Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    BIG BREAKING: भारत-पाक तनाव के बीच पीएम मोदी का रात 8 बजे देश को संबोधन

    May 12, 2025

    रांची में बनेगा सीएम हेमंत सोरेन का नया आवास, CM हेमंत सोरेन और पत्नी कल्पना सोरेन ने पूजा अर्चना कर नए मुख्यमंत्री आवास की रखी नींव

    May 12, 2025

    कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया, इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दी जानकारी

    May 12, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»6 लाख के इनामी माओवादी सबजोनल कमांडर रंथू उरांव सहित पांच गिरफ्तार
    Breaking News

    6 लाख के इनामी माओवादी सबजोनल कमांडर रंथू उरांव सहित पांच गिरफ्तार

    AdminBy AdminOctober 3, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    गुमला पुलिस ने  बड़ी सफलता हासिल करते हुए भाकपा माओवादी के 6 लाख के इनामी कोयल शंख जोन के सबजोनल कमांडर कुल्ही आंजन निवासी रंथू उरांव (Ranthu Oraon) उर्फ गुरु चरण सहित पांच को भारी मात्रा में हथियार के साथ गिरफ्तार करते हुए गुरुवार को जेल भेज दिया। इस मामले को लेकर गुरुवार को पुलिस केंद्र चांदली में आयोजित प्रेस वार्ता में पुलिस उपमहानिरीक्षक दक्षिणी छोटा नागपुर क्षेत्र के अनूप बिरथरे व गुमला एसपी शंभू कुमार सिंह ने बताया कि 2 अक्टूबर शाम के करीब 6:15 में आंजन हरिनाखाड़ जंगल में सूचना पर थानेदार के नेतृत्व में क्यूआरटी टीम पंहुची। जहां दो बाइक पर तीन संदिग्ध व्यक्ति सवार होकर पहुंचे, पुलिस द्वारा रोकने पर फायरिंग करते हुए उन्होंने भागने की कोशिश की। लेकिन पुलिस ने उन्हें धर दबोचा ।

    ये हुए गिरफ्तार 

    पूछताछ में रंथू उरांव (Ranthu Oraon) उर्फ गुरु चरण उरांव,जयशंकर महतो कतरी महुआ टोली निवासी और रोहित उरांव खरका भरनो निवासी के रूप में उनकी पहचान हुई।  उनके पास से तलाशी में दो देसी कट्टा,चार आईडी,16 गोली, माओवादी पर्चा बरामद किया गया। जिसके बाद उनकी निशानदेही पर एक कार्बाइन, तीन राइफल, एक नाली एक बंदूक और भारी मात्रा में गोली आदि बरामद की गई। इसके साथ ही नक्सलियों के सहयोगी कुटमा निवासी राजू अहीर उर्फ राजू गोप और  सुरेंद्र मुंडा को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिनके पास से एक देसी कट्टा और छह गोली बरामद की गई।

    77 नक्सली घटनाओं में  वांछित था 

    गिरफ्तार सब जोनल कमांडर रंथू उरांव (Ranthu Oraon) के खिलाफ अब तक कुल 77 नक्सली घटनाओं का वांछित नक्सली है। इसके खिलाफ गुमला में 62,लोहरदगा में10,लातेहार में 5 शामिल हैं। वह गुमला रायडीह,चैनपुर,गुरदरी में पुलिस जवानों की हत्या,थाना उड़ाने सहित कई बड़े नक्सली घटना में शामिल रहा है। रंथू के गिरफ्तारी के बाद पुलिस इस क्षेत्र में माओवादियों के सफाए का दावा भी कर रही है।

    गिरफ्तारी से ठेकेदार हैं खुश 

    बताते चलें कि सब जोनल कमांडर बुद्धेश्वर उरांव लाजिम अंसारी को पिछले वर्ष पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया था। जिसके बाद रंथू उरांव (Ranthu Oraon) उर्फ गुरु चरण क्षेत्र में संगठन विस्तार करने और ठेकेदारों से लेवी वसूलने का काम कर रहा था। परंतु राम को गिरफ्तारी के बाद ठेकेदारों  में खुशी की लहर देखी जा रही है। क्योंकि अब  उन्हें लेवी देना नहीं पड़ेगा

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    BIG BREAKING: भारत-पाक तनाव के बीच पीएम मोदी का रात 8 बजे देश को संबोधन

    May 12, 2025

    रांची में बनेगा सीएम हेमंत सोरेन का नया आवास, CM हेमंत सोरेन और पत्नी कल्पना सोरेन ने पूजा अर्चना कर नए मुख्यमंत्री आवास की रखी नींव

    May 12, 2025

    कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया, इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दी जानकारी

    May 12, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • BIG BREAKING: भारत-पाक तनाव के बीच पीएम मोदी का रात 8 बजे देश को संबोधन
    • रांची में बनेगा सीएम हेमंत सोरेन का नया आवास, CM हेमंत सोरेन और पत्नी कल्पना सोरेन ने पूजा अर्चना कर नए मुख्यमंत्री आवास की रखी नींव
    • कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया, इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दी जानकारी
    • पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल में नक्सलियों द्वारा IED ब्लास्ट, एक जवान घायल
    • रांची में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, सुनसान इलाके में दो युवकों की गला रेतकर हत्या
    • पीएम मोदी की पाकिस्तान को दो टूक: वहां से गोली चलेगी तो यहां से गोला चलेगा
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2025 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.