Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    चाईबासा में एसीबी की कार्रवाई: घूस लेते कार्यपालक अभियंता गिरफ्तार

    December 13, 2025

    धनबाद के झरिया फायर एरिया में जहरीली गैस से हाहाकार: दो महिलाओं की मौत, हालात का जायजा लेने पहुंचे मुख्य सचिव अविनाश कुमार और DGP तदाशा मिश्रा

    December 13, 2025

    नक्सल मोर्चे पर पुलिस की बड़ी तैयारी: झारखंड जगुआर IG करेंगे 6 रेंज के SPs के साथ समीक्षा बैठक

    December 13, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»गम्हरिया प्रखंड को मिला प्रधानमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार 2024 – दिल्ली में PM Modi ने DC रवि शंकर शुक्ला को किया सम्मानित
    Breaking News

    गम्हरिया प्रखंड को मिला प्रधानमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार 2024 – दिल्ली में PM Modi ने DC रवि शंकर शुक्ला को किया सम्मानित

    AdminBy AdminApril 21, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    सरायकेला: सिविल सेवा दिवस पर सोमवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त रविशंकर शुक्ला को प्रधानमंत्री लोक प्रशासन में उत्कृष्टता पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया. यह सम्मान आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम श्रेणी में देश के टॉप 5 प्रदर्शनशील प्रखंडों को प्रदान किया गया है. जिसमें गम्हरिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है.

    आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के बेहतर क्रियान्वयन का इनाम

    बता दें कि सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया प्रखंड में आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम का क्रियान्वयन काफी बेहतर ढंग से हुआ है. इस कारण उपायुक्त को यह पुरस्कार दिया गया है. गम्हरिया प्रखंड ने देशभर में झारखंड का नाम रोशन करते हुए प्रधानमंत्री लोक प्रशासन में उत्कृष्टता पुरस्कार 2024 प्राप्त किया है.

    गौरतलब है कि नीति आयोग द्वारा संचालित आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम की शुरुआत 7 जनवरी 2023 को की गई थी. इसका उद्देश्य देश के 500 पिछड़े प्रखंडों में स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, आधारभूत ढांचा और सुशासन जैसे पांच प्रमुख क्षेत्रों में समग्र विकास सुनिश्चित करना है. गम्हरिया प्रखंड ने इन सभी मानकों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि हासिल की है.

    झारखंड के लिए गर्व का पल

    इस उपलब्धि पर जिला प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों, पदाधिकारियों, कर्मियों और जनता का आभार व्यक्त किया है और सेवा की गुणवत्ता के साथ-साथ समग्र विकास को निरंतर गति देने की प्रतिबद्धता जताई है. यह पुरस्कार सिर्फ गम्हरिया प्रखंड के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे झारखंड राज्य के लिए एक गर्व का क्षण है.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    चाईबासा में एसीबी की कार्रवाई: घूस लेते कार्यपालक अभियंता गिरफ्तार

    December 13, 2025

    धनबाद के झरिया फायर एरिया में जहरीली गैस से हाहाकार: दो महिलाओं की मौत, हालात का जायजा लेने पहुंचे मुख्य सचिव अविनाश कुमार और DGP तदाशा मिश्रा

    December 13, 2025

    नक्सल मोर्चे पर पुलिस की बड़ी तैयारी: झारखंड जगुआर IG करेंगे 6 रेंज के SPs के साथ समीक्षा बैठक

    December 13, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • चाईबासा में एसीबी की कार्रवाई: घूस लेते कार्यपालक अभियंता गिरफ्तार
    • धनबाद के झरिया फायर एरिया में जहरीली गैस से हाहाकार: दो महिलाओं की मौत, हालात का जायजा लेने पहुंचे मुख्य सचिव अविनाश कुमार और DGP तदाशा मिश्रा
    • नक्सल मोर्चे पर पुलिस की बड़ी तैयारी: झारखंड जगुआर IG करेंगे 6 रेंज के SPs के साथ समीक्षा बैठक
    • लियोनल मेसी ने रखा भारत में कदम, एयरपोर्ट पर एक झलक पाने के लिए फैंस हुए क्रेजी
    • झारखंड प्रशासन में बड़ा फेरबदल: वंदना दादेल और मस्त राम मीणा को मिलेगा अपर मुख्य सचिव पद, DPC ने दी मंजूरी
    • Aragoda Chowk Ranchi में Liquor Bar की License Suspended: SSP की रिपोर्ट के बाद बड़ा एक्शन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2025 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.