Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची समाहरणालय को बम से उड़ाने की धमकी! अलर्ट मोड में बम स्क्वॉड और पुलिस

    February 12, 2026

    पटना सिविल कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, 24 घंटे में दूसरी बार हड़कंप!

    February 12, 2026

    पलामू प्रमंडल को एक साल बाद मिला स्थायी आयुक्त, कुमुद सहाय की एंट्री से बढ़ी उम्मीदें

    February 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»झारखंड में अगले 6 दिनों तक होती रहेगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया Yellow Alert
    Breaking News

    झारखंड में अगले 6 दिनों तक होती रहेगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया Yellow Alert

    AdminBy AdminJuly 1, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव वाला क्षेत्र काफी सक्रिय है. इससे झारखंड में लगभग सभी जिलों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने एक जुलाई को झारखंड के पांच जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. इनमें गढ़वा, पलामू, लातेहार, लोहरदगा और गुमला में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गयी है. राज्य में छह जुलाई तक भारी बारिश का दौर रहेगा. एक से 30 जून तक पूरे झारखंड में 348.9 मिमी बारिश हुई है. अब तक 84 प्रतिशत अधिक बारिश हो गयी है. रांची में 204 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है.

    भारी बारिश की चेतावनी जारी

    दो जुलाई को चतरा, हजारीबाग, रामगढ़, लातेहार में भारी बारिश हो सकती है. तीन जुलाई को चतरा, कोडरमा, हजारीबाग, रामगढ़, लातेहार और लोहरदगा में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. चार जुलाई को कोडरमा, हजारीबाग, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा, धनबाद, बोकारो और रामगढ़ में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गयी है.

    छह जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट

    पांच और छह जुलाई को झारखंड के उत्तर-पूर्वी भाग में भारी बारिश होगी. मौसम विभाग ने छह जुलाई तक इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. राज्य के अन्य जिलों में आकाश में बादल छाये रहेंगे. बीच-बीच में धूप भी निकलेगी और कहीं-कहीं हल्की व मध्यम दर्जे की बारिश भी हो सकती है. मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया है.

    जमशेदपुर में 40.2 और रांची में 11 मिमी हुई बारिश

    सोमवार को जमशेदपुर में 40.2 मिमी और रांची में 11 मिमी बारिश हुई. जबकि पिछले 24 घंटे में पूर्वी सिंहभूम में 143.2 मिमी बारिश हुई. वहीं मेदिनीनगर में छिटपुट, बोकारो में छह मिमी, देवघर में पांच मिमी, गोड्डा में छह मिमी, खूंटी में नौ मिमी, लातेहार में तीन मिमी, सरायकेला में सात मिमी, सिमडेगा में आठ मिमी तथा चाईबासा में तीन मिमी बारिश रिकॉर्ड की गयी.

    झारखंड में अब तक 84 प्रतिशत अधिक बारिश हुई

    मौसम विभाग के अनुसार पिछले 11 साल में जून माह में सबसे अधिक पूर्वी सिंहभूम में रिकॉर्ड 607.8 मिमी बारिश हुई है, जबकि राजधानी रांची में 600.5 मिमी, लातेहार में 508.7 मिमी, सरायकेला खरसांवा में 501.6 मिमी, रामगढ़ में 486.2 मिमी, सिमडेगा में 441.6 मिमी, लोहरदगा में 395.1 मिमी, पश्चिम सिंहभूम में 382.5 मिमी, खूंटी में 380.5 मिमी, चतरा में 375.4 मिमी, धनबाद में 343.4 मिमी, गुमला में 322.2 मिमी तथा बोकारो में 282.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गयी.

    झारखंड में 348.9 मिमी हुई बारिश

    एक से 30 जून तक पूरे झारखंड में 348.9 मिमी बारिश हुई है, जबकि सामान्यतः इस समय 189.5 मिमी बारिश होती है यानी राज्य में अब तक 84 प्रतिशत अधिक बारिश हो गयी है. देवघर, पलामू और गोड्डा में अभी भी सामान्य से कम बारिश हुई है. रांची में 204 प्रतिशत अधिक बारिश हो गयी है.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    रांची समाहरणालय को बम से उड़ाने की धमकी! अलर्ट मोड में बम स्क्वॉड और पुलिस

    February 12, 2026

    पटना सिविल कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, 24 घंटे में दूसरी बार हड़कंप!

    February 12, 2026

    पलामू प्रमंडल को एक साल बाद मिला स्थायी आयुक्त, कुमुद सहाय की एंट्री से बढ़ी उम्मीदें

    February 12, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची समाहरणालय को बम से उड़ाने की धमकी! अलर्ट मोड में बम स्क्वॉड और पुलिस
    • पटना सिविल कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, 24 घंटे में दूसरी बार हड़कंप!
    • पलामू प्रमंडल को एक साल बाद मिला स्थायी आयुक्त, कुमुद सहाय की एंट्री से बढ़ी उम्मीदें
    • Instagram के प्यार में 1400KM दूर भागी 3 बच्चों की मां, पहुंची तो निकला दिहाड़ी मजदूर!
    • डिजिटल युग की ओर झारखंड पुलिस का बड़ा कदम, बनेगी एआई टास्क फोर्स
    • पुलिस ऑफिस के पीछे मां और बच्ची का शव, दुमका में मचा हड़कंप
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.