इस व्रत को रखती हैं। सावन के सोमवार का व्रत करने से पारिवारिक जीवन में खुशहाली आती है और संतान सुख की भी प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं कि इस वर्ष सावन का महीना क्यों खास रहने वाला है।

    72 साल के बाद दुर्लभ संयोग

    सावन में 72 साल बाद दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है। इस बार सावन माह की शुरुआत और समापन दोनों ही सोमवार के दिन होंगे। ऐसा दुर्लभ योग 72 वर्ष पहले 27 जुलाई 1953 को बना था। साथ ही, इस बार सावन में 6 शुभ योगों का निर्माण भी हो रहा है। इस साल श्रावण मास में शुक्रादित्‍य योग, बुधादित्‍य योग, नवपंचम योग और गजकेसरी योग बनने वाले हैं। इनके अलावा, कुबेर योग और शश योग का भी निर्माण होगा।

    सावन के पहले दिन ही सोमवार और सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। इस योग में सावन का शुभारंभ होना बेहद शुभ माना जा रहा है। सर्वार्थ सिद्धि योग में सावन सोमवार का व्रत रखने से आपको शिवजी की विशेष कृपा प्राप्त होगी। सर्वार्थ सिद्धि योग में रुद्राभिषेक करने और व्रत करने से इच्छित व्यक्ति को अभीष्ट फल की प्राप्ति होगी। पहले सोमवार को प्रीति, आयुष्मान और सर्वार्थ सिद्धि योग भी सावन माह की शोभा बढ़ा रहे हैं।

    ऐसे करें महादेव की पूजा

    सावन के हर सोमवार को उपवास रखें। शिवलिंग पर प्रातःकाल में जल और बेल पत्र अर्पित करें। जल चढ़ाने के लिए ताम्बे से के बर्तन का प्रयोग बिल्कुल न करें। भगवान को फल, फूल, मिठाई, धूप और कर्पूर अर्पित करें। नित्य प्रातः शिव पंचाक्षर स्तोत्र या शिव मंत्र जाप करें। इसके बाद ही जलपान या फलाहार करें। अगर आप रुद्राक्ष धारण करना चाहते हैं, तो सावन का महीना इसके लिए सबसे उपयुक्त है।

    जानें महादेव की पूजा का शुभ मुहूर्त

    अमृत (सर्वोत्तम)- सुबह 5 बजकर 37 मिनट से लेकर सुबह 7 बजकर 20 मिनट तक।
    शुभ (उत्तम)– सुबह 9 बजकर 2 मिनट से लेकर सुबह 10 बजकर 45 मिनट तक।
    शाम का मुहूर्त– शाम 5 बजकर 35 मिनट से लेकर रात 08 बजकर 35 मिनट तक।

    जानें सावन में शिव पूजन के लाभ

    सावन में भगवान शिव की पूजा अविवाहित लोगों के लिए विशेष फलदायी मानी जाती है। जिन लोगों की कुंडली में आयु भाव कमजोर होता है, उन्हें भी आयु रक्षा का वरदान मिल सकता है। सावन में शनि की पूजा सबसे ज्यादा फलदायी होती है। इस महीने कुंडली के तमाम दोषों को शांत किया जा सकता है। जैसे- ग्रहण दोष, राहु दोष, गुरु चांडाल दोष आदि। पूरे साल में सर्प पूजा भी सिर्फ इसी महीने में हो सकती है।

    यहां जानें सावन के महीने की महिमा

    सावन का महीना हिंदुओं के पवित्र चातुर्मास में से एक माना जाता है। इस महीने का संबंध पूर्ण रूप से शिवजी से माना जाता है। इसी महीने में समुद्र मंथन हुआ था और भगवान शिव ने हलाहल विष का पान किया था। हलाहल विष के पान के बाद उग्र विष को शांत करने के लिए भक्त इस महीने में शिव जी को जल अर्पित करते हैं। कहते हैं कि पूरे वर्षभर पूजा करके जो फल पाया जाता है, वह फल केवल सावन में पूजा करके पाया जा सकता है। तपस्या, साधना और वरदान प्राप्ति की लिए यह महीना विशेष शुभ है।

    इसे भी पढें: झारखंड कैडर के IPS बलजीत सिंह और नवीन सिंह केंद्र के एडीजी रैंक पैनल में शामिल

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    रामगढ़ के चुटूपालू घाटी में भीषण हादसा: ब्रेक फेल कंटेनर ट्रेलर से टकराया, जिंदा जला चालक

    February 13, 2026

    NEET UG 2026 का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 8 मार्च तक

    February 13, 2026

    मधुकम में लौटी उम्मीद, हाईकोर्ट स्टे के बाद घरों का निर्माण शुरू

    February 13, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रामगढ़ के चुटूपालू घाटी में भीषण हादसा: ब्रेक फेल कंटेनर ट्रेलर से टकराया, जिंदा जला चालक
    • NEET UG 2026 का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 8 मार्च तक
    • मधुकम में लौटी उम्मीद, हाईकोर्ट स्टे के बाद घरों का निर्माण शुरू
    • देहरादून में दिनदहाड़े गैंगस्टर विक्रम शर्मा की गोली मारकर हत्या, सिल्वर सिटी मॉल में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत
    • झारखंड पुलिस में बड़ा अपग्रेड: 893 अत्याधुनिक डिजिटल वायरलेस उपकरणों की खरीद, संचार होगा तेज और सुरक्षित
    • हज़ारीबाग में हाथियों का तांडव! एक ही परिवार के 4 समेत 6 की दर्दनाक मौत, गांव में मातम
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.