Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    DDC के ठिकानों पर निगरानी का छापा, कई ठिकानों पर एक साथ रेड

    March 24, 2026

    झारखंड सरकार देगी 5000 लोगों को सब्सिडी वाला बैंक लोन, जानिए किन्हें मिलेगा लाभ

    March 24, 2026

    जनभागीदारी से टीबी उन्मूलन की दिशा में झारखंड के प्रयास तेज, राज्य की 455 पंचायतें टीबी मुक्त घोषित

    March 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»रेमो डिसूजा को धमकाने वाला गैंगस्टर रवि पुजारी गिरफ्तार, मांगी थी ₹50 लाख की फिरौती
    Breaking News

    रेमो डिसूजा को धमकाने वाला गैंगस्टर रवि पुजारी गिरफ्तार, मांगी थी ₹50 लाख की फिरौती

    AdminBy AdminJanuary 23, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    गैंगस्टर रवि पुजारी को मुंबई पुलिस के एंटी-एक्सटॉर्शन सेल ने गिरफ्तार कर लिया है। उन पर साल 2018 में कोरियोग्राफर-फिल्म डायरेक्टर रेमो डिसूजा और उनकी पत्नी लिजेस डिसूजा पर धमकी देने और रंगदारी मांगने का आरोप था। एक फिल्म को लेकर हुए विवाद के बाद पूरा मामला शुरू हुआ था और अब जाकर उसको अरेस्ट किया जा सका है।

    गैंगस्टर रवि पुजारी को पांच साल पहले साउथ अफ्रीका के देश सेनेगल में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। वह कई बॉलीवुड सेलेब्स को धमका चुके थे और कइयों के घर पर हमला भी किया था। वह 200 से ज्यादा केस में वॉन्टेड थे। हालांकि रेमो डिसूजा के केस में उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई थी।

    रवि पुजारी को पुलिस कस्टडी में भेजा गया

    गुरुवार, 22 जनवरी को क्राइम ब्रांच ने गैंगस्टर रवि पुजारी को कोर्ट में पेश किया और वहां से उसको 27 जनवरी तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि उसके सह-अरोपी सत्येंद्र त्यागी को पहले ही अरेस्ट कर लिया गया था। उसने ही रवि पुजारी को ऑर्डर दिया था, जिसके बाद उसने अक्टूबर 2016 और फरवरी, 2018 को रेमो डिसूजा को धमकाया था।

    रेमो डिसूजा को रवि पुजारी ने दी थी धमकी

    गैंगस्टर पर आरोप है कि उसने रेमो, उनकी पत्नी और मैनेजर को कई बार फोन किए थे और उन पर फिल्म ‘डेथ ऑफ अमर’ की रिलीज को लेकर दबाव बनाया था। साथ ही मामला सेटल करने के लिए 50 लाख रुपये की रंगदारी भी मांगी थी। साल 2018 में रेमो और सत्येंद्र के बीच एक एग्रीमेंट हुआ था, जिसमें फिल्म का टाइटल बदलकर ‘अमर मस्ट डाई’ रखा। हालांकि फिल्म पर अधिकार को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया था। गैंगस्टर का दावा था कि उसने प्रोजेक्ट में पैसे लगाए थे और दावा किया था कि 5 करोड़ रुपये अभी तक रेमो से मिले नहीं है।

    सत्येंद्र त्यागी के कहने पर रवि पुजारी ने मांगी थी रंगदारी

    इसके बाद सत्येंद्र त्यागी ने रवि पुजारी को रुपये वसूलने के लिए हायर किया था। सत्येंद्र के इशारों पर रवि ने रेमो और उनकी पत्नी-मैनजर को धमकी देनी शुरू कर दी थी। और 50 लाख रुपये मामला सेटल करने के लिए मांगे थे। बता दें कि रवि एक वक्त पर डन छोटा राजन का शार्प शूटर था। और सुपारी लेकर वह मर्डर करता था।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    DDC के ठिकानों पर निगरानी का छापा, कई ठिकानों पर एक साथ रेड

    March 24, 2026

    झारखंड सरकार देगी 5000 लोगों को सब्सिडी वाला बैंक लोन, जानिए किन्हें मिलेगा लाभ

    March 24, 2026

    जनभागीदारी से टीबी उन्मूलन की दिशा में झारखंड के प्रयास तेज, राज्य की 455 पंचायतें टीबी मुक्त घोषित

    March 24, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • DDC के ठिकानों पर निगरानी का छापा, कई ठिकानों पर एक साथ रेड
    • झारखंड सरकार देगी 5000 लोगों को सब्सिडी वाला बैंक लोन, जानिए किन्हें मिलेगा लाभ
    • जनभागीदारी से टीबी उन्मूलन की दिशा में झारखंड के प्रयास तेज, राज्य की 455 पंचायतें टीबी मुक्त घोषित
    • झारखंड के मौसम पर तीन पश्चिमी विक्षोभ का असर, आंधी-बारिश का येलो अलर्ट
    • असम विधानसभा चुनाव के लिए झामुमो ने 21 प्रत्याशियों की सूची की जारी
    • चलती ट्रेन में धुआं-धुआं! जनशताब्दी एक्सप्रेस में मची अफरा-तफरी, बाल-बाल बचे यात्री
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.