Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची में कांग्रेस नेता के छोटे भाई हेमंत साहू पर चलीं गोलियां, पारस अस्पताल में जोरदार हंगामा

    July 4, 2025

    पटना समेत देश के 9 हाईकोर्ट को मिलेंगे 15 नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने दी मंजूरी, देखिए पूरी LIST

    July 4, 2025

    गया से दरभंगा जा रही SSB जवानों की बस में बड़ा हादसा टला, ड्राइवर की सूझबूझ से बचे 40 जवान

    July 4, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»Hemant Soren News: चाईबासा में विपक्ष पर बरसे सीएम हेमंत, कहा- जब तक मुझे जेल भेजेगो, तब तक झारखंड को मजबूत कर दूंगा
    Breaking News

    Hemant Soren News: चाईबासा में विपक्ष पर बरसे सीएम हेमंत, कहा- जब तक मुझे जेल भेजेगो, तब तक झारखंड को मजबूत कर दूंगा

    AdminBy AdminSeptember 9, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Hemant Soren News
    Hemant Soren News
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    Hemant Soren News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड में साढ़े आठ लाख लोगों को घर देने की घोषणा की है। शुक्रवार को पश्चिमी सिंहभूम जिले के नोवामुंडी प्रखंड अंतर्गत गुवा के फुटबाल मैदान में गुवा गोलीकांड के बलिदानियों को श्रद्धांजलि देने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड में साढ़े आठ लोगों को घर देना है लेकिन केंद्र से इसकी स्वीकृति नहीं मिल रही है।

    ऐसे में हमने निर्णय लिया है कि यहां के गरीब बेघर लोगों को हम ‘अबुआ’ आवास देंगे। आने वाले समय में झारखंड में कोई बेघर नहीं रहेगा।

    गुवा गोलीकांड के बलिदानियों को नमन करते हुए सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने पुलिस की लाठी, डंडा, गोली खाई। हमारे आदिवासियों ने जल, जंगल, जमीन बचाने के लिए लड़ाई लड़ी। हमारे पूर्वजों ने संघर्ष किया इसलिए हम आज जिन्दा हैं। आज भी हमलोगों के लिए कई चुनौतियां खड़ी हैं।

    सीएम ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार बनने के बाद से विपक्ष सरकार गिराने में लग गए। संविधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर मुझे जेल भेजने की कोशिश की जा रही है।

    जब तक मुझे जेल भेजेगो, तब तक झारखंड को मजबूत कर दूंगा। श्रद्धांजलि सभा के बाद परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन एवं परिसंपत्ति वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 95 योजनाओं का शिलान्यास, 31 योजनाओं का उद्घाटन तथा 282 करोड़ रुपये की परिसंपत्ति का वितरण किया।

    उपचुनाव के नतीजे से सरकार व गठबंधन साथियों का मनोबल बढ़ा

    सभा के बाद पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को आये उपचुनाव के परिणाम पर खुशी जताते हुए कहा कि आज देश के उपचुनाव में विपक्ष से ज्यादा हमने सीटें जीती हैं। डुमरी विधानसभा उपचुनाव का परिणाम कई चुनौतियों के बीच में जन-जन तक पहुंचाने का प्रभाव है।

    अलग राज्य बनने के बाद हमारी सरकार ने सर्वाधिक उपचुनाव जीते हैं। उपचुनाव के नतीजे से मौजूदा सरकार और गठबंधन साथियों का मनोबल बढ़ा है। इसका भविष्य में असर पड़ने के एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि रोड़े डालने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसे में राज्यों में विधानसभा और लोकसभा चुनाव पर भी संशय है।

    इसे भी पढें: रांची के एसएसपी कौशल किशोर का हुआ तबादला, अब संभालेंगे जमशेदपुर की कमान

    Hemant Soren News
    hemant soren news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    रांची में कांग्रेस नेता के छोटे भाई हेमंत साहू पर चलीं गोलियां, पारस अस्पताल में जोरदार हंगामा

    July 4, 2025

    पटना समेत देश के 9 हाईकोर्ट को मिलेंगे 15 नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने दी मंजूरी, देखिए पूरी LIST

    July 4, 2025

    गया से दरभंगा जा रही SSB जवानों की बस में बड़ा हादसा टला, ड्राइवर की सूझबूझ से बचे 40 जवान

    July 4, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची में कांग्रेस नेता के छोटे भाई हेमंत साहू पर चलीं गोलियां, पारस अस्पताल में जोरदार हंगामा
    • पटना समेत देश के 9 हाईकोर्ट को मिलेंगे 15 नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने दी मंजूरी, देखिए पूरी LIST
    • गया से दरभंगा जा रही SSB जवानों की बस में बड़ा हादसा टला, ड्राइवर की सूझबूझ से बचे 40 जवान
    • ट्रंप का Big Beautiful Bill अब कानून बनने को तैयार, जानिये क्या है इसमें ख़ास
    • पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और बेटी अंबा प्रसाद के आधा दर्जन से अधिक ठिकानों पर ED की रेड
    • अब Saving Account में मिनिमम बैलेंस की टेंशन खत्म, PNB के बाद अब एक और सरकारी बैंक ने दी गुड न्यूज, लोन भी सस्ता हुआ
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2025 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.