Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    ED का शिकंजा कसा: अनिल अंबानी की कंपनियों पर मुंबई-हैदराबाद में छापेमारी, मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ी कार्रवाई

    March 6, 2026

    झारखंड में राज्यसभा चुनाव का गणित गरमाया, दो सीटों पर झामुमो की नजर

    March 6, 2026

    Koylanchal Samvad e-paper | 6th March | Ranchi

    March 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»बैंक नॉमिनी से लेकर क्रेडिट कार्ड चार्ज तक: 1 नवंबर से बदल गए ये 5 अहम नियम
    Breaking News

    बैंक नॉमिनी से लेकर क्रेडिट कार्ड चार्ज तक: 1 नवंबर से बदल गए ये 5 अहम नियम

    AdminBy AdminNovember 1, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    आज 1 नवंबर है। आज से रुपये-पैसों से जुड़े कई अहम नियम और पॉलिसी अपडेट लागू हो गए हैं, जिनका असर आम लोगों पर पड़ेगा। इन बदलावों में बैंक खातों और लॉकर के लिए नॉमिनेशन के नए नियमों से लेकर जीएसटी रजिस्ट्रेशन और क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियम तक शामिल हैं। जानें से 1 नवंबर से कौन-कौन से 5 नियम बदल गए हैं:

    1. बैंक खातों में नॉमिनी

    1 नवंबर से बैंकों के डिपॉजिट अकाउंट्स और बैंक लॉकरों में एक के बजाय 4 तक नॉमिनी बनाए जा सकेंगे। 1 नवंबर से बैंक कस्टमर साइमल्टेनियस या सक्सेसिव तरीके से 4 तक लोगों को नॉमिनी बना सकेंगे। साइमल्टेनियस नॉमिनेशन में डिपॉजिटर 4 तक नॉमिनी बनाने के साथ यह भी बता सकते हैं कि हर नॉमिनी को वे कितना हिस्सा देना चाहते हैं। इससे विवाद की स्थिति नहीं बनेगी। वहीं, सक्सेसिव नॉमिनेशन में भी 4 तक नॉमिनी बनाए जा सकेंगे, लेकिन इस मामले में खाताधारक के जीवित न होने पर पहले नंबर वाले नॉमिनी को संपत्ति ट्रांसफर की जाएगी। उसके न रहने पर दूसरे और इसी तरह क्रमवार ढंग से बात आगे बढ़ेगी। हालांकि यह भी स्पष्ट है कि नॉमिनी जरूरी नहीं है कि कानूनी वारिस भी हो।

    2. सरल GST रजिस्ट्रेशन

    आज 1 नवंबर से सरल जीएसटी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। दो तरह के मामलों में 3 कामकाजी दिनों के भीतर ऑटोमैटिक रजिस्ट्रेशन मिल जाएगा। एक तरह के आवेदक वे होंगे, जिन्हें डेटा एनालिसिस के आधार पर सिस्टम आइडेंटिफाई करेगा। दूसरे वे होंगे, जो सेल्फ असेसमेंट करेंगे उनकी आउटपुट टैक्स लायबिलिटी ढाई लाख प्रति महीने से ज्यादा नहीं होगी।

    3. पेंशन और NPS में बदलाव

    केंद्र और राज्य सरकार के पेंशनर्स को 1 नवंबर से 30 नवंबर के बीच अपना सालाना लाइफ सर्टिफिकेट जमा करना होगा। सरकार ने नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) से यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) में जाने की आखिरी तारीख 30 नवंबर तक बढ़ा दी है।

    4. एसबीआई क्रेडिट कार्ड पर नए चार्ज

    1 नवंबर से एसबीआई क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने वालों को कुछ खास तरह के ट्रांजैक्शन पर 1% का अतिरिक्त चार्ज देना होगा। अगर आप एसबीआई क्रेडिट कार्ड से पेटीएम या फोनपे जैसे डिजिटल वॉलेट में 1,000 रुपये से ज्यादा लोड करते हैं, तो आपको 1% फीस देनी पड़ेगी। वहीं अगर आप क्रेड या मोबिक्विक जैसे थर्ड-पार्टी ऐप से स्कूल या कॉलेज की फीस भरते हैं, तो भी 1% सरचार्ज लगेगा।

    5. आधार अपडेट के नियम बदले

    भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार से जुड़ी सेवाओं की फीस में कुछ बदलाव किए हैं। नए नियमों के मुताबिक बच्चों के बायोमेट्रिक अपडेट अगले एक साल तक बिल्कुल फ्री रहेंगे। वहीं बड़ों के आधार कार्ड में डेमोग्राफिक अपडेट (जैसे नाम, पता, जन्मतिथि या मोबाइल नंबर बदलना) के लिए 75 रुपये लगेंगे। बायोमेट्रिक अपडेट (जैसे फिंगरप्रिंट या आइरिस स्कैन) के लिए 125 रुपये लगेंगे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    ED का शिकंजा कसा: अनिल अंबानी की कंपनियों पर मुंबई-हैदराबाद में छापेमारी, मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ी कार्रवाई

    March 6, 2026

    झारखंड में राज्यसभा चुनाव का गणित गरमाया, दो सीटों पर झामुमो की नजर

    March 6, 2026

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नेमरा गांव में लिया जमीनी जायजा, तालाब निरीक्षण और बाहा पूजा के दौरान ग्रामीणों से की मुलाकात

    March 5, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • ED का शिकंजा कसा: अनिल अंबानी की कंपनियों पर मुंबई-हैदराबाद में छापेमारी, मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ी कार्रवाई
    • झारखंड में राज्यसभा चुनाव का गणित गरमाया, दो सीटों पर झामुमो की नजर
    • Koylanchal Samvad e-paper | 6th March | Ranchi
    • Koylanchal Samvad e-paper | 6th March | Dhanbad
    • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नेमरा गांव में लिया जमीनी जायजा, तालाब निरीक्षण और बाहा पूजा के दौरान ग्रामीणों से की मुलाकात
    • नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन भरा, अमित शाह और चिराग पासवान ने दी शुभकामनाएं – बिहार की राजनीति में नई हलचल
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.