Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    विधानसभा शीतकालीन सत्र शुरू: सीएम ने स्पीकर रवींद्र नाथ महतो का स्वागत किया

    December 5, 2025

    पलामू में बड़ा खुलासा: शराब तस्करी में मदद के आरोप में ASI अभिमन्यु सिंह सस्पेंड

    December 5, 2025

    झारखंड वन भूमि घोटाला: ACB के खुलासे के बाद कोर्ट ने विनय चौबे की जमानत याचिका खारिज

    December 5, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»हेमंत सोरेन ने सिर्फ झारखंड को लूटा है और आदिवासियों के साथ गलत किया है- Amit Shah
    झारखण्ड

    हेमंत सोरेन ने सिर्फ झारखंड को लूटा है और आदिवासियों के साथ गलत किया है- Amit Shah

    AdminBy AdminJuly 20, 2024No Comments5 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची में हेमंत सरकार पर केन्द्रीय गृहमंत्री ने जमकर किया प्रहार

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने धुर्वा के प्रभात तारा मैदान में आयोजित भाजपा की विस्तृत कार्य समिति की बैठक में इंडी गठबंधन की सरकार पर जमकर हमला बोला। अमित शाह ने हेमंत सोरेन सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि यह सरकार आदिवासियों की विरोधी है। इसने आदिवासियों का कल्याण नहीं, बल्कि उनका शोषण किया है। झारखंड विधानसभा के शंखनाद के लिए बुलाई गयी इस सभा में भाजपा के प्रदेश और राष्ट्रीय नेताओं का जमावड़ा था। सभास्थल पर हजारों भाजपा कार्यकर्तों की भीड़ भी प्रभात तारा मैदान पर उपस्थित थी। मंच पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा कर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यश्र बाबूलाल मरांडी, पूर्व केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी, केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी समेत अन्य भाजपा नेता उपस्थित थे।

    केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भगवान बिरसा मुंडा और अमर शहीद अल्बर्ट एक्का को प्रणाम करने के बाद लोकसभा चुनाव में झारखंड में भाजपा को 9 सीटें जीत दिलाने के लिए झारखंड की जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया। उन्होंने उम्मीद जतायी कि लोकसभा की इस जीत से यह पता चलता है कि आगामी विधानसभा में किसकी किसकी सरकार बनने वाली है। उन्होंने कहा कि आपसे मिले विश्वास से पता चलता है कि झारखंड में 2024 में पूर्ण बहुमत से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी।

    कांग्रेस को अहंकारी बताकर कहा- ‘देश में ऐसा पहली बार देखने को मिला’

    अमित शाह ने कहा कि देश की जनता ने लोकसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुत के साथ जीत दिलाकर नरेन्द्र मोदी तो तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने का अवसर दिया। उन्होंने कहा कि ऐसा 60 वर्षों में हुआ है जब तीसरी बार जनता ने किसी को प्रधानमंत्री चुनने का काम किया है, लेकिन इस बार के चुनाव परिणाम में एक विचित्र बात देखने को मिल रही है। वह है पराजय का अहंकार। ऐसा देखा जाता है कि विजय के बाद अहंकार आता है, लेकिन पराजय के बाद अहंकार पहली बार देखा है। देश में सरकार भाजपा की बनी है, पर अहंकार कांग्रेस को हो गया है। भाजपा को देश की जनता ने 240 सीटें दीं, जबकि पूरे इंडी गठबंधन को 240 सीटें नहीं मिलीं, फिर भी देखिये अहंकार किसको आ गया है? उन्होंने पूछा क्या कांग्रेस को अपने शासन काल में 12 लाख करोड़ का घपला-घोटाला करने का अहंकार है? अपने शासन काल में भाई-भतीजावाद करके जो भ्रष्टाचार किया, क्या उसका अहंकार है? या फिर अपने शासन काल में तुष्टीकरण का काम किया उसका अहंकार है?

