राजधानी देहरादून की शांत वादियां एक बार फिर शुक्रवार को गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। सिल्वर सिटी मॉल में जिम से लौट रहे स्टोर क्रशन संचालक विक्रम शर्मा की हत्या कर दी गई। एक माह के अंदर पांचवीं हत्या से देहरादून में खौफ का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
बताया गया है कि मृतक विक्रम शर्मा गैंगस्टर था। उस पर 50 से अधिक मुकदमे दर्ज थे। उस पर 30 से अधिक हत्या के मुकदमे दर्ज थे। मामले के तार झारखंड गैंग से तार जुड़े हैं। पुलिस इस घटना को गैंगवार से जोड़ रही है।
बताया जा रहा है कि करीब 10 साल पहले विक्रम शर्मा को झारखंड पुलिस गिरफ्तार करके ले गई थी। लंबे समय तक वह जेल में बंद रहा। अब वह अंडरग्राउंड रहकर धंधे कर रहा था।

