Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    घाटशिला विधानसभा निर्वाचन शांतिपूर्ण सम्पन्न, वोटिंग प्रतिशत 73.88% रहा

    November 11, 2025

    IAS विनय चौबे फंसे नए केस में! ACB ने हजारीबाग लैंड स्कैम में किया रिमांड पर अरेस्ट

    November 11, 2025

    ‘किसी भी साजिशकर्ता को बख्शा नहीं जाएगा…’ दिल्ली ब्लास्ट पर पीएम मोदी की दो टूक

    November 11, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»घाटशिला विधानसभा निर्वाचन शांतिपूर्ण सम्पन्न, वोटिंग प्रतिशत 73.88% रहा
    Breaking News

    घाटशिला विधानसभा निर्वाचन शांतिपूर्ण सम्पन्न, वोटिंग प्रतिशत 73.88% रहा

    AdminBy AdminNovember 11, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री के रवि कुमार ने कहा है कि 45 घाटशिला उपचुनाव शांतिपूर्ण से संपन्न हो गया है। उप चुनाव में 300 मतदान केंद्रों पर ससमय मतदान सम्पन्न हो चुका है। किसी भी स्थान पर किसी अप्रिय घटना का संज्ञान प्राप्त नहीं हुआ है। श्री के रवि कुमार मंगलवार को निर्वाचन सदन से 45 घाटशिला उपचुनाव के समाप्ति के उपरान्त मीडिया को संबोधित कर रहे थे।

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि एमसीसी एवं अन्य वायलेशन के लिए दो एफआईआर आज फाइल हुए है। जिसमें एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीक्रेसी ऑफ वोट का वायलेशन करने को लेकर एवं दूसरा कुछ पैसे के साथ में मतदान के दिन में घूमने को लेकर मामला सामने आया है। इसे दो अलग-अलग केस के रूप में एफआईआर फाइल किया गया है।

    के. रवि कुमार ने कहा है कि पूर्व में एमसीसी के दो केस फाइल हुए थे। अभी तक घाटशिला उपचुनाव में एमसीसी के कुल चार केस फाइल हुए।पहले दो केस में एक लाइसेंस आर्म्स के साथ में इलेक्शन पीरियड में घूमना एवं दूसरा एआई का यूज़ करते हुए कुछ आपत्तिजनक संदेश जारी की गई थी।

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा है कि केवल तीन पोलिंग स्टेशन को छोड़कर आज सभी पोलिंग पार्टी शाम को वापस आ जाएंगे। ये 3 मतदान केंद्रों का लोकेशन इंटीरियर इलाके में होने के कारण ये पोलिंग पार्टी कल सुबह वापस आएंगे। इस हेतु भारत निर्वाचन आयोग से पूर्व में ही अनुमति ले ली गई थी साथ ही इनके लिए भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए सारी व्यवस्था पूरी कर ली गई है। इस हेतु सभी प्रत्याशियों को भी इसकी सूचना दी गई गई है।

    के. रवि कुमार ने कहा कि अभी अपराह्न 5:00 बजे तक वोटिंग परसेंटेज 73.88% है। क्लोजअप पोल, एंड ऑफ पोल का एवं स्क्रूटनी के बाद डेटा अद्यतन होगी, 14 नवंबर को मतगणना की निर्धारित है।

    इस अवसर पर संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री सुबोध कुमार सहित मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के पदाधिकारी उपस्थित थे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    IAS विनय चौबे फंसे नए केस में! ACB ने हजारीबाग लैंड स्कैम में किया रिमांड पर अरेस्ट

    November 11, 2025

    ‘किसी भी साजिशकर्ता को बख्शा नहीं जाएगा…’ दिल्ली ब्लास्ट पर पीएम मोदी की दो टूक

    November 11, 2025

    झारखंड की आबादी 4 करोड़ के करीब! लातेहार ने रांची और गिरिडीह को छोड़ा पीछे | पढ़िए पूरी रिपोर्ट

    November 11, 2025
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • घाटशिला विधानसभा निर्वाचन शांतिपूर्ण सम्पन्न, वोटिंग प्रतिशत 73.88% रहा
    • IAS विनय चौबे फंसे नए केस में! ACB ने हजारीबाग लैंड स्कैम में किया रिमांड पर अरेस्ट
    • ‘किसी भी साजिशकर्ता को बख्शा नहीं जाएगा…’ दिल्ली ब्लास्ट पर पीएम मोदी की दो टूक
    • झारखंड की आबादी 4 करोड़ के करीब! लातेहार ने रांची और गिरिडीह को छोड़ा पीछे | पढ़िए पूरी रिपोर्ट
    • जमशेदपुर में कुत्ते को लेकर विवाद से मचा हंगामा, महिला को दी रेप और मर्डर की धमकी
    • चल रहीं है धर्मेंद्र की सांसें, हेमा मालिनी ने किया कन्फर्म
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2025 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.