    10 साल के शासन में भी कांग्रेस ने झारखंड का नहीं किया कल्याण – शाह

    केन्द्रीय गृहमंत्री ने कांग्रेस पर उसके शासन काल में भी झारखंड का कल्याण नहीं करने का आरोप लगाया। कांग्रेस ने 10 साल में देश और झारखंड के लिए जितना काम नहीं किया, उससे ज्यादा काम अपने 10 सालों भाजपा ने कर के दिखाया है। आज झारखंड के सीएम केन्द्र की भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हैं कि इसने झारखंड को कुछ नहीं दिया। तो कांग्रेस और भाजपा ने 10 सालों में जो कुछ भी झारखंड को दिया, उसकी तुलना करके देख लीजिए, पता चल जायेगा कि भाजपा ने झारखंड के लिए क्या किया। शाह ने कहा कि कांग्रेस ने अपने 10 साल के शासन में झारखंड को मात्र 84 हजार करोड़ रुपये दिये। जबकि 10 साल में झारखंड को 3 लाख 84 हजार करोड़ रुपये मोदी सरकार ने दिया। झारखंड को संवारने का काम कांग्रेस और जेएमएम ने नहीं, भाजपा ने किया। सड़क, रेलवे, देवघर एम्स, गरीब कल्याण के लिए जितना काम भाजपा ने किया, उतना कांग्रेस ने नहीं किया। झारखंड से कई योजनाओं की शुरुआत की गयी है। हेमंत सोरेन की सरकार में जो हुआ उसे पूरी दुनिया ने देखा कि कैसे यहां 300 करोड़ के नोटों का पहाड़ निकला, एक मंत्री के पीए के घर से करोड़ों रुपये निकले। दूसरी ओर झारखंड में बाबूलाल मरांडी, अर्जुन मुंडा और रघुवर दास की सरकार बनी। लेकिन भाजपा सरकारों ने हमेशा ऐसा काम किया कि सिर उठा कर जनता के बीच जा सकें।

    हेमंत सरकार पर आदिवासियों का विकास नहीं करने का आरोप

    अमित शाह ने इंडी गठबंधन की हेमंत सोरेन सरकार पर आदिवासी होते हुए भी आदिवासियों का कल्याण नहीं करने का बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन आदिवासी है, लेकिन आदिवासी कल्याण का मतलब उनकी नजर में अपने परिवार का कल्याण है। आज झारखंड में आदिवासियों का किस प्रकार शोषण हो रहा है। इसको देखना हो तो संताल परगना को देखना होगा। वहां आज आदिवासियों की संख्या घट रही है। बांग्लादेशी अवैध तरीके से घुस कर यहां की डेमोग्राफी को बदल रहे हैं। लेकिन यहां कि सरकार को इसकी जरा भी चिंता नहीं है। इसलिए झारखंड में कांग्रेस और जेएमएम की सरकार को बदलना जरूरी है। उन्होंने कहा कि झारखंड में भाजपा की सरकार बनने के बाद सरकार आदिवासियों की घटती जनसंख्या को लेकर श्वेत पत्र लायेगी।

    अमित शाह ने कार्यकर्ताओं से भाजपा को जिताने का आह्वान किया

    अमित शाह ने राज्य की जनता और भाजपा के कार्यकर्तों से अपील की झारखंड भ्रष्टाचारी सरकार को उखाड़ फेंकना है और भाजपा की सरकार बनानी है, इसलिए भाजपा के कार्यों और इंडी गठबंधन के भ्रष्टाचार को घर-घर तक ले जाइये।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    विधानसभा शीतकालीन सत्र शुरू: सीएम ने स्पीकर रवींद्र नाथ महतो का स्वागत किया

    December 5, 2025

    पलामू में बड़ा खुलासा: शराब तस्करी में मदद के आरोप में ASI अभिमन्यु सिंह सस्पेंड

    December 5, 2025

    झारखंड वन भूमि घोटाला: ACB के खुलासे के बाद कोर्ट ने विनय चौबे की जमानत याचिका खारिज

    December 5, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • विधानसभा शीतकालीन सत्र शुरू: सीएम ने स्पीकर रवींद्र नाथ महतो का स्वागत किया
    • पलामू में बड़ा खुलासा: शराब तस्करी में मदद के आरोप में ASI अभिमन्यु सिंह सस्पेंड
    • झारखंड वन भूमि घोटाला: ACB के खुलासे के बाद कोर्ट ने विनय चौबे की जमानत याचिका खारिज
    • दो दिवसीय देवघर दौरे पर पहुंचेंगे भाजपा अध्यक्ष JP नड्डा, कई कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा
    • दिल्ली पहुंचे राष्ट्रपति पुतिन: PM मोदी ने किया गर्मजोशी से स्वागत, आज होगी भारत-रूस सालाना समिट
    • JSSC CGL रिजल्ट-नियुक्ति पर लगी रोक हटी: सैकड़ों अभ्यर्थी CM आवास पहुँचे, हेमन्त सोरेन को जताया आभार — “निष्पक्ष जांच से मिला न्याय”
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2025 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.