Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची सिविल कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से भेजा गया मैसेज

    March 10, 2026

    खराब मौसम का असर: दिल्ली से रांची आ रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट कोलकाता डायवर्ट

    March 10, 2026

    असम में आदिवासियों से संवाद करेंगे हेमंत सोरेन, दौरे को लेकर बढ़ी सियासी हलचल

    March 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»धर्मेंद्र के जाने का दर्द अब भी बरकरार, हेमा मालिनी आज तक नहीं देख पाईं उनकी आखिरी फिल्म
    Breaking News

    धर्मेंद्र के जाने का दर्द अब भी बरकरार, हेमा मालिनी आज तक नहीं देख पाईं उनकी आखिरी फिल्म

    AdminBy AdminJanuary 13, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    धर्मेंद्र के निधन हो डेढ़ महीने पूरे हो चुके हैं, लेकिन अभी भी उनका परिवार अभिनेता खोने के गम से नहीं उभर पाया है। सनी देओल जब बॉर्डर 2 का ट्रेलर लॉन्च कर रहे थे, तो पिता को याद करके उनकी आंखें पूरी तरह नम हो गई थीं।

    सिर्फ सनी ही नहीं, धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी हेमा मालिनी भी ‘शोले’ एक्टर को खोने के गम से उभर नहीं पा रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने खुद बताया कि वह धर्मेंद्र के जाने के बाद एक काम करने की हिम्मत अभी तक नहीं जुटा पाई हैं

    धर्मेंद्र को खोने के दर्द से नहीं उभर पाईं हेमा मालिनी

    धर्मेंद्र के निधन के बाद उनकी आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ सिनेमाघरों में 1 जनवरी 2026 को रिलीज हुई। जिससे पहले मुंबई में वॉर ड्रामा फिल्म की स्क्रीनिंग हुई। सनी देओल-सलमान खान सहित सब नम आंखों के साथ ही-मैन की आखिरी फिल्म देखने के लिए पहुंचे। हालांकि, हेमा मालिनी स्क्रीनिंग में नहीं दिखीं और न ही उन्होंने अब तक ‘इक्कीस’ देखी।

    हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र की स्क्रीन से खास बातचीत में धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म इक्कीस न देखने की वजह बताई। उन्होंने कहा, “जब ये फिल्म रिलीज हुई थी, तब मैं मथुरा आई हुई थी। मेरा यहां पर कुछ काम था। मैंने अभी तक ये फिल्म नहीं देखी है, क्योंकि ये मेरे लिए बहुत भावुक कर देने वाला पल होगा। मेरी बेटी भी मुझसे यही कह रही थी। शायद मैं इसे बाद में तब देखूंगी, जब मेरे घाव थोड़े भरने लगेंगे।”

    अमिताभ बच्चन के नाती ने निभाई थी मुख्य भूमिका

    इक्कीस की कहानी की बात करें तो श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी इस वॉर ड्रामा की कहानी 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की है, जिसमें 21 साल के ‘सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल’ ने दुश्मन देश के कई टैंक को ध्वस्त कर दिए थे। मरणोपरांत उन्हें भारत के सर्वोच्च वीरता पुरस्कार परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था। यह फिल्म उन्हें एक ट्रिब्यूट है।

    फिल्म में अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा ने शहीद अरुण खेत्रपाल का किरदार अदा किया है। उनके अलावा फिल्म में सिमर भाटिया, जयदीप अहलावत और धर्मेंद्र मुख्य भूमिका में दिखाई दिए। धर्मेंद्र की लास्ट फिल्म देख फैंस की आंखें पूरी तरह से नम हो गई थीं।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    रांची सिविल कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से भेजा गया मैसेज

    March 10, 2026

    खराब मौसम का असर: दिल्ली से रांची आ रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट कोलकाता डायवर्ट

    March 10, 2026

    असम में आदिवासियों से संवाद करेंगे हेमंत सोरेन, दौरे को लेकर बढ़ी सियासी हलचल

    March 10, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची सिविल कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से भेजा गया मैसेज
    • खराब मौसम का असर: दिल्ली से रांची आ रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट कोलकाता डायवर्ट
    • असम में आदिवासियों से संवाद करेंगे हेमंत सोरेन, दौरे को लेकर बढ़ी सियासी हलचल
    • रजरप्पा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं से मारपीट मामले में कार्रवाई, 4 जैप जवान और 1 होमगार्ड निलंबित
    • झारखंड पुलिस को स्मार्टफोन का तोहफा! अनुसंधानकर्ताओं के लिए नई सुविधा जारी
    • झारखंड पुलिस का बड़ा एक्शन: 200 कुख्यात अपराधियों पर इनाम, कानून-व्यवस्था में कड़ा सुधार!
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.