रांची नगर निगम के नवनियुक्त नगर आयुक्त और आईएएस अधिकारी सुशांत गौरव ने शुक्रवार को औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण कर लिया। निवर्तमान प्रशासक संदीप सिंह ने उन्हें नगर आयुक्त का कार्यभार सौंपा और उनके सफल कार्यकाल की कामना की। संदीप सिंह ने विश्वास जताया कि नए आयुक्त के नेतृत्व में नगर निगम का कार्य संचालन और अधिक पारदर्शी और प्रभावी होगा।

