Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सुखदेव नगर में थाने के बाहर हंगामा: पांच गिरफ्तारियों के विरोध में प्रदर्शन, पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप

    October 24, 2025

    झारखंड के कई जिलों में छठ पूजा पर बारिश का अलर्ट

    October 24, 2025

    रांची में झारखंड आर्म्ड पुलिस (JAP-2) के जवान ने की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद की आशंका

    October 24, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»कोडरमा घाटी में भीषण सड़क हादसा, कंटेनर की टक्कर से तीन की मौत
    Breaking News

    कोडरमा घाटी में भीषण सड़क हादसा, कंटेनर की टक्कर से तीन की मौत

    AdminBy AdminJuly 18, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची-पटना : मुख्य मार्ग पर कोडरमा घाटी स्थित नौवां माइल के पास गुरुवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यह घटना बन्दरचुआं के निकट हुई, जब मेघातरी गांव (कोडरमा) के चार लोग ताराघाटी की ओर जा रहे थे। इनमें दो लोग पैदल थे, जबकि दो बाइक से यात्रा कर रहे थे। इसी दौरान कोडरमा से बिहार की ओर जा रहे एक कंटेनर ने चारों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन लोगों की जान चली गई, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कंटेनर के ब्रेक फेल हो जाने के कारण यह दुर्घटना हुई।

    मृतकों की पहचान अकबरपुर (बिहार) निवासी 30 वर्षीय राहुल भुइयां, मेघातरी (कोडरमा) के 13 वर्षीय अमित कुमार और काली मंडा (कोडरमा) के 18 वर्षीय मोहित कुमार के रूप में हुई है। बताया गया है कि मोहित और अमित बाइक पर सवार थे, जबकि राहुल और अमर भुइयां पैदल जा रहे थे। हादसे में गंभीर रूप से घायल 30 वर्षीय अमर भुइयां, जो कुशहना (मेघातरी) के निवासी हैं, का इलाज कोडरमा सदर अस्पताल में चल रहा है। स्थानीय लोगों ने घायलों को खाट के सहारे टेंपो में अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना के बाद कंटेनर सड़क किनारे खाई में जा गिरा, जिससे कंटेनर चालक को भी हल्की चोटें आईं।

    सूचना मिलते ही कोडरमा थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शवों को अपने कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। साथ ही, खाई में गिरे कंटेनर को निकालने का कार्य भी शुरू कर दिया गया है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    सुखदेव नगर में थाने के बाहर हंगामा: पांच गिरफ्तारियों के विरोध में प्रदर्शन, पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप

    October 24, 2025

    झारखंड के कई जिलों में छठ पूजा पर बारिश का अलर्ट

    October 24, 2025

    रांची में झारखंड आर्म्ड पुलिस (JAP-2) के जवान ने की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद की आशंका

    October 24, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • सुखदेव नगर में थाने के बाहर हंगामा: पांच गिरफ्तारियों के विरोध में प्रदर्शन, पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप
    • झारखंड के कई जिलों में छठ पूजा पर बारिश का अलर्ट
    • रांची में झारखंड आर्म्ड पुलिस (JAP-2) के जवान ने की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद की आशंका
    • चक्रधरपुर में दुरंतो एक्सप्रेस पर पथराव: एक यात्री घायल, आरपीएफ जांच में जुटी
    • महागठबंधन ने तेजस्वी यादव को बनाया बिहार का CM फेस: मुकेश सहनी उपमुख्यमंत्री होंगे, NDA पर सियासी हमला तय
    • झारखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल: 16 आईपीएस अधिकारियों की जल्द होगी पदोन्नति, एडीजी से लेकर एसपी तक बदले जाएंगे कई पद
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2025 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.