Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    ओडिशा और झारखंड के जज संभालेंगे बंगाल में SIR की कमान, सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश

    February 25, 2026

    ईडी समन विवाद में सीएम हेमंत सोरेन को मिली बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के आदेश पर लगाई रोक

    February 25, 2026

    धनबाद सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

    February 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»ईडी समन विवाद में सीएम हेमंत सोरेन को मिली बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के आदेश पर लगाई रोक
    Breaking News

    ईडी समन विवाद में सीएम हेमंत सोरेन को मिली बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के आदेश पर लगाई रोक

    AdminBy AdminFebruary 25, 2026No Comments1 Min Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    ईडी के समन की अवहेलना से जुड़े मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में हाईकोर्ट के आदेश पर फिलहाल रोक लगा दी है और प्रवर्तन निदेशालय को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है.

    दरअसल, मुख्यमंत्री ने झारखंड हाई कोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी थी, जिसमें उन्हें समन अवहेलना प्रकरण में निचली अदालत में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने से तो छूट दी गई थी, लेकिन न्यायिक कार्यवाही का सामना करने का निर्देश बरकरार रखा गया था. इसी आदेश के खिलाफ उन्होंने शीर्ष अदालत में अपील दायर की थी.

    इस अपील पर सुनवाई मुख्य न्यायाधीश सूर्य कान्त, न्यायमूर्ति जॉयमाला बाग़ची और न्यायमूर्ति विपुल एम पंचोली की पीठ ने की. दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के आदेश के प्रभाव को स्थगित कर दिया.

    अदालत ने ईडी को निर्देश दिया है कि वह इस मामले में अपना विस्तृत जवाब दाखिल करें.  अब इस प्रकरण की अगली सुनवाई 13 अप्रैल को होने की संभावना है. सुप्रीम कोर्ट के इस अंतरिम फैसले के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है और आगे की सुनवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    ओडिशा और झारखंड के जज संभालेंगे बंगाल में SIR की कमान, सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश

    February 25, 2026

    धनबाद सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

    February 25, 2026

    झारखंड विधानसभा: अधूरे टेंडर पर हंगामा, समीक्षा के बाद कार्रवाई का आश्वासन

    February 25, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • ओडिशा और झारखंड के जज संभालेंगे बंगाल में SIR की कमान, सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश
    • ईडी समन विवाद में सीएम हेमंत सोरेन को मिली बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के आदेश पर लगाई रोक
    • धनबाद सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
    • झारखंड विधानसभा: अधूरे टेंडर पर हंगामा, समीक्षा के बाद कार्रवाई का आश्वासन
    • वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आया परिवार, तीन की मौके पर मौत
    • चंपई सोरेन के पोते की कुल्लू में रहस्यमयी मौत! स्कीइंग के बाद क्या हुआ ऐसा?
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.