Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नेमरा गांव में लिया जमीनी जायजा, तालाब निरीक्षण और बाहा पूजा के दौरान ग्रामीणों से की मुलाकात

    March 5, 2026

    नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन भरा, अमित शाह और चिराग पासवान ने दी शुभकामनाएं – बिहार की राजनीति में नई हलचल

    March 5, 2026

    झारखंड में 73% मतदाताओं का सत्यापन पूरा, अप्रैल से शुरू होगा SIR अभियान

    March 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»घाटशिला उपचुनाव: 11 नवंबर को शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा चाक-चौबंद, 186 बूथ संवेदनशील घोषित
    Breaking News

    घाटशिला उपचुनाव: 11 नवंबर को शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा चाक-चौबंद, 186 बूथ संवेदनशील घोषित

    AdminBy AdminNovember 10, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के लिए 11 नवंबर को मतदान होगा। प्रशासन ने मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। रविवार शाम 5 बजे से प्रचार पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है।
    जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी और वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय ने संयुक्त प्रेस वार्ता में बताया कि चुनाव शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी माहौल में संपन्न कराने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

    दोनों अधिकारियों ने मतदाताओं से लोकतंत्र के इस पर्व में शत-प्रतिशत मतदान की अपील की है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता प्रत्येक पात्र मतदाता को मतदान का अवसर सुनिश्चित कराना है।

    सुबह 7 से शाम 5 बजे तक होगा मतदान

    घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के सभी 300 मतदान केंद्रों पर सुबह 7 से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि सभी बूथों की वेबकास्टिंग के जरिए रियल-टाइम निगरानी की जाएगी।

    मतदान कार्य में 1200 से अधिक कर्मियों की तैनाती की गई है। ये सभी दल 10 नवंबर को को-ऑपरेटिव कॉलेज, जमशेदपुर स्थित डिस्पैच सेंटर से अपने गंतव्य के लिए रवाना होंगे।

    क्षेत्र के 186 मतदान केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया गया है, जिन पर विशेष सतर्कता बरती जाएगी। इसके लिए 30 माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात किए जा रहे हैं, जो मतदान प्रक्रिया की करीबी निगरानी करेंगे।

    चुुनाव को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

    वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय ने बताया कि मतदान को शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की 10 कंपनियां तैनात की जा रही हैं। किसी भी बाहरी गड़बड़ी को रोकने के लिए अंतरराज्यीय और अंतर-जिला सीमाएं 72 घंटे पहले से सील कर दी गई हैं।

    उन्होंने बताया कि प्रचार थमने के बाद बाहरी राजनीतिक पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के रुकने पर रोक लगा दी गई है। इसके तहत क्षेत्र के मैरिज हॉल, होटल, लॉज और गेस्ट हाउस की सघन जांच की जा रही है।

    चुनाव आचार संहिता का सख्ती से पालन

    प्रशासन ने आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की है। अब तक तीन करोड़ 30 लाख रुपये मूल्य की अवैध सामग्री (नकदी, शराब, ड्रग्स आदि) जब्त की गई है। इसके अलावा 1233 शस्त्र जमा कराए गए हैं और 100 लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया चल रही है।

    अब तक 600 अभियुक्तों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किए गए हैं, जबकि 19 अवैध हथियार भी जब्त किए गए हैं। अधिकारी ने कहा कि चुनाव को प्रभावित करने वाले किसी भी व्यक्ति या तत्व के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएंगे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नेमरा गांव में लिया जमीनी जायजा, तालाब निरीक्षण और बाहा पूजा के दौरान ग्रामीणों से की मुलाकात

    March 5, 2026

    नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन भरा, अमित शाह और चिराग पासवान ने दी शुभकामनाएं – बिहार की राजनीति में नई हलचल

    March 5, 2026

    झारखंड में 73% मतदाताओं का सत्यापन पूरा, अप्रैल से शुरू होगा SIR अभियान

    March 5, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नेमरा गांव में लिया जमीनी जायजा, तालाब निरीक्षण और बाहा पूजा के दौरान ग्रामीणों से की मुलाकात
    • नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन भरा, अमित शाह और चिराग पासवान ने दी शुभकामनाएं – बिहार की राजनीति में नई हलचल
    • झारखंड में 73% मतदाताओं का सत्यापन पूरा, अप्रैल से शुरू होगा SIR अभियान
    • छत्तीसगढ़ में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, 5 लाख का इनामी नक्सली ढेर, भारी हथियार बरामद
    • लो-प्रोफाइल लाइफ से सियासत तक? निशांत कुमार की एंट्री से बिहार की राजनीति में हलचल
    • झारखंड में वोटर लिस्ट पर महासंग्राम: अप्रैल से शुरू होगी SIR
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.