Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड के किसानों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की मांग, विधानसभा में बोलीं कल्पना सोरेन

    March 12, 2026

    स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान, झारखंड में बनेंगे 8 नए मेडिकल कॉलेज

    March 12, 2026

    झारखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 18 जिलों के 87 वांटेड अपराधियों की लिस्ट जारी

    March 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»परिसीमन पर सीएम हेमंत सोरेन का बड़ा बयान, कहा- केंद्र से होगी आर-पार की लड़ाई
    Breaking News

    परिसीमन पर सीएम हेमंत सोरेन का बड़ा बयान, कहा- केंद्र से होगी आर-पार की लड़ाई

    AdminBy AdminMarch 28, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    देश में होने वाले आगामी परिसीमन को लेकर केन्द्र और राज्य सरकारों में ‘तलवारें’ खिंच गयी हैं। तमिलनाडु समेत अन्य दक्षिणी राज्यों के बाद झारखंड ने भी केन्द्र सरकार को आंखें दिखायी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के समापन संबोधन में कहा कि हम जैसे कमजोर और आदिवासी लोग जब मुख्यमंत्री बन जाते हैं तो विपक्ष और भाजपा के लोगों को तकलीफ होती है। उन्होंने परिसीमन और आदिवासी अधिकारों की रक्षा के मुद्दे पर भी केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि आदिवासी सीटों को घटाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने इसे एक सुनियोजित साजिश बताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में इस मुद्दे पर आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी।

    इसके अलावा मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में लंबित नियुक्तियों को जल्द पूरा करने का संकल्प दोहराया है। उन्होंने कहा कि सदन को लंबे समय के बाद नेता प्रतिपक्ष मिला है।

    मुख्‍यमंत्री ने कहा कि कोल रॉयल्टी के अलावा भी केंद्र पर झारखंड सरकार का बकाया है, लेकिन भुगतान नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष की तमाम साजिशों और सरकार गिराने के प्रयासों के बावजूद उनकी सरकार पहले से अधिक मजबूती के साथ सत्ता में वापस आई है। जनता ने विपक्ष का असली चेहरा देख लिया है और उनका नकाब अब पूरी तरह उतर चुका है।

    हेलीकॉप्टर एंबुलेंस की फ्री सेवा होगी शुरू

    मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार पर वित्तीय भेदभाव का आरोप केंद्र सरकार पर लगाया। उन्होंने कहा कि केंद्र झारखंड के वित्तीय अधिकारों का हनन कर रहा है। पेंशन योजना में केंद्र का हिस्सा रोक दिया गया है, जिससे आम जनता प्रभावित हो रही है। उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि सरकार हेलीकॉप्टर एंबुलेंस की फ्री सेवा शुरू करेगी और हर अस्पताल में हेलीपैड बनाया जाएगा, जिससे जरूरतमंद मरीजों को तत्काल चिकित्सा सुविधा मिल सके।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    झारखंड के किसानों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की मांग, विधानसभा में बोलीं कल्पना सोरेन

    March 12, 2026

    स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान, झारखंड में बनेंगे 8 नए मेडिकल कॉलेज

    March 12, 2026

    झारखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 18 जिलों के 87 वांटेड अपराधियों की लिस्ट जारी

    March 12, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड के किसानों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की मांग, विधानसभा में बोलीं कल्पना सोरेन
    • स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान, झारखंड में बनेंगे 8 नए मेडिकल कॉलेज
    • झारखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 18 जिलों के 87 वांटेड अपराधियों की लिस्ट जारी
    • 50KM की रफ्तार से आंधी-तूफान, बारिश… झारखंड के मौसम में उलटफेर! देवघर-धनबाद समेत 15 जिलों में Alert
    • जमशेदपुर में ‘लुटेरी दुल्हन’ का कारनामा: शादी का झांसा देकर लाखों के गहने लेकर फरार
    • झारखंड के तीन तीरंदाजी कोच स्विट्ज़रलैंड में वर्ल्ड आर्चरी सेमिनार के लिए चयनित
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.